9. भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास (Planning and Sustainable Development in Indian Context)

पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न (क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए प्रश्न 1. प्रदेशीय नियोजन का संबंध है – (क) आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों का विकास (ख) क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम (ग) परिवहन जल तंत्र में क्षेत्रीय अंतर (घ) ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रश्न 2. आई.टी.डी.पी. निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित है? (क) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम (ख) समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम (ग) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम (घ) समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम प्रश्न 3. इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में सतत्पोषणीय विकास के लिए इनमें से कौन-सा सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है? (क) कृषि विकास (ख) पारितंत्र विकास (ग) परिवहन विकास (घ) भूमि उपनिवेशन (ख) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें। प्रश्न 1. भरमौर जनजातीय क्षेत्र में समन्वित जनजातीय विकास कार्यक्रम के सामाजिक लाभ क्या हैं? उत्तर: भरमौर जनजातीय क्षेत्र में समन्वित जनजातीय विकास कार्यक्रम लागू होने से सामाजिक लाभों में साक्षरता दर में तेजी से वृद्धि, लिंग अनुपात में सुधार और बाल-विवाह में कमी शामिल हैं। इस क्षेत्र में स्त…