Jac Board Class 11 Political Science (राजनीतिक शास्त्र) 2023 Answer key

Jac Board Class 11 Political Science (राजनीतिक शास्त्र) 2023 Answer key

झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC)

CLASS-XI EXAMINATION, 2023

(MCQ Type) (Paper-I)

Political Science (राजनीतिक शास्त्र)

समय : 1 घंटा      पूर्णांक : 40

सामान्य निर्देश :

1. सावधानी पूर्वक सभी विवरण OMR उत्तर पत्रक पर भरे।

2. आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर पत्रक में दी गई जगह पर करें।

3. इस प्रश्न पुस्तिका में कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न है

4. सभी प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 1 अंक की है। गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटा जाएगा।

5. OMR उत्तर पत्रक के पृष्ठ 2 पर प्रदत्त सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उसके अनुसार कार्य करें।

6. प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प ( 1, 2, 3, 4 ) दिये गये हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर को आप अपने OMR उत्तर पत्रक पर ठीक-ठीक गहरा काला करें। नीला या काला बॉल प्वाइंट कलम का ही प्रयोग करें। पेंसिल का प्रयोग वर्जित है।

7. कृपया परीक्षा भवन छोड़ने से पहले OMR उत्तर पत्रक वीक्षक को लौटा दीजिये । प्रश्न पुस्तिका आप अपने साथ ले जा सकते हैं ।

OMR उत्तर पत्रक पर दिये गये निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन कीजिए अन्यथा आपका OMR उत्तर पत्रक अमान्य होगा और उसकी जाँच नहीं की जायेगी ।

 

1. विश्व का सबसे पुराना लिखित संविधान कौन है ?

(1) भारतीय संविधान

(2) ब्रिटिश संविधान

(3) अमेरिकी संविधान

(4) स्विस संविधान

 

2. भारतीय संविधान सभा का गठन निम्न में से किस योजना की सिफारिश पर आधारित था ?

(1) माउण्टबेटन योजना 1947

(2) वेभल योजना, 1945

(3) क्रिस मिशन योजना, 1942

(4) कैबिनेट मिशन योजना, 1946

 

3. न्यायालय के किस महत्वपूर्ण निर्णय में कहा गया है कि हमारे मौलिक अधिकारों में कोई कटौती नहीं की जा सकती है ?

(1) मंडल केस 1992

(2) केशवानंद भारती केस 1973

(3) गोलकनाथ केस 1967

(4) शाहबानो केस 1985

 

4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है ?

(1) राष्ट्रपति

(2) प्रधानमंत्री

(3) जनता

(4) संसद

 

5. किस संविधान संशोधन द्वारा संविधान में मौलिक कर्तव्यों को शामिल किया गया था ?

(1) 40 वां संशोधन

(2) 44 वां संशोधन

(3) 41 वाँ संशोधन

(4) 42 वां संशोधन

 

6. किसने कहा कि “संवैधानिक उपचारों का मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का अन्तरात्मा है" ?

(1) डा० बी० आर० अम्बेदकर

(2) डा० राजेन्द्र प्रसाद

(3) के० एम० मुन्शी

(4) जवाहरलाल नेहरू

 

7. भारत में सूचना प्राप्त करने का अधिकार, 2005 किस प्रकार का अधिकार है ?

(1) कानूनी अधिकार

(2) मौलिक अधिकार

(3) राजनीतिक अधिकार

(4) संवैधानिक अधिकार

 

8. भारतीय संविधान में काम के अधिकार को कहाँ शामिल किया गया है ?

(1) मौलिक अधिकार

(2) राज्य के नीति निदेशक तत्त्व

(3) प्रस्तावना

(4) इनमें से कोई नहीं

 

9. आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय प्रणाली का प्रतिपादन किसने किया ?

(1) जे० एस० मिल

(2) वेन्थम

(3) थामस हेयर

(4) सीले

 

10. भारत के चुनाव आयोग का सरोकार किन चुनावों से नहीं है ?

(1) राष्ट्रपति व उप-राष्ट्रपति

(2) संसद

(3) राज्यों के विधानमण्डल

(4) नगर पालिकाएँ व ग्राम पंचायत

 

11. संविधान के किस अनुच्छेद में वित्तीय आपातकाल का प्रावधान किया गया है ?

(1) अनुच्छेद 356

(2) अनुच्छेद 360

(3) अनुच्छेद 352

(4) अनुच्छेद 364

 

12. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी ?

(1) द्रौपदी मुर्मू

(2) मीरा कुमार

(3) प्रतिभा पाटिल

(4) सरोजिनी नायडू

 

13. किसको कैबिनेट के मेहराब की आधारशिला कहा गया है ?

(1) राष्ट्रपति

(2) प्रधानमंत्री

(3) गृहमंत्री

(4) इनमें से कोई नहीं

 

14. संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?

(1) प्रधानमंत्री

(2) उपराष्ट्रपति

(3) राज्य सभा का उपसभापति

(4) लोकसभा का अध्यक्ष

 

15. धन विधेयक को प्रमाणित करने की शक्ति किसे प्राप्त है ?

