SHORT MOCK TEST विषय :- हिन्दी (कोर)
पूर्णांक: 25 अंक
खंड 'ए' (बहुविकल्पीय प्रश्न)
प्र०1. 'बादल राग' कविता में बादल किसका प्रतीक है?
A. क्रांति
B.
निम्नवर्ग
C.
शांति
D.
उच्चवर्ग
प्र०-2- 'सहर्ष स्वीकारा है' में गरीबी को माना है?
A.
कष्टकारी
B.
रंगीली
C. गरबीली
D.
श्राप
प्र०-3- 'बात सीधी थी पर कविता के कवि कौन है?
A. कुँवर नारायण
B.
रघुवीर सहाय
C.
महादेवी वर्मा
D.
निराला
प्र०-4- कविता की तुलना किससे की गयी है?
A.
फूल से
B.
बच्चों से
C.
चिडिया से
D. इनमें से सभी
प्र०5- 'पतंग' कविता में बच्चे की कोमलता की तुलना किससे की गयी
है?
A. कपास से
B.
मिट्टी से
C.
बादल से
D.
इनमें से कोई नही
प्र०-6 - 'आत्मपरिचय' कविता में किस कवि ने अपना परिचय दिया है?
A.
जयशंकर प्रसाद
B. हरिवंशराय बच्चन
C.
दिनकर
D.
निराला
प्र०-7- हरिवंशराय बच्चन की प्रसिद्ध रचना कौन सी है?
A.
कामायनी
B.
यामा
C. मधुशाला
D.
बादलराग
प्र० 8- 'लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप' तुलसीदास की किस
प्रसिद्ध रचना का अंश है?
A.
कवितावली
B.
विनयपत्रिका
C. रामचरितमानस
D.
दोहावली
प्र०-9- 'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है' कविता में कवि ने समय को कैसा
माना है?
A.
स्थिर
B. परिवर्तनशील
C.
तीव्र
D.
उग्र
प्र०-10- बाल मनोविज्ञान पर आधारित कौन सी कविता है?
A.
कविता के बहाने
B. पतंग
C.
सहर्ष स्वीकारा है
D.
गजल
प्र. 11- बादलों को अधीरता से कौन बुला रहा है?
A.
वृक्ष
B. कृषक
C.
बालक
D.
योद्धा
प्र०-12 'उषा' शीर्षक कविता के कवि कौन है?
A.
पंत
B.
निराला
C.
आलोक धन्वा
D. शमशेर बहादुर सिंह
प्र०-13- 'लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप' में किस भाषा का
प्रयोग हुआ है
A.
व्रज
B.
हिंदी
C. अवधी
D.
संस्कृत
प्र०- 14- संसार के सारे लोग किस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य
करते हैं?
A.
आनंद के लिए
B. पेट भरने के लिए
C.
खेल के लिए
D.
ईश्वर के लिए
प्र.-15- 'निराला' किस कवि का उपनाम है?
A.
सुमित्रानंदन
B. सूर्यकांत
C.
महादेवी
D.
शमशेर प्र.
16- 'उषा का जादू कब टूटता है?
A. सूर्यादय होने पर
B.
दोपहर होने पर
C.
अंधेरा होने पर
D.
इनमे से कोई नहीं
खण्ड 'ब' (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्र. 1- बच्चे किस बात की आशामें निडो से झाँक रहे होगे?
उत्तर
: बच्चों को लगता है शाम ढल आयी है। उनके माता-पिता अब उनके लिए भोजन लेकर आते ही होगें।
अतः वे अपने माता-पिता को देखने के लिए नीड़ों से झाँक रहे हैं।
प्र०2- 'हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे पंक्ति के
माध्यम से कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
उत्तर
- इस पंक्ति के माध्यम से कवि सिनेमा तथा दूरदर्शन वालों पर कटाक्ष करता है। वह पूर्ण
रुप से समक्ष हैं, किंतु वह अपाहिज व्यक्ति से कई प्रकार के सवाल जवाब करते हैं। जिससे
वह उस व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी के साथ खिलवाड़ कर सके और खुद को शक्तिशाली दर्शा
सकें।
खण्ड 'स' (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्र०1- बादलो के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों
को 'बादल राग' कविता में रेखांकित किया गया है?
उत्तर- कवि कहता है कि बादल प्रकृति में बहुत से परिवर्तन ला देते हैं। जब बादल आतें हैं तो वो आसमान को भर देतें हैं। इसके बाद तेज़ तूफान आने लगता है। बादलों में तेज़ गर्जना के साथ बिजली कडकने लगती है। बिजली की तेज गर्जना से धरती कांपने लगती है। इसके बाद तेज वर्षा शुरू हो जाती है। बादलो से बरसने वाले इस पानी से ज़मीन के नीचे दबे बीज अंकुरित हो जातें हैं और हवा के झोंको से झुमने लागतें हैं। चारो तरफ हरियाली छा जाती है। बादल किसानो को भी खुशी देते हैं और पशु पक्षी भी वर्षा ऋतू में खुशी के गीत गाने लागतें हैं। वातावरण भी शीतल और स्वच्छ हो जाता है।