12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-3 कच्चा चिट्ठा
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-3 कच्चा चिट्ठा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective गद्य खंड पाठ-3
कच्चा चिट्ठा लेखक परिचय ब्रज
मोहन व्यास जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनके गुरु पंडित गंगानाथ झा और पंडित
बालकृष्ण भट्ट थे। इनसे उन्हें संस्कृत का ज्ञान मिला था। व्यास जी ने इलाहाबाद
नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में लगभग 23-24 वर्षों तक कार्य किया।
इन्होंने कुमार दास कृत 'जानकी हरण' का अनुवाद किया। पंडित बालकृष्ण भट्ट और पंडित
महामना मदन मोहन मालवीय की जीवनी भी लिखी। वे अपनी आत्मकथा मेरा कच्चा चिट्ठा के
नाम से लिखी हिंदी गद्य के एक श्रेष्ठ लेखक के रूप में प्रसिद्ध हैं। इनकी भाषा
परिनिष्ठित, सूक्ति पूर्ण, मुहावरेदार एवं लोकोक्ति मय है। पाठ-परिचय कच्चा
चिट्ठा आत्मकथात्मक रचना है। लेखक अपनी संग्रह कार्य प्रवृत्ति के कारण कहीं भी
जाते थे, तो खाली हाथ नहीं लौटते थे। इन्होंने इलाहाबाद में एक विशाल संग्रहालय की
स्थापना की थी। इस संग्रहालय में इन्होंने विभिन्न जगहों से लाकर 2,000 प्रस्तर
मूर्तियां रखवाई। इस संग्रहालय में 5000 के लगभग मिट्टी की मूर्तियां संग्रहित
हैं। इन मूर्त…