12th Geography 3. जनसंख्या संघटन POPULATION COMPOSITION
12th Geography 3. जनसंख्या संघटन POPULATION COMPOSITION
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 3.
जनसंख्या संघटन POPULATION COMPOSITION पाठ के मुख्य बिंदु *
जनसंख्या संघटन के अंतर्गत जनसंख्या या मानव समूह की समस्त विशेषताओं का अध्ययन किया
जाता है। ये विशेषताएं दो प्रकार की होती हैं - शारीरिक एवं सांस्कृतिक विशेषताएं। *
शारीरिक विशेषताओं के अंतर्गत मानव की आयु, लिंग, जन्म दर, मृत्यु दर तथा प्रजाति जैसी
विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। *
सांस्कृतिक विशेषताओं के अंतर्गत मानवीय जनसंख्या की धर्म, भाषा, शिक्षा, आर्थिक स्तर,
व्यवसायिक संरचना, ग्रामीण नगरीय - आवास, जैसी विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। *
लिंगानुपात :- किसी जनसंख्या समूह में महिलाओं तथा पुरुषों की संख्या में मिलने वाले
अनुपात को लिंगानुपात कहा जाता है। इस अनुपात की गणना भिन्न-भिन्न देशों में अलग-अलग
प्रकार से की जाती है। लिंगानुपात से हमारा तात्पर्य पुरुष स्त्री की संख्या के अनुपात
से है। इसके अंतर्गत प्रति हजार पुरुषों की संख्या पर स्त्रियों की संख्या की गणना
की जाती है। *
विकसित देशों में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में होता है, जबकि विकासशील…