(1) राष्ट्रपति

(2) प्रधानमंत्री

(3) लोकसभा के स्पीकर

(4) वित्त मंत्री

 

16. राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?

(1) 233

(2) 12

(3) 250

(4) 238

 

17. 'कानून के शासन' का विचार किसने दिया ?

(1) एच० जे० लास्की

(2) ए० वी० डायसी

(3) बेन्थम

(4) वी० आर० अम्बेदकर

 

18. इस समय भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं ?

(1) 25

(2) 21

(3) 24

(4) 18

 

19. भारतीय संघात्मक व्यवस्था में अवशिष्ट शक्ति किसके पास है ?

(1) राष्ट्रपति

(2) विधानसभा

(3) संसद

(4) सर्वोच्च न्यायालय

 

20. राज्य के शासन में केन्द्र का प्रतिनिधि किसे कहा गया है ?

(1) मुख्यमंत्री

(2) राज्यपाल

(3) विधानसभा

(4) उच्च न्यायालय

 

21. सन् 1959 में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू करने वाला पहला राज्य कौन है ?

(1) मध्य प्रदेश

(2) उत्तर श

(3) पंजाब

(4) राजस्थान

 

22. राज्य के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?

(1) राष्ट्रपति

(2) प्रधानमंत्री

(3) राज्यपाल

(4) भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त

 

23. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया पर किस देश का प्रभाव है ?

(1) कनाडा

(2) ब्रिटेन

(3) दक्षिण अफ्रीका

(4) आस्ट्रेलिया

 

24. भारतीय संविधान के 73 में संशोधन का संबंध है

(1) केन्द्र-राज्य संबंध से

(2) सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों से

(3) संसद सदस्यों के वेतन से

(4) पंचायती राज व्यवस्था से

 

25. आधुनिक राजनीतिक वैज्ञानिक कौन हैं ?

(1) कौटिल्य

(2) अरस्तू

(3) प्लेटो

(4) डेविड इंस्टन

 

26. "रिपब्लिक" 'पुस्तक किसने लिखी है?

(1) टी० एच० ग्रीन

(2) प्लेटो

(3) अरस्तू

(4) हॉब्स

 

27. किसने कहा है कि "मनुष्य स्वतन्त्र रूप से जन्म लेता है लेकिन हर जगह वह बन्धनों  में जकड़ा है" ?

(1) रूसो

(2) जे० एस० मिल

(3) ग्रीन

(4) लास्की

 

28. किसने 'फ्रीडम फ्रॉम फियर' (भय से मुक्ति) नामक पुस्तक लिखी ?

(1) महात्मा गांधी

(2) नेल्सन मंडेला

(3) आंग सान सू की

(4) मुसोलिनी

 

29. समानता का मुख्य रूप है

(1) आर्थिक समानता

(2) सामाजिक समानता

(3) राजनीतिक समानता

(4) इनमें से सभी

 

30. "ऑन लिबटी" पुस्तक किसने लिखी है ?

(1) लास्की

(2) जे० एस० मिल

(3) हर्बर्ट स्पेंसर

(4) जॉन लॉक

 

31. न्याय एक ............. अवधारणा है।

(1) कानूनी

(2) नैतिक

(3) सामाजिक

(4) इनमें से सभी

 

32. "सच बोलना और कर्म की अदायगी ही न्याय है।" किसने कहा है ?

(1) प्लेटों

(2) सेफलस

(3) अरस्तू

(4) बेन्थम

 

33. संघ और संगठन बनाने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है?

(1) कानूनी अधिकार

(2) सामाजिक अधिकार

(3) राजनीतिक अधिकार

(4) नागरिक अधिकार

 

34. "काम का अधिकार' किस प्रकार का अधिकार है ?

(1) राजनीतिक अधिकार

(2) कानूनी अधिकार

(3) अर्थिक अधिकार

(4) मौलिक अधिकार

 

35. भारत में नागरिकता कानून कब पारित किया गया ?

(1) 1953

(2) 1947

(3) 1955

(4) 1971

 

36. सबसे पहले किस देश ने महिलाओं को मताधिकार दिया ?

(1) ब्रिटेन

(2) अमेरिका

(3) आस्ट्रेलिया

(4) न्यूजीलैण्ड

 

37. किस क्रांति ने राष्ट्रवाद की भावना को प्रेरित किया ?

(1) 1688 की गौरवपूर्ण क्रान्ति

(2) 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति

(3) औद्योगिक क्रान्ति

(4) इनमें से कोई नहीं

 

38. किस वर्ष भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'पंथनिरपेक्षता' शब्द जोड़ा गया ?

(1) 1950

(2) 1978

(3) 1949

(4) 1976

 

39. 'सविनय अवज्ञा' का नारा किसने दिया था ?

(1) इंदिरा गाँधी

(2) महात्मा गाँधी

(3) लाल बहादुर शास्त्री

(4) जवाहरलाल नेहरू

 

40. 'सरदार सरोवर बांध परियोजना' किस राज्य से सम्बन्धित है ?

(1) बिहार

(2) गुजरात

(3) पंजाब

(4) झारखण्ड

Jac Board Class 11 Political Science (राजनीतिक शास्त्र) 2023 Answer key

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare