12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 8. फीचर लेखन

12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 8. फीचर लेखन
12th Hindi Elective अभिव्यक्ति और माध्यम 8. फीचर लेखन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective 8. फीचर लेखन प्रश्न 1. फीचर लेखन से क्या समझते हैं ? उत्तर- फीचर लेखन हिंदी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण विधा है। समाचार पत्र की भांति फीचर भी मानव जीवन को प्रभावित करने वाली गतिविधि है। फीचर मनोरंजक ढंग से लिखा नवीन लेख है, जो स्वतंत्रता के बाद विकसित हुआ है। फीचर एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है जिसका उद्देश्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करने के साथ-साथ मुख्य रूप से उनका मनोरंजन करना होता है। फीचर पाठक की चेतना को ही नहीं जगाता बल्कि उनकी भावनाओं और संवेदनाओं को जागृत करता है। इसमें लेखक पाठक को अपने अनुभव से समाज का परिचय कराता है। यह सूचनाओं को संप्रेषित करने का साहित्यिक रूप है। प्रश्न 2. फीचर लेखन की शैली कैसी होती है ? उत्तर- फीचर लेखन का कोई एक ढाँचा या फार्मूला नहीं होता है। फीचर लेखन की शैली काफी हद तक कथ्यात्मक शैली की तरह है। फीचर लेखन की भाषा समाचारों के विपरीत सरल रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूने वाली होती है। फीचर की भाषा में समाचारों की सपाटबयानी नहीं चलती है। फीचर आमतौर पर स…