झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
CLASS-XI EXAMINATION, 2026
(Paper-I) HINDI - A (CORE)
(MCQType) 25.02.2026
Group - A खंड - 'क' (अपठित बोध)
अपठित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या (1-4) के सही विकल्प का चयन कीजिए :
जोधपुर
के राजा एक आलीशान महल बनवाना
चाहते थे। इसके लिए भारी मात्रा में लकड़ी की आवश्यकता थी।
जब उनका ध्यान खेजड़ली गाँव के पास स्थित हरे-भरे पेड़ों की ओर दिलाया गया, तब उन्होंने
राज कर्मचारियों
को उन्हें काटने का आदेश दिया । जब राज-कर्मचारियों
ने वहाँ पहुँच कर उनको काटने का प्रयास किया, तब अमृता देवी नामक महिला ने उन्हें रोकने
का प्रयास किया। उन्होंने पेड़ से लिपट कर पेड़ों को न काटने की प्रार्थना की परंतु
वे न माने।
इसी प्रयास में अमृता देवी तथा उनकी
तीन पुत्रियों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद गाँव के लोगों ने इसका विरोध किया और अपनी-अपनी जानें गवा दीं, लेकिन पेड़
नहीं काटने दिये ।
1. राजा को लकड़ी की आवश्यकता क्यों?
(A) महल बनवाने के लिए
(B) घर
बनवाने के लिए
(C) सजावट
के लिए
(D) इनमें
से कोई नहीं
2. राज-कर्मचारी किसे काटना चाहते थे ?
(A) हरे-भरे पेड़ को
(B) सूखे
पेड़ों को
(C) छोटे-छोटे
पेड़ों को
(D) इनमें
से सभी को
3. किसने राज-कर्मचारियों को रोकने का प्रथम प्रयास किया ?
(A) अमृता देवी ने
(B)
खेजड़ली गाँव ने
(C)
तीन लड़कियों ने
(D) इनमें से कोई नहीं
4. 'विरोध' शब्द का विलोम लिखिये :
(A) कबाड़ी
(B)
अवरोध
(C)
जुआड़ी
(D) समर्थन
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या
(5-8) के सही विकल्प का चयन कीजिए :
कोटि कोटि कंठों से निकली, आज यही स्वरधारा है,
भारतवर्ष हमारा है यह, हिन्दुस्तान हमारा है।
जिस दिन सबसे पहले जागे, नव-सिरजन के स्वप्न घने
जिस दिन देश काल के दो-दो, विस्तृत
विमल वितान तने,
जिस दिन नभ में तारे छिटके, जिस दिन सूरज चाँद बने,
तब से है यह देश हमारा, यह अभिमान हमारा है।
5. कोटि-कोटि कंठों से क्या स्वरधारा निकली
है)?
(A) भारतवर्ष हमारा है
(B) हिन्दुस्तान हमारा है
(C) (A)
तथा (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
6. कविता में कवि ने सूरज-चाँद का वर्णन किस सन्दर्भ में किया है ?
(A) भारत की प्राचीनता के
(B)
भारत की नवीनता के
(C)
भारत की सुन्दरता के
(D)
इनमें से सभी
7. यह अभिमान हमारा है में 'अभिमान' शब्द का क्या अर्थ है ?
(A)
घमण्ड
(B) गर्व
(C)
नव
(D)
भव
8. 'कोटि-कोटि' शब्द में कौन-सा समास है?
(A) अव्ययीभाव समास
(B)
द्वन्द्व समास
(C) द्विगु समास
(D)
तत्पुरुष समास
Group -B
खंड - 'ख' (रचनात्मक लेखन तथा अभिव्यक्ति और माध्यम )
9. दृश्यों का किस माध्यम से अधिक महत्त्व होता है ?
(A)
समाचार पत्र
(B)
रेडियो
(C) टेलीविजन
(D)
इंटरनेट
10. सर्वाधिक खर्चीला जनसंचार माध्यम कौन-सा है ?
