12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 7. पुस्तक समीक्षा
12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 7. पुस्तक समीक्षा
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective 7.
पुस्तक समीक्षा प्रश्न 1. पुस्तक समीक्षा की परिभाषा (डेफिनेशन ऑफ बुक रिव्यू) बताएँ। उत्तर-
किसी भी पुस्तक जैसे कहानी, उपन्यास, कविता, नाटक, एकांकी, यात्रावृत्तांत इत्यादि
किसी भी पुस्तक के बारे में पढ़कर उसके सभी अच्छे एवं बुरे पहलुओं के बारे में अवलोकन
कर विचार प्रस्तुत करना पुस्तक समीक्षा कहलाता है। प्रश्न 2 . पुस्तक
समीक्षा क्या है? उत्तर-
पुस्तक समीक्षा पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाली समस्याओं में प्रमुख स्थान
रखती है। पुस्तक समीक्षा में किसी पुस्तक का सम्यक् विश्लेषण किया जाता है। इस
विश्लेषण से पाठक को पुस्तक विशेष के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिलती है। पुस्तक
समीक्षा में एक पुस्तक की पूरी छानबीन की जाती है। समीक्षक पाठक को पुस्तक से
परिचित कराता है। इस क्रम में वह पुस्तक के लेखक, विषय वस्तु, शिल्प, प्रकाशन
स्तर, आदि पर प्रकाश डालता जाता है। इसके साथ ही वह समग्र रूप में पुस्तक का
आलोचनात्मक मूल्यांकन भी करता है। इस प्रकार पुस्तक विशेष के संबंध में समीक्षक
अपनी राय भी व्यक्त करता है। पुस्तक…