भारत की जनगणना 2027
मकानसूचीकरण एवं मकान गणना अनुसूची ( कुल 33 प्रश्न और उसके कोड)
1. लाइन क्रमांक
2. भवन नम्बर (नगरपालिका
या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नम्बर)
3. जनगणना मकान नम्बर
जनगणना मकान के फर्श, दीवार और छत में
प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
(नीचे दी गयी सम्बन्धित सूची से कोड
नम्बर दर्ज करें)
4. फर्श
मिट्टी...................................1
लकड़ी / बांस ...................2
पक्की ईंट ..........................3
पत्थर ..................................4
सीमेंट .................................5
मौजेक/फर्श की टाइल .....6
अन्य कोई ...........................7
5. दीवार
घास/फूस/बाँस आदि……....1
प्लास्टिक / पॉलिथीन ……….2
मिट्टी / कच्ची ईंट …………...3
लकड़ी…………………………..4
पत्थर मसाला गारा के साथ नहीं ….5
पत्थर मसाला गारा के साथ ………...6
जी.आई./धातु/एस्बेस्ट्स चादरें ….....7
पक्की ईंट ……………………….8
कंक्रीट ……………………………9
अन्य कोई ………………………..0
6. छत
घास/फूस/बाँस/लकड़ी/मिट्टी आदि….1
प्लास्टिक / पॉलिथीन ……………………2
हस्त निर्मित टाइल्स …………………….3
मशीन निर्मित टाइल्स ………………….4
पक्की ईंट ………………………………..5
पत्थर …………………………………….6
स्लेट …………………………………….7
जी.आई./धातु/एस्बेस्ट्स चादरें …...8
कंक्रीट ……………………………..…..9
अन्य कोई …………………………….0
7. जनगणना मकान के उपयोग
का पता लगायें
(वास्तविक उपयोग लिखें
और फिर नीचे दी गई सूची से उपयुक्त कोड का चयन करें तथा इसे कॉलम के बायीं तरफ खाने
में दर्ज करें)
कोड नं. वास्तविक
उपयोग
जनगणना मकान का उपयोग
आवास ………………1
आवास-सह-अन्य उपयोग ………2
दुकान / कार्यालय ………………..3
स्कूल / कॉलेज आदि .………….4
होटल/लॉज /
गेस्ट हाउस
आदि…...5
अस्पताल / डिस्पेन्सरी आदि………..6
फैक्ट्री/वर्कशॉप/वर्कशैड आदि. …...7
पूजा स्थल ……………………………..8
अन्य गैर-आवासीय उपयोग ….......9
खाली ………………………………….0
8. यदि कॉलम-7 में कोड
'1' या '2' है तो जनगणना मकान की स्थितिः अच्छी-1/रहने योग्य-2/ जीर्ण-शीर्ण-3
इन कॉलमों को तभी भरें
यदि जनगणना मकान पूर्णतः या अंशतः आवासीय उपयोग में लाया जाता है (यदि कॉलम 7 में कोड
'1' अथवा '2' है)
9. परिवार क्रमांक
(प्रत्येक परिवार को अलग क्रम संख्या
दें एवं प्रत्येक संस्थागत परिवार के लिये। '999' दर्ज करें
10. इस परिवार में सामान्यतः
रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया से
सम्बन्धित विवरण
11. परिवार के मुखिया का
नाम
संस्थागत परिवारों के
लिए कॉलम 12 व 13 न भरें।
12. लिंगः पुरुष -1/ स्त्री-2/
ट्रांसजेंडर व्यक्ति-3
13. यदि अ.जा.* या अ.ज.जा.
* या अन्यः अ.जा-1/ अ.ज.जा- 2 / अन्य-3
कॉलम 14 से 34 सामान्य
परिवारों के लिए भरें। संस्थागत परिवारों और गैर-आवासीय जनगणना मकानों के लिए (-) में लगायें।
14. इस मकान के स्वामित्व
की स्थितिः अपना-1/ किराये का परंतु अन्यत्र अपना मकान-2/किराये का एवं अपना कोई मकान
नहीं-3/ अन्य-4
15. इस परिवार के पास रहने
के लिए उपलब्ध कमरों # की संख्या (0,1,2,3....)
16. इस
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या (0.1.2.3...)