(A)
रेडियो
(B) टेलीविजन
(C)
समाचार पत्र
(D)
इंटरनेट
11. निम्न में समाचार पत्र की आवाज किसे माना जाता है ?
(A)
फीचर
(B)
सम्पादक में नाम पत्र
(C) संपादकीय
(D)
स्तम्भ लेखन
12. लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ किसे कहा जाता है?
(A) संविधान
(B)
न्यायपालिका
(C)
विधायिका
(D) प्रेस / मीडिया
13. 'जनसंचार' के माध्यमों का लोगों पर कैसा प्रभाव पड़ता है ?
(A)
सकारात्मक
(B)
नकारात्मक
(C) (A) और (B) दोनों
(D)
इनमें से कोई नहीं
14. 'बंगाल गजट' किस स्थान से निकला ?
(A) कलकत्ता
(B)
बम्बई
(C)
दिल्ली
(D)
राजस्थान
15. जनसंचार माध्यमों द्वारा किसके कामकाज पर निगरानी रखी जाती है
?
(A) सरकार
(B)
ईश्वर
(C)
(A) और (B) दोनों
(D)
इनमें से कोई नहीं
16. निम्नलिखित में फीचर लेखन किस शैली के निकट है ?
(A) काव्यात्मक
(B)
कथात्मक
(C) वक्तव्यात्मक
(D) रूपात्मक
17. हिन्दी में नेट पत्रकारिता का आरम्भ ........से हुआ ।
(A)
भास्कर
(B)
जागरण
(C) वेब दुनिया
(D)
प्रभा साक्षी
18. सम्पादक का दायित्व है
(A)
खबरों को लीक करना
(B)
खबरों को एकत्र करना
(C) खबरों को छापना
(D)
इनमें से कोई नहीं
Group -C खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चुनाव कीजिए :
वंशीधर
ने धन से बैर मोल लिया था, उसका मूल्य चुकाना अनिवार्य था। कठिनता से एक सप्ताह बीता
होगा कि मुअत्तली का परवाना आ पहुँचा। कार्य-परायणता का दण्ड मिला । बेचारे भग्न हृदय,
शोक और खेद खेद से व्यथित घर को चले। बूढ़े मुंशी जी तो पहले ही से कुड़-बुड़ा रहे
थे कि चलते-चलते इस लड़के को समझाया था लेकिन एक न सुनी। सब मनमानी करता है। हम तो
कलवार और कसाई के तगादे सहें, बुढ़ापे में भगत बनकर बैठें और वहाँ बस वही सूखी तनख्वाह
! हमने भी तो नौकरी की है, और कोई ओहदेदार नहीं थे, लेकिन काम किया, दिल खोल कर किया
और आप ईमानदार बनने चले हैं। घर में चाहे अँधेरा हो, मस्जिद में अवश्य दीया जलाएँगे
। खेद ऐसी समझ पर। पढ़ना-लिखना सब अकारथ गया ।
19. वंशीधर ने किससे बैर मोल लिया था ?
(A)
मन से
(B) धन से
(C)
छल से
(D)
बल से
20. 'भग्न हृदय' शब्द का अर्थ बताइये :
(A)
जुड़ा हृदय
(B) टूटा हृदय
(C)
बड़ा हृदय
(D)
इनमें से सभी
21. वंशीधर ने पिता की बात न मान कर क्या किया ?
(A)
परम्परा का पालन
(B)
अपसानी
(C)
बेवकूफी
(D) मनमानी
22. 'अकारथ' शब्द का मतलब निम्न में से क्या होगा ?
(A)
अनर्थ
(B) व्यर्थ
(C)
समर्थ
(D)
इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर सही विकल्प
चुनें :
आज पानी गिर रहा है, बहुत पानी गिर रहा है
रात भर गिरता रहा है, प्राण मन घिरता रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है, घर नजर में तिर रहा है,
घर कि मुझसे दूर है जो, घर खुशी का पूर है
जो,
घर कि घर में चार भाई, मायके में बहिन आई,
बहिन आई बाप के घर, हार रे परिताप के घर।
23. आज
क्या गिर रहा है ?
