झारखण्ड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची, झारखण्ड
PROJECT RAIL
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
CM SOE/MODEL
SCHOOL/GENERAL
29.06.2024
विषय (Sub.) - Geography
कक्षा (Class)-11
समय (Time) - 90 Min.
पूर्णांक (Marks) - 40
सामान्य निर्देश :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न
के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक
निर्धारित है।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है,
सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न
13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना
है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा
कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी
SECTION-A (2 × 10 = 20) (Objective Question)
1. निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक भूगोल की
शाखा नहीं है?
(a) भू-आकृति विज्ञान
(b) जल विज्ञान
(c) जलवायु विज्ञान
(d) मानव शास्त्र
2. भारतीय वन्य जीवन अधिनियम कब लागू किया
गया ?
(a) 1970
(b) 1972
(c) 1950
(d) 1912
3. क्रमबद्ध भूगोल किस विद्वान द्वारा प्रवर्तित
किया गया ?
(a) अलेक्जेन्डर वॉन हम्बोल्ट
(b) हेट्टनर
(c) कार्ल रिटर
(d) हार्टशार्न
4. इनमें से कौन सी एक फलीदार फसल है?
(a) मोटे अनाज
(b) तिल
(c) दालें
(d) मक्का
5. निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण
कहा जा सकता है?
(a) पत्तन
(b) मैदान
(c) सड़क
(d) जल-उद्यान
6. झारखण्ड में स्थित कोडरमा जिला ……………..
खनिज का अग्रणी उत्पादक है।
(a) बॉक्साइट
(b) लौह अयस्क
(c) ताँबा
(d) अभ्रक
7. निम्नलिखित में कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद
में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन
कौन-सी प्रक्रिया है?
(a) प्राथमिक क्रिया
(b) द्वितीयक क्रिया
(c) तृतीयक क्रिया
(d) दोनों (a) और (b)
8. निम्न से कौन-सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र
में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है?
(a) हेल
(b) सेल
(c) एम एन सी सी
(d) टाटा स्टील
9. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने भूगोल
(Geography) शब्द का प्रयोग किया ?
(a) हेरोडोटस
(b) गैलीलियो
(c) इरेटॉस्थेनिज़
(d) अरस्तु
10. निम्नलिखित विषय युग्मों में से कौन सा
युग्म स्थानिक एवं कालिक विश्लेषण करता है ?
(a) इतिहास तथा भूगोल
(b) भूगोल तथा समाजशास्त्र
(c) भूगोल तथा मानवशास्त्र
(d) भूगोल तथा दर्शनशास्त्र
SECTION-B (2×2=4) (Very Short Answer Question)
11. भौतिक भूगोल की दो शाखाओं के नाम बताएँ।
उत्तर :- 1. भू-आकृति विज्ञान 2. जलवायु
विज्ञान
12. जैव संसाधन के दो उदाहरण लिखें।
उत्तर :- 1. पादप (पेड़ -पौधे) 2. जीव -जन्तु
SECTION - C(2×3=6) (Short Answer Question)
13. "भूगोल" शब्द को परिभाषित कीजिए।
उत्तर :- भूगोल
का शाब्दिक अर्थ है "पृथ्वी की जानकारी देनेवाली विद्या'। इसके अंग्रेजी पर्याय
ज्योग्राफी का अर्थ भी पृथ्वी का वर्णन करना होता है। भूगोलवेत्ता वारेनियस के अनुसार
"भूगोल भूतल को केन्द्र मानकर जलवायु, धरातलीय लक्षणों, जल, वन और मरुभूमि, खनिज,
पशु और भूतल पर बसे मानव जैसे तत्वों का अध्ययन करता है।"
14. सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तर :- सड़क परिवहन के तीन गुण निम्नलिखित हैं -
(i) सड़क निर्माण की लागत बहुत कम है।
(ii) अधिक ढाल और पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें आसानी से
निर्मित की जा सकती है।
(iii) सड़क परिवहन, अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक
कड़ी का काम करती है।
SECTION - D (2×5= 10) (Long Answer Question)
15. भूगोल सामाजिक विज्ञान के अन्य विषयों
से किस प्रकार संबंधित है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :- भूगोल का अध्ययन क्षेत्र व्यापक है तथा प्रकृति एवं
सामाजिक विज्ञान से यह गहराई से जुड़ा हुआ है।
(i) इतिहास :- ब्रह्मांड, पृथ्वी की उत्पत्ति तथा विभिन्न परिवर्तनों
का काल, युग-युग में मानव निवास एवं प्रवसन का विवरण जैसे ऐतिहासिक तथ्यों का
अध्ययन भूगोल में होता है।
(ii) अर्थशास्त्र :- कृषि,
पशुपालन, वन, खनिज, उद्योग, परिवहन, व्यापार की लाभ-हानि आदि आर्थिक क्रियाओं का
अध्ययन भूगोल में होता है।
(iii) समाजशास्त्र :- सामाजिक
संगठन, श्रम विभाजन, रीति रिवाज, कला, संस्कृति आदि का अध्ययन भी भूगोल में होता
है।
(iv) राजनीति विज्ञान :- विभिन्न राष्ट्रों की शासन प्रणालियाँ, भू तथा आर्थिक विकास
की नीतियाँ, गुटबन्दी तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध आदि तथ्यों पर भी भूगोल प्रकाश डालता
है।
(v) मानव विज्ञान :- मनुष्यों की प्रजातियों, शारीरिक क्षमता, लक्षण, एवं जनसंख्या का वितरण आदि मानव
विज्ञान के विषयों की जानकारी भूगोल से प्राप्त होती हैं।
इस तरह भूगोल का सामाजिक विज्ञान के
विभिन्न विषयों जैसे इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र मानवशास्त्र,
दर्शनशास्त्र आदि से घनिष्ट संबंध है।
16. हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता
है?
उत्तर :- खनिज संसाधनों के निर्माण व सांद्रण में लाखों वर्ष लगे हैं। ये सीमित और अनवीकरणीय है। जिस तेजी से हम खनिजों का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी तुलना में खनिजों के पुनर्भरण की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है। खनिज हमारे आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता है।