Class 11th 1. मानचित्र का परिचय (Introduction to Maps)
Class 11th 1. मानचित्र का परिचय (Introduction to Maps)
Class 11th 1. मानचित्र का परिचय (Introduction to Maps) पाठ्य-पुस्तक
के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनें (i) रेखाओं एवं आकृतियों के मानचित्र कहे जाने के लिए निम्नलिखित में
से क्या अनिवार्य है? (क)
मानचित्र रूढ़ि (ख) प्रतीक (ग)
उत्तर दिशा (घ)
मानचित्र मापनी (ii) एक मानचित्र जिसकी मापनी 1:4,000 एवं उससे बड़ी है, उसे कहा जाता
है (क) भूसम्पत्ति मानचित्र (ख)
स्थलाकृतिक मानचित्र (ग)
भित्ति मानचित्र । (घ)
एटलस मानचित्र (iii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानचित्र के लिए अनिवार्य नहीं है? (क)
मानचित्र प्रक्षेप (ख)
मानचित्र व्यापकीकरण | (ग)
मानचित्र अभिकल्पना (घ) मानचित्रों का इतिहास प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें (क) मानचित्र व्यापकीकरण क्या है? उत्तर—मानचित्र
के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उसकी विषय-वस्तु को नियोजित किया जाना मानचित्र
व्यापकीकरण कहलाता है। चूंकि मानचित्रों को एक निश्चित उद्देश्य के लिए लघुकृत मापनी
पर तैयार किया जाता है। ऐसा करते समय मानचित्रकार को चुनी गई विषय-वस्तु से सम्बन्धित
सूचनाओं (आँकड़ों) को एकत्रित करके आवश्यकतानुसार सरल रूप में प्रदर्शित करना ही वास्तव
में व्यापकीकरण है। (ख) मा…