(A) आग
(B) पानी
(C) सोना
(D) चाँदी
24. पानी कितना गिर रहा है ?
(A) कम
(B) बहुत
(C) ज्यादा
(D) अधिक
25. नजर में क्या तिर रहा है ?
(A)
द्वार
(B)
चौखट
(C) घर
(D)
मंदिर
26. बाप के घर कौन आई ?
(A)
माता
(B)
पिता
(C) बहिन
(D)
इनमें से कोई नहीं
27. 'नमक का दारोगा' पाठ में लेखक निम्न कौन हैं ?
(A) प्रेमचन्द
(B)
दिनकर
(C)
निराला
(D)
इनमें से कोई नहीं
28. 'नानबाई' किसे कहते हैं ?
(A) रोटी बनाने वाली
(B)
रोटी बेचने वाली
(C)
नान बेचने वाला
(D)
इनमें से कोई नहीं
29. किसने 'लता मंगेशकर' की उन्नति को चमत्कार की संज्ञा दी ?
(A)
अनुपम मिश्र
(B) कुमार गंधर्व
(C)
(A) और (B) दोनों
(D)
इनमें से कोई नहीं
30. 'गलता लोहा' किसकी रचना है ?
(A)
सत्यजित राय
(B)
कृष्णा सोवती
(C)
बालमुकुन्द गुप्त
(D)
प्रेमचन्द
सही उत्तर - शेखर जोशी
31. 'चम्पा' क्या नहीं चीन्हती है ?
(A)
नीली कलम
(B)
पीले अक्षर
(C) काले अक्षर
(D)
इनमें से सभी
32. निम्न में से नवाब राय किस लेखक का नाम था ?
(A)
निराला
(B)
प्रसाद
(C)
पन्त
(D) प्रेमचन्द
33. 'आओ मिलकर बचाएँ' किसकी रचना है ?
(A)
पाश
(B) दुष्यन्त कुमार
(C)
त्रिलोचन
(D) निर्मला पुतुल
34. 'भारत-माता' के लेखक कौन हैं ?
(A)
राजेन्द्र प्रसाद
(B)
महात्मा गाँधी
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D)
इनमें से कोई नहीं
35. निम्न में से 'मन्नू भण्डारी' की कहानी कौन-सी है ?
(A)
गलता लोहा
(B)
विदाई संभाषण
(C)
नमक का दारोगा
(D) रजनी
36. अमृत जैसा पानी कहाँ जमा होता है ?
(A)
रेत में
(B) कुई में
(C)
(A) और (B) दोनों
(D)
इनमें से कोई नहीं
37. अनुपम मिश्र का जन्म 1948 में कहाँ हुआ?
(A)
दिल्ली
(B)
मद्रास
(C) महाराष्ट्र
(D)
आगरा
38. लेखिका का जीवनी किसके घर आकर बदल गया ?
(A)
नातुश
(B)
रातुश
(C) तातुश
(D)
काकुश
39. चित्रपट-संगीत में लता ने किन गायिकाओं की तरह सधे हुए गाने गाये ?
(A) नूरजहाँ
(B) आशा भोंसले
(C)
अलका यागनिक
(D)
सुनिधि चौहान
40. 'राजस्थान की रजत बूँदें' अध्याय के लेखक कौन हैं ?
(A) अनुपम मिश्र
(B) कुमार गंधर्व
(C) महादेवी वर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
Class XI HINDI-A(CORE)
Class 11 HINDI CORE Jac Board SA-1 Exam 2024 Answer key
Class 11 Hindi Core Jac Board 2024 Answer key
Jac Board Class 11 Hindi Core (Science/Commerce) 2023 Answer key
Jac Board Class 11 Hindi Core (Arts) 2023 Answer key
HINDI-A(CORE) Arts Term-1 Answer Key 2022
HINDI-A(CORE) (Science/Commerce) Term-1 Answer Key 2022
Hindi Core Science/Commerce Answer Key(Term-2) 2022
