झारखण्ड में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation System in Jharkhand)

झारखण्ड में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation System in Jharkhand)
झारखण्ड में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation System in Jharkhand)
झारखण्ड में सिंचाई व्यवस्था > झारखण्ड की सिंचाई परियोजनाओं की कुल सिंचाई क्षमता 1000.64 हजार हेक्टेयर है, जिसमें 381.04 हजार हेक्टेयर क्षेत्र वृहद् और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं द्वारा सिंचित है और 619.66 हजार हेक्टेयर क्षेत्र लघु सिंचाई परियोजनाओं द्वारा सिंचित है। सिंचाई के साधन > राज्य में सिंचाई के प्रमुख साधन नहर, तालाब, नलकूप, कुआँ आदि हैं। नहर > राज्य के कुल सिंचित क्षेत्र के 30.17% भाग पर नहरों द्वारा सिंचाई की जाती है । > राज्य की नदियों पर अनेक छोटे-छोटे बाँधों का निर्माण किया गया है, जिनसे नहरों को निकाला गया है। > राज्य में नहरों के माध्यम से सर्वाधिक सिंचाई सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावाँ जिलों में की जाती है। कुआँ > राज्य के कुल सिंचित क्षेत्र 29.5% भाग पर कुओं द्वारा सिंचाई की जाती है। पथरीली जमीन होने के कारण राज्य में सभी जगह नहरों का विकास नहीं किया जा सका है। > ऐसे स्थानों पर सिंचाई के पारम्परिक साधन कुएँ हैं। > कुओं द्वारा सिंचाई की दृष्टि से झारखण्ड में गुमला जिले का प्रथम स्थान है। गुमला में कुल 87.2% सिंचित भूमि की सिंचाई कुओं से की जाती है। इसके बाद राज…