12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-4 (ख) दिशा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ -4
(ख) दिशा पाठ
परिचय दिशा
कविता बाल मनोविज्ञान को बहुत ही सहजता से प्रस्तुत करती है। इस कविता की भाषा सहज
और सपाट है। कवि पतंग उड़ाते हुए एक बच्चे से पूछता है कि हिमालय किधर है। बालक अत्यन्त
भोलेपन से अपनी उड़ती हुई पतंग की दिशा में इशारा करते हुए कहता है कि उधर है। कवि
बालक के इस उत्तर पर मुग्ध हो जाता है और यह संदेश देता है कि हर व्यक्ति का अपना यर्थाथ
होता है। हमें किसी के प्रति निंदात्मक दृष्टिकोण नहीं रखना चाहिए। हर व्यक्ति अपने
ढंग से सोचता है, और यह सही भी है। यद्यपि यह कविता आकार में अत्यन्त छोटी है तथापि
इस कविता का संदेश यह है कि हम बड़े भी बच्चों से कुछ न कुछ सीख सकते हैं। कविता का
मूल प्रतिपाद्य यही है। पाठ्यपुस्तक
के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. बच्चे का उधर-उधर कहना क्या प्रकट करता है? उत्तर-
बच्चे का उधर-उधर, कहना प्रकट करता है कि वह इस बात को नहीं जानता है कि दिशाएँ चार
होती हैं। उसके ज्ञान के अनुसार तो दिशा एक ही है, जिधर उसकी पतंग उड़ती ही भागी चली
जा रही है। उसका सर्वस्व वही है। प्रश्न 2. …