Class 12 Geography Short Mock Test-3 (16.12.2023)

Class 12 Geography Short Mock Test-3 (16.12.2023)

Class 12 Geography Short Mock Test-3 (16.12.2023)

Geography Short Mock Test-3

Class -12th

Full Marks - 25

Time - 45 Minute

Date:-16.12.2023

खंड-A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1X16 = 16 अंक

01. स्वेजनहर जोड़ती है-

(A) भूमध्यसागर - काला सागर

(B) भूमध्य सागर- लालसागर

(८) अरबसागर - काला सागर

(D) भूमध्यसागर - अरब सागर

02. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है।

(A) ट्रान्स कनेडियन रेलमार्ग

(B) ट्रान्स आस्ट्रेलियन रेलमार्ग

(C) ट्रान्स - साइबेरियन रेलमार्गी

(D) ओरिएंट एक्सप्रेस

03. सड़कों की सर्वाधिक लंबाई किस देश में है-

(A) चीन

(B) भारत

(C) फ्रांस

(D) U.S.A

04. मानक रेललाईन की चौड़ाई कितनी होती है।

(A)1 मीटर

(B) 2 मीटर

(C) 1.44 मीटर

(D) 1.50 मी0

05. विश्व का सघनतम रेलतंत्र किस महादेश में पाया जाता है-

(A) यूरोप

(B) एशिया

(C) अफ्रीका

(D) आस्ट्रेलिया

06. ओरिएंट एक्सप्रेस रेलमार्ग किस महादेश में है?

(A) अमेरिका

(B) एशिया

(C) यूरोप

(D) उत्तरी अमेरिका

07. विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री व्यापारिक मार्ग है-

(A) स्वेज नहर मार्ग

(B) उत्तरी अटलांटिक मार्ग

(C) केप मार्ग

(2) पैमामा नहर मार्ग

08. स्वेज नहर किस देश में स्थित है -

(A) ब्रिटेन

(B) फ्रांस

(C) मिश्र

(D) ईरान

09. बिग ईंच पाईपलाइन द्वारा क्या ढोया जाता है?

(A) पेट्रोलियम

(B) जल

(C) दूध

(D) खाद्य तेल

10. "चैनल टनल " जोड़ता है-

(A) लंदन-बर्लिन

(B) बर्लिन-पेरिस

(C) पेरिस - लंदन

(D) बार्सीलोना - बर्लिन

11. व्यापार किस क्रियाकलाप में आता है -

(A) प्राथमिक

(B) द्वितीयक

(C) तृतीयक

(D) चतुर्थक

12. विश्व व्यापार संगठन कब अस्तित्व में आया

(A) 1990

(B) 1992

(C) 1995

(D) 1998

13. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्यालय कहाँ है ?

(A) लंदन

(B) जेनेवा

(C) पेरिस

(D) न्यूयार्क

14. ओपेक (OPEC) क्या है?

(A) पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन

(B) यूरोपीय देशों का संगठन

(C) सैन्य संगठन

(D) एशियायी देशों का संगठन

15. आशियान (ASEAN) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(A) मनीला

(B) जकार्ता

(C) ब्रुनेई

(D) दिल्ली

16. स्वेज नहर का निर्माण कब पूरा हुआ ?

(A) 1860

(B) 1865

(C) 1869

(D) 1875

खण्ड -B लघुउत्तरीय प्रश्न 2x2 = 4 अंक

17. परिवहन एवं संचार को परिभाषित करें

उत्तर -

परिवहन - व्यक्ति‌यों एवं वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने वाले साधन या सुविधा को परिवहन कहते हैं।

संचार - सूचनाओं तथा विचारों को लिखित, शाब्दिक या श्रव्य-दृश्य रूप में प्राप्तकर्ता तक भेजने की प्रक्रिया संचार कहलाता है।

18. पाइप लाईन परिवहन की विशेषताएँ लिखिये।

उत्तर - पाइपलाइन परिवहन के प्रमुख गुण या विशेषताएँ निम्नलिखित है -

(1) इसके निर्माण पर एक बार व्यय होता है तथा रखरखाव पर बार-बार भारी व्यय की आवश्यकता नहीं होती।

(2) इसके द्वारा तरल एवं गैसीय पदार्थ को उत्पादन स्थल से फैक्ट्री या बाजार तक आसानी से पहुंचाया जाता है।

(3) मार्ग में किसी प्रकार की बर्बादी नहीं होती है।

(4) इसे भूमि के नीचे तथा पानी के नीचे बिछाया जाता है जिससे जगह की बहुत कम बर्बादी होती है।

खण्ड- C दीर्घउत्तरीय प्रश्न 1x5=5 अंक

19 . अंतर्राष्ट्रीय व्यापार किसी देश के आर्थिक विकास का मापदंड होता है, व्याख्या करें।

उत्तर - आधुनिक युग में किसी देश की आर्थिक प्रगति की जानकारी उसके अंतराष्ट्रीय व्यापार द्वारा होती है। वर्तमान युग व्यापार का युग है। तकनीक के उन्नत होने पर तथा यातायात के साधनों के विस्तार के कारण व्यापार में बहुत वृद्धि हुई है। आज संसार के बड़े व्यापारिक देश उन्नत देश है। कम व्यापार वाले देश विकासशील देश है। औद्योगिक विकास के कारण विकसित देश कच्चे माल का आयात कर तैयार माल निर्यात करते हैं जिससे उनको बड़े पैमाने पर आय होती है जिससे देश में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ती है। इस पर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार किसी देश की आर्थिक संपन्नता का परिचय देता है। प्रति व्यक्ति अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार आर्थिक विकास का मापक है परन्तु अधिक जनसंख्या वाले देश अधिक व्यापार होने पर भी प्रति व्यक्ति व्यापार कम होता है।

अथवा

उत्तरी अटलांटिक समुद्री व्यापार मार्ग का वर्णन करें।

उत्तर - उत्तरी अटलांटिक समुद्री व्यापार मार्ग विश्व का सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। इस प्रमुख विशेषताए निम्न है-

(1) यह विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री व्यापार मार्ग है।

(2) यह संसार के दो सर्वाधिक विकसित प्रदेश पश्चिमी यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट को जोड़ती है।

(3) संसार के 25% जलयान इसी मार्ग पर चलते है।

(4) दोनों ओर के समुद्री तट पर महत्वपूर्ण पत्तन स्थित है। जिसमे हेलीफेंक्स, बोस्टन, न्यूयार्क (पश्चिमी तट) तथा लंदन, लीवर पुल, लिस्बन, हेग (पूर्वी तट) आदि प्रमुख हैं।

(5) इसे बृहद ट्रंक मार्ग भी कहा जाता है।

(6) दोनों ओर से बड़े पैमाने पर तैयार माल एवं मशीनरी का आयात-निर्यात होता है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare