Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य

Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य
Class 11 History 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 इतिहास (History) 2. तीन महाद्वीपों में फैला साम्राज्य स्मरणीय तथ्य ☞ रोमन साम्राज्य तीन महा‌द्वीपों में फैला हुआ था। ☞ तीन महाद्वीप एशिया, यूरोप और अफ्रीका था। ☞ भूमध्य सागर को रोम साम्राज्य का हृदय कहा जाता था। ☞ रोमन साम्राज्य में गणतंत्र का काल 507 ईसवी पूर्व से 27 ईसवी पूर्व तक माना जाता था। ☞ रोमन साम्राज्य का प्रथम सम्राट ऑक्टेवियन या ऑगस्टस माना जाता है। ☞ ऑगस्टस द्वारा 27 ईसवी पूर्व में स्थापित राज्य प्रिंसिपेट कहलाता था। ☞ रोमन साम्राज्य के तीन प्रमुख खिलाड़ी में सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना शामिल था। ☞ भारत विजय का स्वप्न सम्राट त्राजान ने देखा था। ☞ गृह युद्ध दूसरे देशों से संघर्ष के ठीक विपरीत अपने हीँ देश में सत्ता प्राप्त करने के लिए किया गया सशस्त्र संघर्ष है। ☞ दीनारियस रोम का एक चांदी का सिक्का होता था। ☞ सार्वजनिक स्नान गृह रोम के शहरी जीवन की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी। ☞ रोमन साम्राज्य में शराब, जैतून का तेल तथा अन्य तरल पदार्थ की ढुलाई जिस मटको या कंटेनर में होती थी उन्हें एमफोरा (Amphora) कहा जाता था।