Class 11th 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन (The Philosophy of Constitution)
Class 11th 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन (The Philosophy of Constitution)
Class 11th 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन (The Philosophy of Constitution) पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. नीचे कुछ कानून दिए गए हैं। क्या इनका संबंध किसी मूल्य से
है? यदि हाँ, तो वह अन्तर्निहित मूल्य क्या है? कारण बताएँ। (क)
पुत्र और पुत्री दोनों का परिवार की संपत्ति में हिस्सा होगा। (ख)
अलग-अलग उपभोक्ता वस्तुओं के ब्रिकी-कर का सीमांकन अलग-अलग होगा। (ग)
किसी भी सरकारी विद्यालय में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी। (घ)
‘बेगार’ अथवा बँधुआ मजदूरी नहीं कराई जा सकती। उत्तर
: (क)
वाक्य में समानता का मूल्य छिपा है क्योंकि पारिवारिक सम्पत्ति में बेटा-बेटी को समानता
के आधार पर समान समझा गया है। (ख)
गुण के अनुसार कीमत और उसके अनुरूप कर का ढाँचा समानता का दिग्दर्शक है। (ग)
इस वाक्य में धर्म-निरपेक्षता के मूल्य का बोध है क्योंकि इसमें राज्य व धर्म को अलग-अलग
रखने की बात कही गई है। (घ)
मानवीय गरिमों व मानव-मानव में ऊँच-नीच की समानता का बोध है। प्रश्न 2. नीचे कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। बताएँ कि इसमें किसका इस्तेमाल
निम्नलिखित कथन को पूरा करने में नहीं किया जा सकता? लोकतांत्रिक
देश को संविधान की जरूरत ……..। (क)
सरकार की शक्तियों पर अंकुश रखने के लिए होती है। (ख)
अल्पसंख्यकों को बहुस…