परिवार को उपलब्ध सुविधायें
17. पेयजल का मुख्य स्रोत
(नीचे दी गयी सूची से कोड दर्ज करें)
नल का पानी
उपचारित स्रोत से......1
नल का पानी
अन्य-उपचारित स्रोत से.......2
कुआँ…………………3
हैण्डपम्प ……………..4
ट्यूबवेल / बोरहोल
….5
झरना ………………….6
नदी/नहर ……………7
टैंक/तालाब/झील
…..8
सीलबन्द पैकेट / बोतल का पानी …..9
अन्य स्रोत ……………0
18. पेयजल स्रोत की उपलब्धताः
$ परिसर के अन्दर-1/ परिसर के निकट-2/ दूर-3
19. प्रकाश का मुख्य स्रोतः
बिजली-1/मिट्टी का तेल-2/सौर ऊर्जा-3/ अन्य तेल-4/ अन्य-5/ प्रकाश रहित-6
20. शौचालय की सुलभताः हाँ:
केवल परिवार के लिए-1/ अन्य परिवार के साथ साझे में-2/
सार्वजनिक शौचालय-3/ नहींः खुले में -4
21. यदि कॉलम 20 में '1'
या '2' है तो शौचालय का प्रकार (नीचे दी गयी सूची से कोड दर्ज करें)
शौचालय का प्रकार: फ्लश/पौर फ्लश शौचालय
जुड़ी हुई-
पाईप सीवर पद्धति ……….1
सैप्टिक टैंक …………….2
अन्य पद्धति …………..3
दो गड्डा शौचालय
स्लैब के साथ/उन्नत हवादार गड्डा …....4
स्लैब के बिना/खुला गड्डा
............ 5
एक गड्डा शौचालय
स्लैब के साथ/उन्नत हवादार गड्डा …….
6
स्लैब के बिना / खुला गड्डा ……………..7
सर्विस शौचालय
मानव मल-मूत्र व्यक्ति द्वारा हटाया
जाता है …..8
मानव मल-मूत्र हटाने के लिए जानवरों
का उपयोग ……9
मानव मल-मूत्र हटाने के लिए खुली नालियों
का उपयोग ........0
22. गंदे
पानी की निकासी किससे जुड़ी हुई है: ढकी नाली से-1/खुली नाली से-2/किसी भी नाली से
नहीं-3
23. परिसर
के अन्दर स्नान सुविधा की उपलब्धताः हां: स्नानगृह-1, छत के बिना अहाता-2/नहीं-3
24. रसोई घर और एलपीजी /
पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता (नीचे दी गयी सूची से कोड दर्ज करें)
रसोई घर में खाना पकाते हैं:
एलपीजी / पीएनजी गैस कनेक्शन
उपलब्ध है.........1
एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है .........2
घर के भीतर खाना पकाते हैं, परन्तु रसोई घर में नहीं:
एलपीजी / पीएनजी गैस कनेक्शन
उपलब्ध है.........3
एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है .........4
खुले में घर के बाहर खाना पकाते हैं:
एलपीजी / पीएनजी गैस कनेक्शन
उपलब्ध है.........5
एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है .........6
खाना नहीं पकाते .....7
25. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईधनः (यदि कॉलम 24 में
'1' से '6' दर्ज हैं) (नीचे दी गयीं सूची से कोड दर्ज करें)
जलाऊ लकड़ी …..1
फसल का अवशेष ….2
उपला …………….3
पक्का कोयला/लिग्नाइट / कच्चा कोयला...
