समष्टि अर्थशास्त्र का परिचय (Introduction to Macroeconomics)
समष्टि अर्थशास्त्र का परिचय (Introduction to Macroeconomics) समष्टि
अर्थशास्त्र का परिचय प्रश्न 1. व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि
अर्थशास्त्र में क्या अंतर है? उत्तर:
शेष अर्थव्यवस्था को समान मानकर व्यक्तिगत क्षेत्र की कार्य पद्धति का अध्ययन व्यष्टि
अर्थशास्त्र में किया जाता है। उदाहरण के लिए वस्तु विशेष की कीमत का निर्धारण, वस्तु
विशेष की मांग अथवा पूर्ति आदि व्यष्टि अर्थशास्त्र के विषय हैं। समष्टि अर्थशास्त्र
में सामूहिक आर्थिक चरों का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा में विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों
के अन्तर्संबंधों का अध्ययन किया जाता है। उदाहरण के लिए आय एवं रोजगार का निर्धारण,
पूंजी निर्माण, सार्वजनिक व्यय, आदि विषयों का विश्लेषण समष्टि अर्थशास्त्र में किया
जाता है। प्रश्न 2. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की महत्त्वपूर्ण
विशेषताएँ क्या हैं? उत्तर:
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की विशेषताएं – 1.
इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर जनता का निजी
स्वामित्व होता है। 2.
वस्तु एवं सेवाओं का उत्पादन बाजार में बिक्री के लिए किया जाता है। 3.
बाजार में प्रचलित मजदूरी दर पर श्रम संसाधन का क्रय-विक्रय किया जाता है। 4.
उत्पादक लाभ कमाने के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करत…