Class 11 Economics अध्याय 5. केन्द्रीय प्रवृति की माप Question Bank-Cum-Answer Book

Class 11 Economics अध्याय 5. केन्द्रीय प्रवृति की माप Question Bank-Cum-Answer Book
Class 11 Economics अध्याय 5. केन्द्रीय प्रवृति की माप Question Bank-Cum-Answer Book
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 अर्थशास्त्र (Economics) 5. केन्द्रीय प्रवृति की माप पाठ के मुख्य बिन्दु * केन्द्रीय प्रवृति की माप या औसतों का प्रयोग आँकड़ों के संक्षेपण के लिए किया जाता है, यह एकल मान द्वारा सम्पूर्ण आँकड़ों का प्रतिनिधित्व करता है। * समांतर माध्य को सभी प्रेक्षणों के मूल्यों के योग को उनकी कुल संख्या से विभाजन के रूप में परिभाषित किया जाता है। * समांतर माध्य से मदों के विचलनों का योग सदैव शून्य होता है। * समांतर माध्य, चरम मानों से प्रभावित होता है। * मध्यिका, वितरण का केंद्रीय मान है, अर्थात मध्यिका से कम मानों की संख्या, इससे अधिक मानों की संख्या के बराबर होती है; अतः यह वितरण को दो समान भागों में बाँटता है। * मध्यिका, आँकड़ों की मध्य स्थिति पर आधारित होता है; अतः यह चरम मानों से प्रभावित नहीं होता है। * बहुलक वह मान है, जो वितरण में सबसे अधिक बार प्रर्केट होता है। * बहुलक शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द 'ला मोड' (La Mode) से व्युत्पन्न है, यह सर्वाधिक प्रेक्षित आँकड़ा मान है। * चतुर्थक, मानों के कुल समुच्चय को चार बराबर भागों में वि…