4
मिट्टी का तेल …………..5
एल.पी.जी./ पी.एन.जी. ……6
बिजली .......................7
गोबर (बायो) गैस ……….8
सौर-ऊर्जा ……………..9
अन्य कोई ……………0
परिवार द्वारा धारित
परिसंपत्तियाँ
26. रेडियो/ट्रांजिस्टर:
हाँ: परंपरागत रेडियो सेट-1/मोबाइल / स्मार्टफोन पर-2/ अन्य किसी उपकरण पर-3/नहीं-4
27. टेलीविज़नः हाँः दूरदर्शन मुफ्त
डिश-1/ अन्य डीटीएच /डिश-2/ केबल कनेक्शन-3/ अन्य कोई-4/नहीं-5
28. इंटरनेट सुविधाः हाँ:
लैपटॉप / कम्प्यूटर में-1/ मोबाइल स्मार्टफोन में-2/ किसी अन्य उपकरण (डिवाइस) में-3/
नहीं-4
29. लैपटॉप / कंप्यूटर: हाँ-1/नहीं-2
30. टेलीफोन और मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
(नीचे दी गयी सूची से कोड दर्ज करें)
हाँ
केवल लैंडलाइन…..1
केवल मोबाइलः
स्मार्टफोन…....2
अन्य साधारण मोबाइल….. 3
दोनों.....................4
नहींः ……………...5
31. साईकिल और स्कूटर/मोटर
साईकिल/मोपेड (नीचे दी गयी सूची से कोड दर्ज करें)
साईकिल ...........1
स्कूटर/मोटर साईकिल / मोपेड…....2
दोनों......3
नहीं .......4
32. कार/जीप/वैनः हॉ-1/ नहीं-2
33. परिवार द्वारा उपभोग
किए जाने वाला मुख्य अनाजः चावल-1/गेहूँ-2/ज्वार-3/बाजरा-4/ मक्का-5/कोई अन्य-6
34. मोबाईल नम्बर
अनुलग्नक-।।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना
उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका
प्रस्तावना-
स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना की
एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत निवासी अपने परिवार संबंधी विवरण को स्वयं
ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र द्वारा अधिसूचित अवधि
के अनुसार, SE पोर्टल, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले मकानसूचीकरण एवं
मकानों की गणना (HLO) के प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व से सक्रिय रहेगा। पोर्टल के
खुलने की तिथि तथा इसकी सक्रिय अवधि पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। यह प्रक्रिया
पूर्ण करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है तथा सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण
के पश्चात एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी।
स्टेप 1: प्रवेश और प्रारंभिक लॉगिन
- पोर्टल:
पोर्टल तक पहुंचने के लिए https://se.census.gov.in पर जाएं।
- प्रारंभिक चयनः
ड्रॉप-डाउन सूची से अपना राज्य/संघ राज्य क्षेत्र चुनें तथा आगे बढ़ने के लिए
कैप्चा दर्ज करें।
- उपकरण संबंधी सुझावः
डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करते समय बेहतर दृश्यता के लिए
लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना प्रस्तावित है।
स्टेप 2: परिवार का पंजीकरण
- परिवार का मुखियाः
परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करें। इस प्रविष्टि के पास एक टूलटिप उपलब्ध
है, जो यह समझने में सहायता करेगा कि परिवार का मुखिया किसे माना जाए ।
- महत्वपूर्णः
एक बार पंजीकरण होने के बाद इस नाम को बदला नहीं जा सकेगा।
- मोबाइल पंजीकरणः
परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करें। प्रत्येक परिवार के लिए
केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाना चाहिए और वह नंबर किसी अन्य परिवार
के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता।
- ईमेल (वैकल्पिक):
आप अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) ई-मेल के माध्यम से प्राप्त करने हेतु
एक ई-मेल आईडी भी प्रदान कर सकते हैं।
स्टेप 3: भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन
- भाषा वरीयताः अपनी पसंदीदा भाषा सावधानीपूर्वक चुनें। प्रक्रिया के बाद के चरणों में
इसे बदला नहीं जा सकेगा।
- महत्वपूर्णः चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकता।
- ओटीपी सत्यापनः अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एक-बार उपयोग होने वाला पासवर्ड
(ओटीपी) दर्ज कर सत्यापन करें और आगे बढ़ें।
- सुझावः ओटीपी
प्राप्त करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल में पर्याप्त नेटवर्क
कनेक्टिविटी उपलब्ध हो।
स्टेप 4: निवास स्थान का विवरण प्रदान करना
- स्थान संबंधी विवरणः अपना जिला चुनें और अपना पिन कोड (वैकल्पिक) दर्ज करें। इसके पश्चात
अपने गाँव/नगर, स्थानीय क्षेत्र तथा निकटवर्ती पहचान-चिह्न (लैंडमार्क) का
नाम दर्ज करें। इसके बाद "खोज" पर क्लिक करें।
स्टेप 5: मानचित्र पर अपने निवास स्थान का चिन्हांकन
- परस्पर क्रियात्मक मानचित्रणः स्क्रीन पर एक लाल संकेतक (मार्कर) के साथ मानचित्र प्रदर्शित होगा। इस
संकेतक को खींचकर अपने निवास स्थान के सटीक स्थान पर रखें ताकि आवासीय भवन का
सही स्थान चिन्हित किया जा सके। इसके बाद "सहेजें और आगे बढ़े" पर
क्लिक करें। स्थान संबंधी जानकारी की पुष्टि हेतु एक संदेश प्रदर्शित होगा।
- उद्देश्यः यह प्रगणक
द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान सत्यापन हेतु स्व-गणना (SE) डेटा को संबंधित
मकानसूचीकरण ब्लॉक (Houselisting Block) से आवंटित करने में सहायक होगा।
स्टेप 6: प्रश्नावली को पूर्ण करना
- सूचना दर्ज करनाः मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नावली को भरें।
- मार्गदर्शन साधनः विशिष्ट प्रश्नों के लिए प्रश्नों के नीचे दिए गए नोट्स,
"टूलटिप्स" तथा "अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न" का उपयोग
करें।
- एकरूपताः यह
प्रश्नावली वही है जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा किया जाएगा। भवन संख्या, जनगणना
मकान संख्या, जनगणना मकान का उपयोग तथा परिवार क्रमांक जैसी कुछ जानकारी
प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग से दर्ज की जाएगी।
- नेविगेशनः प्रणाली
में अगले पृष्ठ पर जाने से पहले वर्तमान स्क्रीन को पूर्ण करना आवश्यक है,
हालांकि आप किसी भी समय पिछली प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिए वापस जा
सकते हैं।
स्टेप 7: दर्ज किए गए डेटा की समीक्षा
- पूर्वावलोकनः "पूर्वावलोकन" स्क्रीन के माध्यम से सभी दर्ज की गई जानकारी
को अनुभाग-वार जांचें। इस चरण पर डेटा में संशोधन किया जा सकता है।
- ड्राफ्ट के रूप में सेव करें: आप जानकारी को ड्राफ्ट के रूप में सेव रख सकते हैं और अंतिम तिथि से
पूर्व इसे अंतिम रूप देकर "पुष्टि करें और सबमिट कर सकते हैं।
स्टेप 8: अंतिम प्रस्तुतीकरण
- डेटा लॉक करनाः जब आप संतुष्ट हों, तब "पुष्टि करें और सबमिट करें पर क्लिक करें।
इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, सिवाय इसके कि प्रगणक
द्वारा आवश्यक परिवर्तन किए जाएँ।
- प्रस्तुतीकरण की अंतिम तिथिः अंतिम तिथि सभी पृष्ठों पर चलती हुई सूचना (Marquee) के रूप में
प्रदर्शित की जाएगी। यदि राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की निर्धारित अंतिम तिथि से
पूर्व अंतिम रूप से प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो स्व-गणना पूर्ण नहीं मानी
जाएगी।
- आईडी का निर्माणः सफल प्रस्तुतीकरण के पश्चात "H" से प्रारंभ होने वाली 11
अंकों की एक विशिष्ट SE ID उत्पन्न होगी और प्रदर्शित की जाएगी। यह SE ID
एसएमएस तथा ई-मेल (यदि प्रदान किया गया हो) के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसे
स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखना तथा लिखकर नोट कर लेना अनुशंसित है।
- SE ID पुनः प्राप्त करनाः पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल से बाद में भी SE ID प्राप्त
करने की सुविधा उपलब्ध है।
स्टेप 9: क्षेत्रीय सत्यापन
- प्रगणक द्वारा घर का भ्रमणः जब जनगणना प्रगणक आपके घर आए, तो उन्हें अपनी SE ID प्रदान करें।
- ID मिलानः
- यदि SE ID प्रगणक के मोबाइल में उपलब्ध किसी भी SE ID से मेल खाती है, तो
आपका स्व-गणना डेटा सत्यापित, स्वीकार एवं प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
- यदि SE ID का मिलान नहीं होता है, तो प्रगणक आपके परिवार की जानकारी पुनः
एकत्र करेगा।
स्व-गणना फ्लो चार्ट
अनुभाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं प्रारंभिक पंजीकरण
पोर्टल में प्रवेश एवं लॉग-इन
1. https://se.census.gov.in पर जाएँ, अपने राज्य/संघ राज्य
क्षेत्र का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
2. परिवार पंजीकरण
Ø परिवार के मुखिया का
नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर ई-मेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें
Ø परिवार के मुखिया का
नाम वाद में बदला नहीं जा सकेगा।
Ø प्रत्येक परिवार के
लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया ! जा सकता है। एक वार पंजीकृत होने के बाद
वहीं मोबाइल नंवर किसी अन्य परिवार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता।
अनुभाग 2 : सत्यापन एवं स्थान की पहचान
3. भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन-
Ø चयनित भाषा को बाद में
बदला नहीं जा सकता।
Ø अपनी पसंदीदा भाषा का
चयन करें तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करें।
4 स्थान संबंधी विवरण प्रदान करें
Ø अपने जिले का चयन
करें, पिन कोड दर्ज करे गांव/नगर/स्थानीय क्षेत्र (लोकैलिटी) की जानकारी भरे
5.मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करें
Ø मानचित्र पर लाल
मार्कर को खींचकर (Drag करके) अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान पर स्थापित करें तथा
स्थान की पुष्टि करें।
6. प्रश्नावली पूर्ण करें
Ø मकानसूचीकरण एवं
मकानों की गणना प्रश्नावली भरें। प्रश्नों को समझने में सहायता के लिए टूलटिप्स,
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) तथा "आवश्यक सूचना उपलब्ध हैं।
अनुभाग 3: डेटा दर्ज करें एवं अंतिम प्रस्तुतिकरण
7 पूर्वावलोकन एवं समीक्षा
Ø पूर्वावलोकन (Preview)
स्क्रीन का उपयोग करके दर्ज की गई सभी जानकारी की जाँच करें। आप निम्न कार्य कर
सकते हैं: डेटा दर्ज करना मैं संशोधन के लिए वापस जाएं, बाद में पस्तुत करने के
लिए ड्राफ्ट के रूप में सेव करें, या पुष्टि करें और सबमिट करें
8. अंतिम प्रस्तुतिकरण
Ø "पुष्टि करें और
सबमिट करें" पर क्लिक करके अपने डेटा का अंतिम प्रस्तुतिकरण करें, अतिम प्रस्तुतिकरण के
बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
Ø स्व-गणना पहचान संख्या
(SE ID) का सूजन- प्रपल के सफलतापूर्वक प्रस्तुत होने पर 11 अंकों की एक
विशिष्ट स्व-गणना पहुंचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जी "H" अक्षर से
प्रारंभ होती है। यह SMS तथा ई-मेल (यदि प्रदान किया गया हो) के माध्यम से भेजी
जाएगी।
अनुभाग 4 : क्षेत्रीय सत्यापन
9 प्रगणक का दौरा
Ø जब जनगणना प्रगणक
(Enumerator) आपके घर आए, तो उन्हें अपनी SE ID प्रदान
करें।
Ø SE ID मिलान का परिणाम- यदि SE ID मौजूदा रिकॉर्ड से मेल खाती है, तो आपकी जानकारी की पुष्टि कर उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। यदि SE ID का मिलान नहीं होता है. तो प्रगणक द्वारा नई जानकारी एकत्रित की जाएगी।
Day-1_Enumerators & Supervisors Quiz
1. भारत में पहली गैर-समकालिक (Non-synchronous) जनगणना कब हुई थी?
A. 1881
B. 1872
C. 1948
D. 1990
2. भारत में जनगणना का कानूनी आधार कौन-सा अधिनियम
है?
A. जनसंख्या
अधिनियम 1950
B. जनगणना अधिनियम 1948
C. सांख्यिकी
अधिनियम 1952
D. जनसंख्या
सर्वेक्षण अधिनियम 1960
3. वर्ष 1881 से भारत में जनगणना कितने अंतराल पर नियमित रूप
से की जाती है?
A. हर 5 वर्ष
B. हर 8 वर्ष
C. हर 10 वर्ष
D. हर 15 वर्ष
4. जनगणना मुख्य रूप से कितने चरणों में होती है?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
5. जनगणना के दो मुख्य चरण कौन-से हैं?
A. सर्वेक्षण
और विश्लेषण
B. मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना और जनसंख्या गणना
C. डेटा
संग्रह और रिपोर्ट लेखन
D. नमूना
चयन और अनुमान
6. जनगणना 2027 की प्रशिक्षण प्रणाली किस मॉडल पर आधारित है?
A. रैखिक
मॉडल
B. कैस्केड मॉडल
C. क्लस्टर
मॉडल
D. समानांतर
मॉडल
7. जनगणना का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?
A. केवल
जनसंख्या गिनना
B. देश के लोगों और घरों से संबंधित सटीक जानकारी
एकत्र करना
C. चुनाव
कराना
D. केवल
आर्थिक डेटा इकट्ठा करना
8. जनगणना डेटा का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए
किया जाता है?
