12th Hindi Core आरोह भाग -II 4. रघुवीर सहाय- कैमरे में बंद अपाहिज

12th Hindi Core आरोह भाग -II 4. रघुवीर सहाय- कैमरे में बंद अपाहिज
12th Hindi Core आरोह भाग -II 4. रघुवीर सहाय- कैमरे में बंद अपाहिज
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Core 4. रघुवीर सहाय- कैमरे में बंद अपाहिज पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1 कविता में कुछ पंक्तियां कोष्ठकों में रखी गई है- आपकी समझ से इनका क्या औचित्य है ? उत्तर- कविता में कुछ पंक्तियां कोष्ठकों में रखी गयी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मीडिया की संवेदनहीनता को दिखाना है। कवि ने दूरदर्शन कार्यक्रम संचालक और दर्शकों का आपसी संबंध स्थापित करने के लिए ऐसा किया है। नाटक विधा में पात्रों की भाव भंगिमाएं कोष्ठकों में व्यक्त की जाती है। एक अपाहिज व्यक्ति के प्रति संवेदनहीनता का भाव व्यक्त करने वाली सभी पंक्तियां कोष्ठकों में रखी गई है। प्रश्न- 2. कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है -विचार कीजिए । उत्तर- कैमरे में बंद अपाहिज कविता बाजारवाद के युग में उन लोगों का चरित्र खोलता है, जो दूसरे के दुखों को बेचकर धन कमाना चाहता है। कार्यक्रम संचालक अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक अपाहिज व्यक्ति से प्रश्न पूछता है। वह प्रश्न पूछते पूछते क्रूर बन जाता है। उसका उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम को स…