पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कल्पना कीजिए कि आपने पत्रकारिता के क्षेत्र में
अपना अध्ययन पूरा कर लिया है और किसी प्रसिद्ध अखबार में पत्रकार पद के लिए आवेदन
भेजना है। इसके लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।
उत्तर—
सेवा
में
संपादक,
अमर
उजाला,
पानीपत।
विषय
: पत्रकार पद के लिए आवेदन हेतु।
महोदय,
आज
दिनांक 10 जुलाई, 2021 को प्रकाशित अमर उजाला से प्रकाशित विज्ञापन से पता चला है
कि आपके कार्यालय को पत्रकार की आवश्यकता है। मैं इस पद के लिए अपना आवेदन पत्र
प्रस्तुत कर रहा हूँ। मेरा स्ववृत्त इस आवेदन-पत्र के साथ संलग्न है। इसका अवलोकन
करने पर आपको विश्वास होगा कि मैं इस पद के लिए पूरी तरह से उपयुक्त उम्मीदवार
हूँ। मैं आपके विज्ञापन में वर्णित सभी योग्यताओं को पूरा करता हूँ। मेरा
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :
नाम
: सुरेश
पिता
का नाम : रमेश
जन्म
तिथि : 5-10-1997
वर्तमान
पता : 65, विकास नगर, रांची
स्थायी
पता : 65, विकास नगर, रांची
दूरध्वनी
: 0184-4546842 चलध्वनि : 9478895843
ई-मेल
: drgp82@gmail.com
शैक्षणिक
योग्यताएं :-
परीक्षा |
बोर्ड |
विषय |
दसवीं |
झारखंड
परीक्षा समिति रांची |
हिंदी,
अंग्रेजी, साइंस, गणित, संस्कृत |
बारहवीं |
झारखंड
परीक्षा समिति रांची |
हिंदी,
अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र |
स्नातक |
विनोबा
भावे विश्वविद्यालय |
हिंदी,
अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र (प्रतिष्ठा) |
स्नातकोत्तर
|
विनोबा
भावे विश्वविद्यालय |
अर्थशास्त्र
|
इस
योग्यता के साथ-साथ मैं कई वर्षों से स्वतंत्र लेखन से भी जुड़ा हुआ हूँ। मुझे पत्रकारिता
में बेहद रुचि है। मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपना कार्य पूरी निष्ठा
से करूंगा ।
आपसे
अनुरोध है कि उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेरे आवेदन पत्र पर सकारात्मक
विचार करते हुए मुझे पत्रकार पद पर नियुक्त करें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
रमेश
प्रश्न 2. राजीव गांधी फाऊंडेशन उच्च शिक्षा हेतु स्कॉलरशिप प्रदान
करती है। अत: उसे भेजने के लिए अपना बायोडॉटा तैयार कीजिए।
उत्तर—
स्ववृत्त
नाम
: विजय
पिता
का नाम : श्री रमेश
माँ
का नाम : श्रीमती यशोदा
जन्मतिथि
: 4-12-1991
वर्तमान
पता : 65, विकास नगर, रांची
स्थानीय
पता : वही
टेलीफोन
नं: 0181-4587520
मोबाइल
नं : 9458742157
ई-मेल
– drgp82@gmail.com
शैक्षणिक
योग्यताएं
क्र० सं० |
परीक्षा/डिप्लोमा |
बोर्ड |
विषय |
1. |
दसवीं |
सीबीएसई |
हिंदी,
अंग्रेजी, साइंस, संस्कृत, संगीत |
2. |
बारहवीं |
सीबीएसई |
हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, संस्कृत, संगीत |
3. |
स्नातक |
विनोबाभावे
विश्वविद्यालय |
अर्थशास्त्र
|
अन्य
संबंधित योग्यताएं
—कंप्यूटर
का अच्छा ज्ञान
—अंग्रेजी
व्याकरण का अच्छा ज्ञान
रमेश
हस्ताक्षर
तिथि:
9-7-2021
स्थान:
जालंधर
प्रश्न 3. स्ववृत्त में कौन-कौन से बिंदुओं को शामिल किया जाता है और
उनकी प्रस्तुति का क्या प्रभाव पड़ता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- स्ववृत
में निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया जाता है
(1)
स्ववृत्त में ईमानदारी होनी चाहिए।
(2)
स्ववृत्त में सरल और स्पष्ट भाषा-शैली का प्रयोग करना चाहिए।
(3)
स्ववृत्त का आकार जरूरत से अधिक बड़ा या छोटा नहीं होना चाहिए।
(4)
स्ववृत्त में जानकारी देते समय अपने बारे में बढ़-चढ़कर बातें नहीं बतानी चाहिए।
(5)
स्ववत्त साफ़ और सुंदर ढंग से लिखा होना चाहिए।
उपयुक्त
बिंदुओं की प्रस्तुति का नियोक्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक अच्छा स्ववृत्त
किसी चुंबक की तरह आपका आकर्षक चित्र नियोक्ता के सामने प्रस्तुत करता है। जिसे हम
कहीं भी नौकरी की तलाश में जाते हैं तो सर्वप्रथम अपना स्ववृत कार्यालय को भेजते हैं।
यदि हमारा स्ववृत्त उत्तम और श्रेष्ठ होगा तो वह नियोक्ता को अपनी ओर अवश्य आकर्षित
करेगा । अच्छे स्ववृत्त से आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी ।