Class 12 History Short Mock Test-1(1.12.23)

Class 12 History Short Mock Test-1(1.12.23)
Class 12 History Short Mock Test-1(1.12.23)

History Short Mock Test-1

Full marks-25.

Time:-45 minutes.

Date:-1.12.2023

नोट: सभी प्रश्न का उत्तर अनिवार्य है

प्रश्न संख्या 1 से 16 तक के लिए 1 अंक है

प्रश्न संख्या 17, 18 के लिए दो अंक

प्रश्न संख्या 19 के लिए 5 अंक है

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. मोहनजोदड़ो की खुदाई 1922 में किसने की?

a. दयाराम साहनी

b. माधव स्वरूप वत्स

c. रंगनाथ राव

d. राखालदास बनर्जी

2. हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से हल का प्रमाण मिला है ?

a. लोथल

b. रंगपुर

c. बनवाली

d. कालीबंगा

3. हड़प्पा संस्कृति की जुड़वा राजधानी थी।

a. मोहनजोदड़ो - चंहुदारो

b. हड़प्पा - लोथल

c. हड़प्पा - मोहनजोदड़ो

d. लोथल - कालीबंगा

4. भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है ?

a. लॉर्ड कर्जन

b. अलेक्जेंडर कनिंघम

c. दयाराम साहनी

d. लॉर्ड डलहौजी

5. मोहनजोदड़ो का अर्थ है।

a. मृतकों का टीला

b. काले रंग की चूड़ी

c. सफेद कुआं

d. इनमें से कोई नहीं

6. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है?

a. सतलज

b. रावी

c. सिंधु

d. व्यास

7. हडप्पा संस्कृति का सबसे बड़ा नगर था।

a. हड़प्पा

b. मोहनजोदड़ो

c. लोथल

d. कालीबंगा

8. लोथल कहां स्थित है?

a. राजस्थान

b. गुजरात

c. पंजाब

d. सिंध

9. सिंधु घाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था?

a. सोना

b. चांदी

c. लोहा

d. तांबा

10. धोलावीरा की खोज किसने की ?

a. राखाल दास बनर्जी

b. जेपी जोशी

c. R.S. विस्ट

d. इनमें से कोई नहीं

11. सिंधु घाटी सभ्यता में समाज का स्वरूप क्या था ?

a. मातृ सत्तात्मक

b. पितृ सत्तात्मक

c. a तथा b दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

12. सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार का प्रमाण कहां से मिला है?

a. हड़प्पा

b. धोलावीरा

c. मोहनजोदड़ो

d. लोथल

13. हड़प्पा सभ्यता में बंदरगाह का प्रमाण कहां से मिला है?

a. लोथल

b. कालीबंगा

c. मोहनजोदड़ो

d. हडप्पा

14. मेलुहा शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था?

a. हड़प्पा सभ्यता

b. मिश्रा की सभ्यता

c. चीन की सभ्यता

d. मेसोपोटामिया की सभ्यता

15. सिंधु सभ्यता के अर्थव्यवस्था का आधार था ?

a. कषि

b. शिल्प

c. उद्योग

d व्यापार वाणिज्य

16. हड़प्पा सभ्यता का काल था ।

a. 2600 से 1900 ईशा पूर्व

b. 2800 से 2200 ईसवी पूर्व

c. 3500 से 3000 ईसवी पूर्व

d. इनमें से कोई नहीं

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

17. हड़प्पा सभ्यता के चार प्रमुख स्थलों का उल्लेख करें ।

उत्तर - हड़ापा सभ्यता के चार प्रमुख स्थल है - मोहनजोदड़ो, लोथल, कालीबंगा आदि ।

18. हड़प्पा लिपि की दो प्रमुख विशेषता बताएं।

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता की लिपि के 600 से ज्यादा अक्षर है तथा यह लिपि भावचित्रात्मक है, जिसका हर अक्षर किसी ध्वनि ,भाव या वस्तू का सूचक है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

19. हड़प्पा सभ्यता के पतन के कारणों का वर्णन करें।

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता जिस द्रुतगति से प्रकाश में आयी थी, उसी गति से ही यह विनिष्ट भी हो गई। इसके पतन के लिए विद्वानों ने कई कारण बताएँ हैं, जैसे- बाढ़, आर्यों का आक्रमण, जलवायु परिवर्तन भू-आकृति परिवर्तन, व्यापार में गतिरोध, प्रशासनिक शिथिलता, महामारी एवं साधनों का अधिक उपयोग आदि।

1. बाढ़ - सिंधु सभ्यता के पतन का प्रधान कारण बाढ़ ही माना जाता है। मार्शल महोदय ने मोहनजोदड़ो मैकें ने चन्हूदड़ों तथा एस०आर०राव ने लोथल के पतन का प्रमुख कारण बाढ़ माना है मार्शल के अनुसार मोहनजोदड़ो में 7 बार बाढ़ आयी, क्योंकि इसकी खुदाई से इसके 7 स्तरों का पता चलता है।

2. आर्यों का आक्रमण - व्हीलर, वार्डन चाइल्ड, मैकें, पिगनट आदि विद्वानों ने सिन्धु सभ्यता के पतन का कारण आर्यों का आक्रमण माना है परंतु, अमेरिकी इतिहासकार केनेडी ने बताया कि मोहनजोदड़ो में जो नर कंकाल मिले है वे मलेरिया जैसी किसी बिमारी से ग्रसित थे।

3. जलवायु परिवर्तन - कुछ विद्वानों के अनुसार जंगलों की अत्यधिक कटाई के कारण जलवायु में परिवर्तन आया। राजस्थान के क्षेत्र में जहाँ पहले बहुत वर्षा होती थी वहाँ वर्षा कम होने लगीं। अतः सभ्यता धीरे-धीरे विनष्ट हो गई।

4. भू-तात्विक परिवर्तन - भू-तात्विक परिवर्तनों के कारण नदियों के मार्ग बदल गए, जिससे लोगों में सिंचाई, पीने के पानी, आदि का अभाव हो गया। इस कारण वे अपने अपने स्थानों को छोड़कर दूसरे स्थानों को चले गए।

5. साधनों का अतिशय उपयोग - एक आधुनिक मत यह है कि इस सभ्यता ने अपने साधनों का ज्यादा से ज्यादा व्यय कर डाला ,जिससे उसकी जीवन शक्ति नष्ट हो गई।

निष्कर्ष रूप में यही कहा जा सकता है कि उपर्युक्त सभी कारणों में सर्वाधिक मान्य कारण बाढ़ हैं। हालांकि गुजरात में हाल ही में आए भुकम्पों ने इस सभ्यता के पतन के प्रमुख कारण पर पुनः विचार करने को विवश कर दिया है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare