12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1
12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1
प्रश्न 1. बाजार मूल्यं क्या है ? उत्तर: किसी समय विशेष पर वस्तु का बाजार में प्रचलित मूल्य की बाजार मूल्य कहलाता है। इसका निर्धारण माँग एवं पूर्ति की शक्तियों के बीच अस्थायी साम्य द्वारा होता है। बाजार मूल्य को अति अल्पकालीन मूल्य भी कहा जाता है। यह मूल्य न केवल दिन-प्रतिदिन मूल्य बदलता है बल्कि एक ही दिन में कई बार भी बदल सकता है। प्रश्न 2. उत्पादन फलन क्या है ? उत्तर: उत्पादन की आगतों तथा अंतिम उत्पाद के बीच तकनीकी फलनात्मक संबंध को उत्पादन फलन कहते हैं। उत्पादन फलन यह बताता है कि एक निश्चित समय में आगतों में परिवर्तन से उत्पादन में कितना परिवर्तन होता है। यह आगतों तथा उत्पादन के भौतिक मात्रात्मक संबंध को बताता है। उत्पादन फलन Q = f (L,K) L= उत्पत्ति के साधन (श्रम) K = उत्पत्ति के साधन (पूँजी) Q= उत्पादन की भौतिक मात्रा प्रश्न 3. माँग की कीमत लोच की परिभाषा दें। उत्तर: माँग की लोच की धारणा यह बताती है कि कीमत में परिवर्तन के फलस्वरूप किसी वस्तु की माँग में किस गति या दर से परिवर्तन होता है। यह वस्तु की कीमत में परिवर्तन के प्रति माँग की प्रतिक्रिया या संवेदनशीलता को दर्शाती है। माँग की कीमत ल…