झारखण्ड में खनिज संसाधन (Mineral Resources in Jharkhand)
झारखण्ड में खनिज संसाधन (Mineral Resources in Jharkhand) झारखण्ड
में खनिज संसाधन >
खनिज संसाधन में झारखण्ड भारत का सबसे सम्पन्न राज्य है। यहाँ विविध प्रकार के खनिज
पाए जाते हैं, इसलिए इसको रत्नगर्भा भी कहा गया है। राज्य की दामोदर घाटी को स्टोर
हाउस ऑफ मिनरल्स कहा जाता है। अपनी खनिज सम्पन्नता के कारण इस राज्य को भारत का रूर
प्रदेश भी कहा जाता है। खनिज संसाधन >
झारखण्ड विश्व के सबसे समृद्ध खनिज क्षेत्रों में से एक है। यहाँ भारत के खनिज और कोयला
भण्डार का क्रमशः 40% और 29% उपस्थित है। राज्य की सर्वाधिक आय का स्रोत खनन व वन से
प्राप्त होता है
। >
झारखण्ड अभ्रक, पायराइट, ताँबा, कोयला, ग्रेफाइट, बॉक्साइट, यूरेनियम, कायनाइट, फायरक्ले,
चीनी मिट्टी उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आता है। खनिज के प्रकार राज्य
में खनिज को दो वर्गों में विभाजित किया गया है (i)
धात्विक खनिज >
धात्विक खनिज के अन्तर्गत लोहा, टंगस्टन, ताँबा, सीसा, जस्ता इत्यादि आते हैं। >
यह धारवाड़ क्रम की चट्टानों से प्राप्त होती हैं। धात्विक खनिजों का संक्षिप्त विवरण
निम्न प्रकार है लौह-अयस्क >
झारखण्ड के लौह-अयस्क का सम्पूर्ण भण्डार धारवाड़ चट्टानों से सम्बद्ध है । यहाँ उच…