झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची
MODEL
SET PATTERN
FOR
EXAMINATION YEAR 2023
CLASS-XIIth
Subject
History (इतिहास)
(विषयनिष्ठ)
समय
1.30 Hrs पूर्णांक - 40
सामान्य निर्देश:-
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
2.
इस प्रश्न-पत्र में तीन भाग हैं एवं सभी भाग में निर्धारित संख्या के अनुसार प्रश्नों
का उत्तर देना अनिवार्य है।
i)
खण्ड - क (अति लघु उत्तरीय प्रश्न-VSA) 2x5=10 अंक
ii)
खण्ड - ख (लघु उत्तरीय प्रश्न-SA) 3x5=15 अंक
iii)
खण्ड - ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - LA) 5x3=15 अंक
3.
प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने अंकित हैं।
4.
प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के साथ दिये गए निर्देश के आलोक में ही दें।
खण्ड-क
किन्हीं पाँच प्रश्नों का उत्तर दें।
प्रश्न 1. गोपुरम से आप क्या समझते हैं ? 2
उत्तर
- गोपुरम या गोपुर (जिसे विमानम भी कहते हैं) एक स्मारकीय अट्टालिका होती है, प्रायः
शिल्प से सज्जित, एवं अधिकतर दक्षिण भारत के मन्दिरों के द्वार पर स्थित होता है।
प्रश्न 2. आयंगर व्यवस्था से आप क्या समझते हैं ? 2
उत्तर
- विजयनगर काल में ग्रामीण प्रशासन की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता आयंगर व्यवस्था थी
। इस व्यवस्था के अनुसार एक स्वतंत्र इकाई के रूप में प्रत्येक ग्राम को संगठित किया
जाता था जिस पर शासन के लिए बारह शासकीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता था । इस बारह
शासकीय अधिकारियों के समूह को 'आयंगर' कहा जाता था ।
प्रश्न 3. अकबर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? 2
उत्तर
- अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 ई. को अमरकोट, सिन्ध (पाकिस्तान) में हुआ था।
प्रश्न 4. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले
चार महापुरुषों के नाम लिखिए। 2
उत्तर
- 1. भगत सिंह 2. महात्मा गांधी 3. सुभाष चंद्र बोस 4. बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 5. 'दांडी' किस राज्य में स्थित है? 2
उत्तर
- गुजरात राज्य
प्रश्न 6. लोथल किस नदी के किनारे स्थित है? 2
उत्तर
- लोथल गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में स्थित है। लोथल भोगवा नदी के किनारे स्थित
है।
प्रश्न 7. भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? 2
उत्तर
- डॉक्टर भीम राव अंबेडकर
खण्ड ख
किन्हीं पाँच प्रश्नों का उत्तर दें।
प्रश्न 8. मौर्य कालीन इतिहास के प्रमुख श्रोतों का संक्षिप्त
विवरण दीजिए। 3
उत्तर
- मौर्य इतिहास के बारे में दो प्रकार के स्त्रोत उपलब्ध हैं | एक साहित्यक है और दूसरा
पुरातात्विक है | साहित्यक स्त्रोतों में कौटिल्य का अर्थशास्त्र, विशाखा दत्ता का
मुद्रा राक्षस, मेगास्थेनेस की इंडिका, बौद्ध साहित्य और पुराण हैं | पुरातात्विक
स्त्रोतों में अशोक के शिलालेख और अभिलेख और वस्तुओं के अवशेष जैसे चांदी और तांबे के छेद किए हुए सिक्के शामिल हैं |
प्रश्न 9. त्रिपिटक के विषय में आप क्या जानते हैं। 3
उत्तर
- त्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है
जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते है।
यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संगृहीत है। यह ग्रंथ
पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।
प्रश्न 10. सविनय अवज्ञा आंदोलन के दो कारण लिखें। 3
उत्तर
-
1.
साइमन कमीशन का बहिष्कार : साइमन कमीशन के बहिष्कार और जनता के
उत्साह को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को यह विश्वास हो चुका था कि अब जनता आन्दोलन
हेतु तैयार हैं।
2.