A. मनोरंजन
कार्यक्रम बनाने के लिए
B. प्रमाण-आधारित नीति निर्माण और विकास योजनाओं
के लिए
C. खेल प्रतियोगिताओं
के लिए
D. केवल
शैक्षिक उद्देश्यों के लिए
9. प्रशिक्षकों का मुख्य कार्य क्या है?
A. केवल
पाठ पढ़ाना
B. कर्मचारियों को सही तरीके से जनगणना कार्य के
लिए तैयार करना
C. केवल
रिपोर्ट बनाना
D. केवल
डेटा एंट्री करना
10. जनगणना को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण क्यों
माना जाता है?
A. इससे
केवल जनसंख्या संख्या पता चलती है
B. इससे सरकार को विकास योजनाएँ बनाने के लिए सही
जानकारी मिलती है
C. इससे
केवल आर्थिक रिपोर्ट बनती है
D. इससे
केवल चुनावी डेटा मिलता है
11. जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद की कौन-सी जनगणना होगी?
A. 6वीं
B. 7वीं
C. 8वीं
D. 10वी
12. जनगणना 2027 श्रृंखला की कोनसी जनगणना है?
A. 14वीं
B. 15वीं
C. 16वीं
D. 17वीं
13. जनगणना क्या है?
A. केवल
जनसंख्या की गिनती
B. देश के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की आधिकारिक
गणना
C. केवल
आर्थिक सर्वेक्षण
D. केवल
ग्रामीण सर्वेक्षण
14. जनगणना का पहला चरण क्या कहलाता है?
A. जनसंख्या
गणना
B. मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)
C. आर्थिक
सर्वेक्षण
D. सामाजिक
सर्वेक्षण
15. जनगणना का दूसरा चरण क्या कहलाता है?
A. मकान
सूचीकरण
B. जनसंख्या गणना
C. आर्थिक
गणना
D. परिवार
सर्वेक्षण
16. जनसंख्या गणना (PE) की
संदर्भ तिथि क्या है?
A. 1 जनवरी
2027
B. 1 मार्च 2027
C. 15 फरवरी
2027
D. 1 अप्रैल
2027
17. जनगणना 2027 में डेटा संग्रह मुख्य रूप से किस माध्यम से
किया जाएगा?
A. कागज़ी
फॉर्म
B. मोबाइल ऐप
C. डाक द्वारा
D. टेलीफोन
द्वारा
18. स्व-गणना (Self-Enumeration)
किस माध्यम से की जा सकती है?
A. मोबाइल
कॉल
B. वेब पोर्टल
C. डाक सेवा
D. बैंक
पोर्टल
19. स्व-गणना करने वाले परिवार द्वारा दी गई जानकारी
की पुष्टि कौन करेगा?
A. शिक्षक
B. प्रगणक
C. ग्राम
प्रधान
D. पुलिस
अधिकारी
20. स्मार्टफोन के लिए न्यूनतम RAM की
आवश्यकता कितनी बताई गई है?
A. 2 GB
B. 3 GB
C. 4 GB
D. 6 GB
21. HLB लेआउट मानचित्र का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. केवल
भवनों की संख्या जानना
B. क्षेत्र का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना
C. केवल
सड़कें दिखाना
D. केवल
जनसंख्या गिनना
22. लेआउट मानचित्र में कौन-कौन से भवन दर्शाए जाने
चाहिए?
A. केवल
आवासीय भवन
B. केवल
सरकारी भवन
C. सभी प्रकार के भवन
D. केवल
पक्के भवन
23. यदि भवनों का व्यवस्थित क्रमांकन उपलब्ध न हो
तो क्या करना चाहिए?
A. भवनों
को छोड़ देना
B. नए क्रमागत नंबर देना
C. केवल
नाम लिखना
D. कुछ भी
न लिखना
24. लेआउट मानचित्र में महत्वपूर्ण स्थल कौन-से हो
सकते हैं?
A. स्कूल
B. पुलिस
थाना
C. स्वास्थ्य
केंद्र
D. उपरोक्त सभी
25. मानचित्र में उत्तर दिशा सामान्यतः कहाँ दिखाई
जाती है?
A. नीचे
B. ऊपर
C. दाएँ
D. बाएँ
26. भवनों को अंकित करने की शुरुआत किस कोने से की
जाती है?
