झारखण्ड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य (Education and Health in Jharkhand)

झारखण्ड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य (Education and Health in Jharkhand)
झारखण्ड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य (Education and Health in Jharkhand)
झारखण्ड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य में शिक्षा का ऐतिहासिक स्वरूप > झारखण्ड में शिक्षा के विकास में ईसाई मिशनरियों का उल्लेखनीय योगदान है। > झारखण्ड राज्य में सर्वप्रथम गॉस्सनर इवेंजलिकल लुथरन ईसाई मिशन आया था, जिसने रांची 1845 ई. में इवेंजलिकल लुथरेन चर्च ने रांची में एक विद्यालय की स्थापना की थी। > 1856 ई. में गॉस्सनर मिशन द्वारा रांची गॉस्सनर उच्च विद्यालय की स्थापना की गई। गॉस्सनर इवेंजलिकल लुथरेन मिशन द्वारा 1864 ई. तक 11 विद्यालय खोले गए । > हजारीबाग में 1892 ई. में डब्लिन यूनिवर्सिटी मिशन की स्थापना हुई। इस मिशन ने जुलाई, 1899 में हजारीबाग में सेन्ट कोलम्बा कॉलेज खोला तथा वर्ष 1904 में इस कॉलेज को स्नातक स्तर की मान्यता मिली। > वर्ष 1920 में इस मिशन ने हजारीबाग में सेन्ट किरण कन्या महाविद्यालय की स्थापना की तथा यह राज्य का पहला डिग्री कॉलेज था । > आदिम सेवा मण्डल की स्थापना वर्ष 1940 को हुई थी। > इसकी स्थापना राजेन्द्र प्रसाद के अनुरोध पर हुई थी। इसका उद्देश्य खादी वस्त्र एवं शिक्षा का विस्तार करना था, जिससे आदिवासी समुदाय को शिक्षा प्रदान कर उसे समाज की मुख्य ध…