12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 3 (क) यह दीप अकेला
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 3 (क) यह दीप अकेला
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ
- 3 (क) यह दीप अकेला कवि
परिचय अज्ञेय
का मूल नाम सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन है। उन्होंने अज्ञेय नाम से काव्य रचना की।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंग्रेजी और संस्कृत में हुई। हिंदी उन्होंने बाद में सीखी।
वे आरंभ में विज्ञान के विद्यार्थी थे। क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें
अपना अध्ययन बीच में ही छोड़ना पड़ा। वे चार वर्ष जेल में रहे तथा दो वर्ष नजरबंद। अज्ञेय
ने देश-विदेश की अनेक यात्राएं कीं। उन्होंने कई नौकरियां की और छोड़ीं। कुछ समय तक
जोधपुर विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर भी रहे। वे हिंदी के प्रसिद्ध समाचार साप्ताहिक
'दिनमान' के संस्थापक संपादक थे। इसके अलावा उन्होंने सैनिक, विशाल भारत, प्रतीक,
'नया प्रतीक आदि अनेक साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उन्होंने सप्तक परंपरा
का सूत्रपात करते हुए 'तार सप्तक', 'दूसरा सप्तक', 'तीसरा सप्तक का संपादन किया। प्रत्येक
सप्तक मैं सात कवियों की कविताएं संग्रहित हैं जो शताब्दी के कई दशकों की काव्य-चेतना
को प्रकट कर…