Class-XI Hindi Aroh 14. सुमित्रानंदन पंत : वे आँखें
Class-XI Hindi Aroh 14. सुमित्रानंदन पंत : वे आँखें पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर कविता के साथ प्रश्न 1. अंधकार की गुहा सरीखी उन आँखों से डरता है मन। (क) आमतौर पर हमें डर किन बातों से लगता है? (ख) उन आँखों से किसकी ओर संकेत किया गया है? (ग) कवि को उन आँखों से डर क्यों लगता है ? (घ) डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों
किया है ? (ङ) यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता क्या तब भी वह कविता लिखता? उत्तर
: (क)
आमतौर पर हमें अन्धकार से डर लगता है। प्रियजनों की मृत्यु, निर्धनता की पीड़ा, सामाजिक-शोषण
और प्रताड़ना भी जीवन में अन्धकार के समान ही भयानक होते हैं। (ख)
उन आँखों से किसान की पीड़ा और निराशा को व्यक्त करने वाली आँखों की ओर संकेत किया
गया है। किसान का . घर-द्वार, पशु, भूमि और सम्पत्ति सब नीलाम हो चुका है। पत्नी, पुत्र,
पुत्री, पुत्रवधू की मृत्यु हो चुकी है। वह बेबसी और निराशा में जी रहा है, पीड़ा और
शोषण सह रहा है। इस सबकी छाया उसकी आँखों में दिखाई देती है। (ग)
किसान की आँखों में स्वाभाविकता नहीं है। धन-सम्पत्ति की हानि तथा परिजनों के वियोग
ने उसकी आँखों की चमक छीन ली है। उनमें भरी हुई निराशा और पीड़ा कवि को हिला देती ह…