Class 11 Economics अध्याय 4. भारत में मानव पूँजी का निर्माण Question Bank-Cum-Answer Book
Class 11 Economics अध्याय 4. भारत में मानव पूँजी का निर्माण Question Bank-Cum-Answer Book प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 अर्थशास्त्र (Economics) 4.
भारत में मानव पूँजी का निर्माण पाठ के मुख्य बिन्दु *
शिक्षा में निवेश से मानव, को मानव पूँजी में परिवर्तित किया जाता है। *
शिक्षित व्यक्ति की श्रम कौशल अशिक्षित की तुलना में अधिक होती है और वह उत्पादकता
में अधिक योगदान करता है। *
मानव पूँजी बढ़ी हुई उत्पादकता का प्रतिनिधित्व करती है। *
यह एक अर्जित योग्यता है और समझ के साथ किए गए निवेश निर्णय का परिणाम है जो भविष्य
में आय के स्रोतों में वृद्धि की अपेक्षा से किए जाते हैं। *
मानव पूँजी निर्माण के मुख्य स्रोत शिक्षा में निवेश कार्यस्थल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य,
प्रवसन और सूचना पर व्यय है। *
भौतिक पूँजी की संकल्पना मानव पूँजी की संकल्पना निर्धारण का आधार है। *
मानव पूँजी तथा भौतिक पूँजी में कुछ समानताएं और असमानताएं हैं। *
मानव विकास इस विचार पर आधारित है कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मनुष्यों के कल्याण
के अभिन्न अंग है। *
कुल सरकारी व्यय में शिक्षा पर किए जाने वाले व्यय का प्रतिशत सरकार द्वारा शिक्षा
को दिए गए महत्व को बताता है। *
शैक्षिक उपलब्धियों की संव…