4. पाश्चात्य समाजशास्त्री- एक परिचय (Introducing Western Sociologists)
4. पाश्चात्य समाजशास्त्री- एक परिचय (Introducing Western Sociologists)
प्रश्न 1. बौद्धिक ज्ञानोदय किस प्रकार समाजशास्त्र के विकास के लिए
आवश्यक है? उत्तर-
समाजशास्त्र के विकास में बौद्धिक ज्ञानोदय की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। ज्ञानोदय
को ‘विवेक का युग’ कहा जाता है। 17 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध एवं 18 वीं शताब्दी
में पश्चिमी यूरोप के देशों में विश्व के बारे में सोचने-विचारने का एक नया दृष्टिकोण
विकसित हुआ जिसे ज्ञानोदय कहा जाता है। इस नवीन दर्शन ने एक ओर मनुष्य को संपूर्ण ब्रह्मांड
के केंद्र-बिंदु के रूप में स्थापित कर दिया तो दूसरी ओर विवेक को मनुष्य की प्रमुख
विशेषता के रूप में प्रतिपादित किया। विवेकपूर्ण
एवं आलोचनात्मक ढंग से सोचने की क्षमता ने मनुष्य को अपनी ही नजर में हमेशा के लिए
परिवर्तित कर दिया। यद्यपि व्यक्ति को ज्ञान के उत्पादक एवं उपभोक्ता के रूप में प्रतिस्थापित
किया गया, तथापि उन्हीं व्यक्तियों को पूर्ण रूप से मनुष्य माना गया जो विवेकपूर्ण
ढंग से सोच-विचार सकते थे। इस क्षमता के न होने वाले व्यक्तियों को आदिमानव’ अथवा
‘बर्बर मानव’ कहा गया। मानव समाज चूंकि मनुष्यों द्वारा बनाया जाता है इसलिए इसका युक्तिसंगत
विश्लेषण संभव है। इस प्रकार के विश्…