जीवन की चुनौतियों का सामना (Meeting life Challenges)
Class XII मनोविज्ञान (Psychology) 3. जीवन की चुनौतियों का सामना (Meeting life Challenges) पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. दबाव के संप्रत्यय की व्याख्या कीजिए। दैनिक जीवन से उदाहरण
दीजिए। उत्तर:
दबाव का वर्णन किसी जीवन द्वारा उद्दीपक घटना के प्रति की जाने वाली अनुक्रियाओं के
प्रतिरूप के रूप में किया जा सकता है जो उसकी साम्यावस्था में व्यवधान उत्पन्न करता
है तथा उसके सामने करने की क्षमता से कहीं अधिक होता है। उदाहरण के लिए, किसी चुनौती
के सामने होने पर हम अधिक प्रयास करते हैं तथा चुनौती से निपटने के लिए अपने सारे सं
नों और अवलंब व्यवस्था को भी संघटित कर देते हैं। सभी चुनौतियाँ, समस्याएँ तथा कठिन
परिस्थितियाँ हमें दबाव में डालती हैं। दबाव विद्युत की भाँति होते हैं। दबाव ऊर्जा
प्रदान करते हैं। मानव भाव-प्रबोधन में वृद्धि करते हैं तथा निष्पादन को प्रभावित करते
हैं। तथापि, यदि विद्युत धारा अत्यन्त तीव्र हो तो वह बल्ब की बत्ती को जला सकती है।
विद्युत उपकरणों को खराब कर सकती है। ठीक इस प्रकार यदि दबाव का ठीक से प्रबंधन नहीं
किया गया है तो वह जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। प्रश्न 2. दबाव के लक्षणों तथा स्रोतों का वर्णन कीजिए। उत्तर:
दबाव के कारण हर व्यक्ति की दबाव के प्रति…