Class-XI Hindi Aroh 11. कबीर : हम तौ एक एक करि जांनां, संतों देखत जग बौराना
Class-XI Hindi Aroh 11. कबीर : हम तौ एक एक करि जांनां, संतों देखत जग बौराना पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर पद
के साथ प्रश्न 1. कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने
क्या तर्क दिये हैं? उत्तर
: कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में कबीर ने निम्नलिखित तर्क दिये हैं
- 1.
इस संसार में एक ही पवन है तथा एक ही जल है। यह संसार एक ही ज्योति से प्रकाशित हो
रहा है। 2.
एक ही ईश्वर ने पंच तत्वों से समस्त पदार्थों तथा प्राणियों को रचा है। 3.
लकड़ी में समाई अग्नि की तरह ईश्वर सबमें व्याप्त है। 4.
वह घट-घटवासी ईश्वर संसार में विविध रूपों में व्यक्त होता है। प्रश्न 2. मानव-शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ है? उत्तर
: मानव-शरीर का निर्माण पंच तत्वों से हुआ है, वे तत्व हैं - 1.
धरती 2.
जल 3.
अग्नि 4.
आकाश तथा 5.
वायु। प्रश्न 3. जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनिन काटे कोई। सब
घटि अंतरितूंही व्यापक धरै सरूपै सोई॥ इस
आधार पर बताइये कि कबीर की दृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है? उत्तर
: कबीर की दृष्टि में ईश्वर सर्वव्यापी और अविनाशी है। वह चराचर जगत् में उसी प्रकार
समाया हुआ है, जिस प्रकार काष्ठ में अग्नि समाई रहती है। जैसे लकड़ी के काटे जाने पर
उसमें समाई हु…