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के प्रारंभ होने का एक कारण यह भी था की सरकार
ने नेहरू समिति की रिपोर्ट को ठुकरा दिया था।
प्रश्न 11. मुगलकालीन चित्रकला की क्या विशेषताएँ थी 3
उत्तर
- भारत में मुगल चित्रकला की शुरुआत हुमायूँ के शासनकाल में विकसित हुई थी। मुगलकालीन
चित्रकला 16 वी शताब्दी से लेकर 18 वी शताब्दी के मध्य के काल को माना जाता है। मुगल
चित्रकला अकबर जहांगीर और शाहजहां के शासनकाल में उनका बहुत विकास हुआ था।
मुगलकालीन
चित्रकला की कई विशेषताएं, जो कि कुछ निम्न प्रकार से हैं।
1.
मुगलकालीन चित्रकला को मुख्य तीन भागों में बांटा गया था,
2.
मुगलकालीन चित्रकला की यह सबसे बड़ी विशेषता थी, कि वह चित्रकला वास्तविक दृश्य को
विधान करती थी।
3.
यह चित्रकला जीवन के सभी रंग के साथ प्रभाव दिखाती थी,
4.
एक लघु चित्रकारी थी,
5.
यह रंग संयोजन को चमक-दमक आदि के साथ बनाया जाता था।
प्रश्न 12. दीन-ए-इलाही पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। 3
उत्तर
- दीन-ए इलाही :
1.
दीन-ए इलाही 1582 सीई में मुगल सम्राट अकबर द्वारा प्रस्तावित धार्मिक विश्वासों की
एक प्रणाली थी।
2.
यह सभी प्रमुख धर्मों की शिक्षाओं और मान्यताओं पर आधारित था।
3.
सभी प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों ने इबादत खाना में आस्था के सवालों पर चर्चा की।
4.
अकबर ने महसूस किया कि कोई भी एक धर्म पूरी सच्चाई पर कब्जा नहीं कर सकता है और इसलिए
उसने उन गुणों को दीन-ए-इलाही में जोड़ा।
5.
इसकी स्वीकृति में न कोई बाध्यता थी, न पुरस्कार, न दण्ड और न धार्मिक संस्थाओं की
स्थापना।
प्रश्न 13. प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के मुख्य स्रोतों के
नाम लिखें। 3
उत्तर
- प्राचीन भारत के इतिहास के जानने के स्रोतों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा
जा सकता है-
1.
पुरातात्विक स्रोत 2. साहित्यिक स्रोत 3. विदेशी लेखकों एवं यात्रियों के विवरण।
1.
पुरातात्विक स्रोत : पुरातत्व उन भौतिक वस्तुओं का अध्ययन करता
है, जिनका निर्माण और उपयोग मनुष्य ने किया है। अतः वे समस्त भौतिक वस्तुएँ जो अतीत
में मनुष्य द्वारा निर्मित एवं उपयोग की गयी है, वे सभी वस्तुएँ पुरातत्व के अंतर्गत
आती है, पुरातात्विक स्रोत कहलाती है। विद्वान पुरातात्विक स्रोतों को बहुत अधिक प्रामाणिक
मानते हैं, क्योंकि पुरातात्विक स्रोतों में लेखक कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता हैं।
पुरातात्विक
स्रोत सामग्री को 6 भागों में बाँटा जा सकता है- (1) अभिलेख (2) सिक्के (3) स्मारक
(4) मुहरें (5) कलाकृतियाँ (6) मिट्टी के बर्तन, उपकरण, आभूषण आदि।
2.
साहित्यिक स्रोत : साहित्यिक स्रोत, वे स्रोत है, जो साहित्य
अर्थात् पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त होती है। यह साहित्य धार्मिक, लौकिक एवं विदेशी
लेखकों की लेखनी से प्राप्त है। प्राचीन भारतीय इतिहास के साहित्यिक स्रोतों को दो
वर्गों में विभक्त किया जा सकता है- (1) धार्मिक साहित्य तथा (2) ऐतिहासिक एवं समसामयिक
साहित्य।
3.
विदेशी लेखकों एवं यात्रियों के विवरण : भारतीय इतिहास के अनुशीलन
से विदित है कि प्राचीन काल से ही विभिन्न प्रयोजनों से प्रेरित होकर भारत भूमि के
भ्रमण हेतु अनेक विदेशी यात्री आये, जिनमें से कई विदेशी आक्रान्ताओं के साथ, कई विदेशी
राजदूतों के रुप में, कई व्यापारी के रुप में, कई पर्यटक के रुप में तथा कई अपनी ज्ञान
पिपासा को मिटाने भारत यात्रा पर आये और उन्होंने अपने अनुभव एवं संस्मरणों को लिपिबद्ध
किया, जो कि भारतीय इतिहास पर व्यापक प्रकाश डालते है।
प्रश्न 14. किताब-उल-हिन्द के विषय में आप क्या जानते हैं? 3
उत्तर
: किताब - उल - हिन्द, अल बिरूनी द्वारा रचित एक महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं। यह मौलिक रूप
से अरबी भाषा में लिखा गया हैं तथा बाद में यह विश्व की कई प्रमुख भाषाओं में भी अनुवादित
किया गया।
यह
एक विस्तृत ग्रंथ है जो धर्म और दर्शन, त्योहारों, खगोल- विज्ञान, , कीमिया, रीति-रिवाजों
तथा प्रथाओं, सामाजिक जीवन, भार-तौल तथा मापन विधियों, मूर्तिकला, कानून, मापतंत्र
विज्ञान आदि विषयों के आधार पर 80 अध्यायों में विभाजित है। भाषा की दृष्टि से लेखक
ने इससे सरल व स्पष्ट बनाने का प्रयास किया हैं। अल-बिरूनी ने प्रत्येक अध्याय में
सामान्यत: ( हालाँकि हमेशा नहीं) एक विशिष्ट शैली का प्रयोग किया हैं। वह प्रत्येक
अध्याय को एक प्रश्न से प्रारम्भ करता हैं, इसके बाद संस्कृतवादी परंपराओं पर आधारित
वर्णन हैं और अंत में अन्य संस्कृतियों के साथ एक तुलना की गई हैं। आज के कुछ विद्वानों
का तर्क है कि अल बिरूनी का गणित की और झुकाव था इसी कारण ही उसकी पुस्तक, जो लगभग
एक ज्यामितीय संरचना हैं, बहुत ही स्पष्ट बन पड़ी हैं।
खण्ड-ग
किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर दें।
प्रश्न 15. भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में महात्मा गाँधी के
योगदानों का वर्णन करें। 5
उत्तर
- करीब 250 वर्षों तक भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। गोपाल कृष्ण गोखले के अनुरोध पर
1915 में गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे। जिसके बाद इन्होंने देशवासियों को संगठित
कर अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक आंदोलन छेड़ दिया। साउथ अफ्रीका में आजमाए सत्याग्रह
का गांधीजी ने यहां भी बखूबी प्रयोग किया। 1857 की महान क्रांति पर काबू पा लेने वाली
अंग्रेजी सरकार गांधीजी के अहिंसक आंदोलन के सामने पस्त नजर आने लगी। इसका कारण था
कि कांग्रेस जो पहले सिर्फ एलीट क्लास का संगठन थी, उससे बड़े पैमाने पर आम भारतीय
नागरिक जुड़ने लगे।
लोगों
को लगने लगा कि कांग्रेस द्वारा चला जा रहा आंदोलन उनके हित में है। भारतीय स्वतंत्रता
आंदोलन में गांधी के योगदान को शब्दों में नहीं मापा जा सकता है। उनकी नीतियां और एजेंडा
अहिंसक थे और उनके शब्द लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे।
चंपारण
सत्याग्रह : चंपारण आंदोलन भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था जो
बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी की अगुवाई में 1917 को शुरू हुआ था। इस आंदोलन
के माध्यम से गांधी ने लोगों में जन्में विरोध को सत्याग्रह के माध्यम से लागू करने
का पहला प्रयास किया जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आम जनता के अहिंसक प्रतिरोध पर आधारित
था।
खेड़ा
आंदोलन : जब गुजरात का एक गाँव खेड़ा बुरी तरह बाढ़ की चपेट में
आ गया, तो स्थानीय किसानों ने शासकों से कर माफ करने की अपील की। यहां गांधी ने एक
हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जहां किसानों ने करों का भुगतान न करने का संकल्प लिया।
उन्होंने ममलतदारों और तलतदारों के सामाजिक बहिष्कार की भी व्यवस्था की। जिसके कारण
1918 में सरकार ने अकाल समाप्त होने तक राजस्व कर के भुगतान की शर्तों में ढील दी।
रॉलेट
ऐक्ट को विरोध : देश में उठ रही आजादी की आवाज को दबाने के
लिए अंग्रेजों द्वारा 1919 में रॉलेट ऐक्ट लाया गया। रॉलेट ऐक्ट को काले कानून के नाम
से भी जाना जाता है। इस कानून में वायसरॉय को प्रेस को नियंत्रित करने, किसी भी समय
किसी भी राजनीतिज्ञ को अरेस्ट करने के साथ ही बिना वांरट किसी को भी गिरफ्तार करने
का अधिकार देने का प्रावधान था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में इसका विरोध
किया गया।
असहयोग
आंदोलन : महात्मा गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व
में 1920 में असहयोग आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को
एक नई जागृति प्रदान की। गांधी जी का मानना था कि ब्रिटिश हाथों में एक उचित न्याय
मिलना असंभव है इसलिए उन्होंने ब्रिटिश सरकार से राष्ट्र के सहयोग को वापस लेने की
योजना बनाई और इस प्रकार असहयोग आंदोलन की शुरुआत की गई।
नमक
सत्याग्रह : ब्रिटिश राज के एकाधिकार के खिलाफ महात्मा गांधी ने नमक
सत्याग्राह शुरू किया था, महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सभी आंदोलनों में से नमक सत्याग्रह
सबसे महत्वपूर्ण था। बता दें कि महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 में साबरमती आश्रम
जो कि अहमदाबाद स्थित है। दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था।
दलित
आंदोलन : देश में फैले छुआछूत के विरोध में महात्मा गांधी ने 8
मई 1933 से छुआछूत विरोधी आंदोलन की शुरुआत की थी। यह आंदोलन पूरे देश में इस तरह फैला
कि देश में काफी हद तक छुआछूत खत्म हो गई। इसके बाद गांधी जी ने अखिल भारतीय छुआछूत
विरोधी लीग की स्थापना 1932 में की थी।
भारत
छोड़ो आंदोलन : महात्मा गांधी ने अगस्त 1942 में अंग्रेजों
के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की, इस आंदोलन के कारण भारत छोड़ कर जाने के
लिए अंग्रेजों को मजबूर किया गया। इसके साथ ही एक सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन करो
या मरो भी आरंभ किया गया, इस आंदोलन के कारण ही देश के आजादी की नींव पड़ी।
प्रश्न 16. कृष्णदेव राय की उपलब्धियों का वर्णन करें। 5
उत्तर
- कृष्णदेव राय तुलुव वंश के वीर नरसिंह का अनुज था, जो अगस्त, 1509 ई. को विजयनगर
साम्राज्य के सिंहासन पर बैठा। उसके शासन काल में विजयनगर एश्वर्य एवं शक्ति के दृष्टिकोण
से अपने चरमोत्कर्ष पर था।
कृष्णदेव
राय की उपलब्धि निम्नलिखित है-
1.
एक विजेता के रूप में : कृष्णदेव राय तुलुव वंश के सर्वश्रेष्ठ शासक
थे | इनकी शक्ति का उल्लेख बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक- ए -बाबरी में किया है |
2.
एक शासक के रूप में : कृष्णदेव राय एक कुशल शासक , राजनीतिज्ञ तथा
कला संरक्षक भी थे उन्होंने प्रजा की भलाई के लिए कई कार्य किए | उन्होंने व्यापार
की सुविधा के लिए अनेक बंदरगाह पर अच्छी व्यवस्था की |
3.
एक साहित्यकार के रूप में : कृष्णदेव राय स्वयं एक महान विद्वान
और कवि थे |
4.
एक कला प्रेमी के रूप में : कृष्णदेव राय महान कला प्रेमी थे । इन्होंने
विरुपाक्ष मंदिर के गोपुरम की मरम्मत करवाई |
इस
प्रकार कहा जा सकता है कि कृष्णदेव राय एक कुशल शासक के साथ-साथ एक साहित्यकार, कलाप्रेमी
तथा प्रजा के हितेषी थे
प्रश्न 17. भक्ति आंदोलन के प्रभावों का वर्णन करें। 5
उत्तर
- भक्ति आंदोलन के प्रभाव :
1.
हिन्दुओं में आशा तथा साहस का संचार :- भक्ति आंदोलन से हिन्दुओं
में आत्म बल का संचार हुआ। जिसके परिणाम स्वरूप हिन्दुओं की निराशा दूर हुई और हिन्दू
अपनी सम्यता व संस्कृति को बचाने में सफल रहें।
2.
मुसलमानों के अत्याचारों में कमी :- भक्ति आंदोलनो के संतों
द्वारा प्रतिपादित शिक्षाओं व उपदेशों का प्रभाव मुस्लिम शासक पर पड़ा। विभिन्न धर्मों
के मध्य एकता स्थापित हुई, जिससे मुसलमानों के अत्याचार कम हो गए।
3.
बाहरी आडम्बरों में कमी :- भक्ति आंदोलन के सभी संतों ने अपने उपदेशों
में आडम्बरों की निंदा की और पवित्रता पर बल दिया। इन उपदेशों का प्रभाव यह हुआ कि
लोग बाहरी आडम्बरों को त्यागकर सरल जीवन की ओर अग्रसर हुए।
4.
वर्गीयता तथा संर्कीणता पर आघात :- भक्ति आंदोलन में संतों
ने ऊंच-नीच, छूत-अछूत का भेदभाव दूर करने का प्रयत्न किया जिसके परिणाम स्वरूप समाज
में व्याप्त वर्गीयता और संर्कीणता को आघात लगा।
5.
आत्म गौरव एवं राष्ट्र भावना का प्रादुर्भाव :- भक्ति आंदोलन के
संतों की ओजस्वी वाणी ने मनुष्य में आत्म गौरव एवं राष्ट्र भावना का संचार किया जिसके
परिणाम स्वरूप कालान्तर में महाराष्ट्र, पंजाब आदि में राष्ट्रीय आंदोलनों का प्रादुर्भाव
हुआ।
6.
प्रांतीय भाषाओं का विकास :- भक्ति आंदोलनों के संतों ने अपने-अपने
उपदेश लोकभाषाओं में प्रचारित किए फलस्वरूप प्रांतीय भाषाओं- हिन्दी, मराठी, बंगाली,
पंजाबी आदि का विकास हुआ।
प्रश्न 18. गौतम बुद्ध के जीवन एवं शिक्षाओं का वर्णन करें। 5
उत्तर
- बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी।
👉
बुद्ध का जन्म 566 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु (वर्तमान नेपाल में) के पास लुंबिनी में
राजकुमार सिद्धार्थ के रूप में हुआ था।
👉
वह शुद्धोधन और महामाया के पुत्र थे। शुद्धोधन शाक्य वंश का प्रमुख था। इसी कारण बुद्ध
को ‘शाक्यमुनि’ भी कहा जाता था।
👉
या तो उन्हे जन्म देने के बाद या सात दिनों के बाद उसकी माँ की मृत्यु हो गई। सिद्धार्थ
का पालन-पोषण उनकी मौसी प्रजापति गौतमी ने किया था। इससे उनका नाम ‘गौतम’ पड़ा।
👉
उनका विवाह यशोधरा से हुआ था और उनका एक पुत्र राहुला था।
👉
उन्होंने तपस्वी बनने के लिए 29 वर्ष की आयु में अपना घर छोड़ दिया। इस घटना को महाभिष्क्रमण
कहते हैं।
👉
बुद्ध के मन में त्याग का विचार तब आया जब उन्होंने मनुष्य की चार अलग-अलग अवस्थाओं
को देखा – बीमार आदमी, बूढ़ा, लाश और तपस्वी।
👉
बुद्ध सात साल तक भटकते रहे और 35 साल की उम्र में निरंजना नदी के तट पर एक पीपल के
पेड़ (अंजीर के पेड़ / फिकस धर्मियोसा) के नीचे ध्यान करते हुए उरुवेला में ज्ञान प्राप्त
किया। इस पेड़ को ‘बोधि वृक्ष’ के रूप में जाना जाने लगा और यह स्थान बोधगया (बिहार
में) बन गया।
👉
उन्होंने अपना पहला उपदेश वाराणसी के पास सारनाथ में दिया था। इस घटना को धर्मचक्र
प्रवर्तन / धम्मचक्कप्पवत्ताना कहा जाता है।
👉
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश में) में एक साल के पेड़ के तहत 483 ईसा पूर्व में उनकी मृत्यु
हो गई। इस घटना को महापरिनिर्वाण कहा जाता है।
👉
‘बुद्ध’ शब्द का अर्थ है ‘प्रबुद्ध’।
👉
बुद्ध के महत्वपूर्ण समकालीन महावीर जैन, राजा प्रसेनजित, बिंबिसार और अजातशत्रु थे।
बौद्ध
दर्शन/बुद्ध की शिक्षाएं
यह
बीच का रास्ता सिखाता है, जिसमें कृपा और सख्त संयम जैसे कठोर कदमों को त्यागना शामिल
है।
बौद्ध
धर्म में चार महान सत्य (आर्या सत्य) हैं:
1.
दुनिया शोक से भरी है
2
इच्छा ही समस्त दुःख का मूल कारण है
3.
इच्छा पर विजय पाने के द्वारा दुःख पर विजय प्राप्त की जा सकती है ।
4.
इच्छा पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
बौद्ध
धर्म में अष्टांगिक मार्ग है:
1.
सही समझ 2. सही समाधान 3. सही उच्चारण 4. सही कार्रवाई 5. सही जीवन 6. सही प्रयास
7. सही सोच 8. सही आत्म-केन्द्रन।
बौद्ध
धर्म के त्रि रत्न हैं:
बुद्ध
- सभी में सर्वोच्च आध्यात्मिक क्षमता है।
धम्म
- बुद्ध की शिक्षा (संस्कृत धर्म या धर्म के लिए पाली)
संघ
- बौद्ध धर्म का पालन करने वाले भिक्षुओं का क्रम।
👉
बुद्ध को ईश्वर या आत्मा पर विश्वास नहीं था।
👉
कर्म और अहिंसा पर जोर दिया।
👉
वे वर्ण व्यवस्था के विरूद्ध थे। बुद्ध पाली में पढ़ाते थे।
👉 बौद्ध धर्म भारत के बाहर कई देशों में फैल गया।
चीन ने पहली शताब्दी ईस्वी में बौद्ध धर्म को अपनाया था।
प्रश्न 19 दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर किन्हीं पांच हड़प्पाकालीन स्थल को दर्शाएँ ।
झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची
MODEL
SET PATTERN
FOR
EXAMINATION YEAR - 2023
CLASS-XIIth
Subject
HISTORY (इतिहास)
(वस्तुनिष्ठ)
समय - 1.30 Hrs पूर्णांक 40
सामान्य निर्देश :-
1. आप अपना नाम, रौल कोड, अनुक्रमांक,
पंजीयन संख्या, परीक्षा की तिथि, पाली, विभाग तथा विषय का नाम OMR उत्तर-पत्रक में
दी गई जगह पर लिखें। आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर- पत्रक में दी गई जगह पर
करें।
2. कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।
3.1 mark. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
का है।
4. प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिये
गये हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर उसे अलग से दिये हुए OMR उत्तर-पत्रक पर सही गोले को काला कर [•] उत्तर
को सूचित कीजिये। नीला या काला बॉल- प्वाइंट कलम का ही प्रयोग करें पेंसिल का प्रयोग
वर्जित है।
5. परीक्षा भवन छोड़ने से पहले OMR उत्तर-पत्रक वीक्षक को
लौटा दीजिये। प्रश्न-पत्र आप अपने साथ ले जा सकते हैं।
ऊपर वर्णित निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन
कीजिए अन्यथा आपका उत्तर- पत्रक अमान्य होगा और उसकी जाँच नहीं की जाएगी।
प्रश्न 1. 1922 में मोहनजोदड़ो
की खोज किसने की ?
a. राखाल दास बनर्जी (Rakhal Das Banerjee
)
b. रंगनाथ राव ( Rangnath rao)
c. दयाराम साहनी (Dayaram sahni)
d. माधो वत्स (madho vats)
प्रश्न 2. इंडिका की रचना
किसने की ?
a. कौटिल्य (Koutilya)
b. मेगास्थनीज (Megasthenese)
c. अलबरूनी (Albaruni)
d. इत्सिंग (Itsing)
प्रश्न 3 पुराणों की संख्या
कितनी है?
a. 16
b. 18
c. 19
d. 20
प्रश्न 4. सुलह-ए-कुल' की
नीति का प्रतिपादन भारत में किसने किया?
