12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-7 जहां कोई वापसी नहीं
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ-7 जहां कोई वापसी नहीं
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective गद्य खंड पाठ-7
जहां कोई वापसी नहीं लेखक परिचय निर्मल
वर्मा का जन्म शिमला (हिमाचल प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के
सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में एम. ए. किया और अध्यापन कार्य करने लगे। चेकोस्लोवाकिया
के प्राच्यविद्या संस्थान प्राग' के निमंत्रण पर सन् 1959 में वहां गए और चेक उपन्यासों
तथा कहानियों का हिंदी अनुवाद किया। निर्मल
वर्मा को हिंदी के समान ही अंग्रेजी पर भी समान अधिकार प्राप्त था। उन्होंने टाइम्स
ऑफ इंडिया तथा हिंदुस्तान टाइम्स के लिए यूरोप की संस्कृतिक और राजनीतिक समस्याओं पर
अनेक लेख और रिपोतार्ज लिखे हैं, जो उनके निबंध संग्रह में संकलित है। सन् 1970 में
वे भारत लौट आए और स्वतंत्र लेखन करने लगे। निर्मल
वर्मा का मुख्य योगदान हिंदी कथा साहित्य के क्षेत्र में है। वे नई कहानी आंदोलन के
महत्वपूर्ण हस्ताक्षर माने जाते हैं। परिंदे, जलती झाड़ी, पिछली गर्मियों में, कौवे
और काला पानी, बीच बहस में, सुखा तथा अन्य कहानियां आदि कहानी संग्रह तथा वे दिन 'लाल
टीन की छत, एक चिथड़ा …