12. फ़ैशन डिज़ाइन और व्यापार
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1. फैशन के प्रमुख विकास की रूपरेखा दीजिए। उत्तर
: फैशन का विकास फैशन
अपेक्षाकृत नया विषय है। प्राचीनकाल और मध्यकालीन शैलियाँ एक साथ पूरी शताब्दी तक परिवर्तित
नहीं होती थीं। नवजागरण काल में पश्चिमी सभ्यता ने विभिन्न संस्कृतियों, रीति-रिवाजों
और पोशाकों की खोज करके फैशन परिवर्तन को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही नए कपड़ों और विचारों
की उपलब्धता के कारण लोग और ज्यादा नयी वस्तुओं के लिए लालायित हुए। अन्तर्राष्ट्रीय
फैशन में फ्रांस का प्रभुत्व 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में शुरू हुआ। यथा- (1)
औद्योगिक क्रांति से पूर्व फैशन का केन्द्र फ्रांस -औद्योगिक
क्रांति के पूर्व लोग दो प्रमुख वर्गों से सम्बन्ध रखते थे-अमीर और गरीब। उस समय केवल
अमीर ही फैशन वाले कपड़े खरीदने में समर्थ थे। 18वीं सदी के अंत तक सम्राट लुईस चौदहवें
के कोर्ट के सदस्य अपनी रुचि को प्राथमिकता देते हुए दिशा-दाता बन गए और पेरिस . को
यूरोप की फैशन की राजधानी बना दिया। फ्रांस के बहुत से शहर कोर्ट के रेशमी वस्त्र,
रिबन और लेस भेज रहे थे। इस
काल में फैशन के लिए सिलाई के जोड़ लगाने के लिए हाथ से सिलाई करने का…