a. हुमायूँ (Humayun)
b. अकबर ( akbar)
c. जहाँगीर (Jahangir )
d. औरंगजेब (Aurangzeb)
प्रश्न 5. इब्नबतूता ने अपनी
यात्रा का विवरण किस भाषा में लिखा था ?
a. फारसी (Farsi)
b. उर्दू (Urdu)
c. अंग्रेजी (English)
d. अरबी (Arbi)
प्रश्न 6. दामिन-ए-कोह क्या
था ?
a. भू भाग (a part of land)
b. उपाधि (Avard)
c. तलवार (Sword)
d. जागीर (jagir)
प्रश्न 7. रामानंद के शिष्य
कौन थे ?
a. रैदास (Raedas)
b. कबीर (Kabir)
c. धन्ना एवं पीपा (Dhanna and Peepa)
d. इनमें से सभी ( All of these )
प्रश्न 8. 1939 में फारवर्ड
ब्लॉक की स्थापना किसने की?
a. जिन्ना (Jinna )
b. राजगोपालाचारी (Rajgopalchari)
c. सुभाषचन्द्र बोस (Subash chandra bose)
d. एम. एस. राय (M.S. Ray)
प्रश्न 9. जालियांवाला बाग
हत्याकांड कब हुआ?
a. 1913
b. 1915
c. 1919
d. 1920
प्रश्न 10. संथाल विद्रोह का
नेता था ?
a. सिद्धू कान्हू (Sidhu kanhu)
b. सेवरम (Sevram)
c. गोमधर कुँअर (Gomdhar kunwar)
d. चितर सिंह (Chittar Singh )
प्रश्न 11. बुद्ध के बचपन का
क्या नाम था ?
a. अशोक ( Ashok )
b. नाथमुनि (Nathmuni)
c. शैव (Shaiv)
d. सिद्धार्थ (Sidharth)
प्रश्न 12. बंगाल का विभाजन
कब हुआ ?
a. 1906
b. 1905
c. 1907
d. 1908
प्रश्न 13. मुस्लिम लीग
द्वारा मुक्ति दिवस कब मनाया गया?
a. 22 दिसंबर 1938
b. 20 दिसंबर 1939
c. 27 दिसंबर 1929
d. 22 दिसंबर 1939
प्रश्न 14. किसका जन्म स्थान
तलवंडी था ?
a. कबीर (Kabir)
b. नानक (Nanak)
c. रैदास (Raedas)
d. मीरा (Mira)
प्रश्न 15. विजयनगर की यात्रा
निम्न में से किसने की ?
a. बर्नियर (Barneer)
b. इब्नबतूता (Ibnbatuta)
c. निकोली कोण्टी (Nikoli Konti)
d. कोई नहीं (None)
प्रश्न 16. असहयोग आंदोलन की
शुरुआत किसने की ?
a. महात्मा गांधी (Mahatma gandhi)
b. सुभाषचन्द्र बोस ( Subhash chandra bose)
c. बाल गंगाधर तिलक (Bal gangadhar tilak)
d. इनमें से कोई नहीं (None)
प्रश्न 17. महाभारत का युद्ध
कितने दिनों तक चला ?
a. 14 दिन
b. 15 दिन
c. 18 दिन
d. 20 दिन
प्रश्न 18. किस मुगल शासक ने
हिन्दुओं पर से जजिया कर हटाया था?
a. बाबर (Babur)
b. अकबर ( Akbar)
c. जहाँगीर (Jahangir)
d. शाहजहाँ (Shahjahan)
प्रश्न 19. बीजक में किसका
उपदेश संगृहीत है?
a. कबीर (kabir)
b. गुरुनानक (Gurunanak)
c. चैतन्य (Chaitanya)
d. रामानन्द (Ramanand)
प्रश्न 20. बुलंद दरवाजा कहाँ
है?.
a. फतेहपुर सिकरी (Fatehpur Sikri)
b. दिल्ली (Delhi)
c. लाहौर (Lahore)
d. अजमेर (Ajmer)
प्रश्न 21. भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
a. 1881
b. 1885
c. 1886
d. 1993
प्रश्न 22. संथाल विद्रोह किस
वर्ष हुआ ?
a. 1832
b. 1885
c. 1855
d. 1876
प्रश्न 23. भारत आने वाला
प्रथम पुर्तगाली कौन था ?
a. कोलंबस (Columbus )
b. रियो डी (Rio-dey)
c. वासको-डि-गामा (vasco-de-gama)
d. इनमें से कोई नही (None )
प्रश्न 24. हड़प्पा किस युग
की सभ्यता है?
a. लौह युग (Iron age)
b. कांस्य युग (Bronze age)
c. ताम्र युग (Copper age )
d. इनमें से कोई नहीं ( None )
प्रश्न 25. मुस्लिम लीग की
स्थापना किस वर्ष हुई ?
a. 1885
b. 1906
c. 1915
d. 1910.
प्रश्न 26. पाकिस्तान शब्द
किसने दिया?
a. जिन्ना (Jinnah )
b. लियाकत अली (Liyaqat ali)
c. चौधरी रहमत अली (Choudhary Rahmat ali)
d. इकबाल (Eqbal)
प्रश्न 27. भारत का प्रथम
मुगल शासक कौन था ?
a. बाबर (Babur)
b. अकबर ( Akbar)
c. शेरशाह सूरी (Shershah Suri)
d. बलबन (Balban)
प्रश्न 28. गुप्त राजवंश के
किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है ?
a. समुद्रगुप्त (Samudragupt)
b. अशोक ( Ashoka)
c. चन्द्रगुप्त (Chandragupta)
d. इनमे से कोई नहीं (None )
प्रश्न 29. 'अमुक्तमाल्यद
नामक ग्रंथ के लेखक कौन थे?
a. देवराय (Devaraya I)
b. देवराय II (Devaraya II)
c. कृष्णदेव राय (Krishnadev ray)
d. अच्युत देवराय (Achyuta devraya)
प्रश्न 30. सिन्धु सभ्यता का
कौन-सा स्थल मृतकों का टीला के रूप में विख्यात है?
a. चन्हुदड़ो (chanhudaro)
b. मोहनजोदड़ो (Mohenjo Daro)
c. हड़प्पा (Harappa)
d. कालीबंगन (Kalibangan)
प्रश्न 31. 'पियदस्सी किस
शासक को कहा गया है?
a. अशोक ( Ashoka)
b. समुद्रगुप्त (Samudragupta)
c. चन्द्रगुप्त (Chandragupta)
d. बिन्दुसार (Bindusara )
प्रश्न 32 अर्थशास्त्र के
लेखक कौन है?
a. कौटिल्य ( Kautilya)
b. चन्द्रगुप्त मौर्य ( Chandragupta mourya)
C. समुद्रगुप्त (Samudragupta)
d. इनमें से कोई नही (None of these)
प्रश्न 33. अकबरनामा के
रचनाकार कौन थे?
a. अकबर (Akbar)
b. बाबर (Babar)
c. बरनी (Barni)
d. अबुल फजल (Abul fazal)
प्रश्न 34. दक्कन दंगा आयोग
कब नियुक्त हुआ ?
a. 1875
b. 1873
c. 1871
d. 1774
प्रश्न 35. गोलमेज सम्मेलन का
आयोजन कहाँ किया गया ?
a. लंदन (London)
b. बिहार (Bihar)
c. बम्बई (Bombay)
d. दिल्ली (Delhi)
प्रश्न 36. फोर्ट विलियम की
स्थापना कहाँ की गई ?
a. बम्बई (Bombay)
b. कलकत्ता (Calcutta)
c. मद्रास (Madras )
d. दिल्ली (Delhi)
प्रश्न 37. सोलह महाजनपद में
सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन-सा था?
a. कौशल (Koshal)
b. गान्धार ( Gandhar)
c. अवन्ती (Avanti)
d. मगध (Magadh)
प्रश्न 38. 1857 की क्रांति
का आरंभ कब हुआ?
a. 10 मई
b. 13 मई
c. 18 मई
d. 21 मई
प्रश्न 39. दक्षिण अफ्रीका से
महात्मा गाँधी वापस कब आए ?
a. 1914
b. 1909
c. 1915
d. 1890
प्रश्न 40. दिल्ली चलो का
नारा किसने दिया ?
a. सुभाष चन्द्र बोस ( Subhash Chandra
Bose)
b. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)
c. लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Roy)
d. गोखले ( Gokhale)