A. उत्तर-पूर्व
B. दक्षिण-पूर्व
C. उत्तर-पश्चिम
D. दक्षिण-पश्चिम
27. भवनों को अंकित करते समय किस दिशा की ओर क्रम
बढ़ता है?
A. उत्तर-पूर्व
B. दक्षिण-पूर्व
C. दक्षिण-पश्चिम
D. उत्तर-पश्चिम
28. लेआउट मानचित्र में किन प्राकृतिक विशेषताओं को
दर्शाया जा सकता है?
A. नहर
B. तालाब
C. रेलवे
लाइन
D. उपरोक्त सभी
29. लेआउट मानचित्र तैयार करने के पहले प्रगणक को
क्या करना चाहिए?
A. क्षेत्र का भ्रमण करना
B. केवल
नक्शा देखना
C. किसी
से पूछना नहीं
D. सीधे
रिपोर्ट बनाना
30. HLB लेआउट मानचित्र में लैंडमार्क (महत्वपूर्ण स्थल)
दिखाने का उद्देश्य क्या है?
A. क्षेत्र की पहचान और स्थान निर्धारित करने में
सहायता करना
B. केवल
सजावट के लिए
C. भवनों
की संख्या बढ़ाने के लिए
D. केवल
सरकारी रिकॉर्ड के लिए
31. जनगणना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. केवल
भवनों की गिनती करना
B. देश और प्रशासनिक इकाइयों की जनसंख्या व जनसांख्यिकीय
आँकड़े प्राप्त करना
C. केवल
परिवारों की संख्या जानना
D. केवल
गाँवों की संख्या जानना
32. प्रथम चरण में जनगणना की मूल इकाई क्या है?
A. जिला
B. गाँव
C. मकानसूचीकरण ब्लॉक (HLB)
D. राज्य
33. मकानसूचीकरण ब्लॉक (HLB) क्या
है?
A. पूरे
जिले का क्षेत्र
B. प्रगणक को दिया गया विशिष्ट क्षेत्र
C. केवल
गाँव का एक भाग
D. केवल
सड़क का क्षेत्र
34. प्रगणक का पहला कर्तव्य क्या है?
A. भवनों
की संख्या लिखना
B. क्षेत्र का दौरा कर HLB से
परिचित होना
C. केवल
नक्शा देखना
D. रिपोर्ट
बनाना
35. परिसर का अर्थ क्या है?
A. केवल
भवन
B. भवन और उससे जुड़ा स्थान
C. केवल
खेत
D. केवल
सड़क
36. भवन की सामान्य परिभाषा क्या है?
A. चार दीवारों और छत वाली संरचना
B. केवल
एक दीवार वाली संरचना
C. केवल
कच्चा घर
D. केवल
पक्का घर
37. भवन का उपयोग किस प्रकार हो सकता है?
A. आवास
B. दुकान
C. कार्यालय
D. उपरोक्त सभी
38. जनगणना मकान की पहचान किससे होती है?
A. अलग मुख्य प्रवेश द्वार से
B. केवल
दीवार से
C. केवल
छत से
D. केवल
रंग से
39. एक भवन में कितने जनगणना मकान हो सकते हैं?
A. केवल
एक
B. एक या अधिक
C. केवल
दो
D. कोई नहीं
40. परिवार की पहचान किससे होती है?
A. एक ही रसोई से भोजन लेने से
B. एक ही
गाँव में रहने से
C. एक ही
सड़क पर रहने से
D. एक ही
राज्य में रहने से
41. परिवार में कितने सदस्य हो सकते हैं?
A. केवल
2
B. केवल
4
C. एक या अधिक
D. केवल
5
42. परिवार के प्रकार कौन-कौन से हैं?
A. सामान्य
परिवार
B. संस्थागत
परिवार
C. बेघर
परिवार
D. उपरोक्त सभी
43. हॉस्टल में रहने वाले छात्र किस प्रकार के परिवार
में आते हैं?
A. सामान्य
परिवार
B. संस्थागत परिवार
C. बेघर
परिवार
D. ग्रामीण
परिवार
44. बेघर परिवारों को किस चरण में शामिल नहीं किया
जाता?
A. जनसंख्या
गणना
B. मकानसूचीकरण चरण
C. सर्वेक्षण
D. प्रशिक्षण
45. परिवार का मुखिया कौन होता है?
A. सबसे
बुजुर्ग व्यक्ति
B. सबसे
अधिक कमाने वाला व्यक्ति
C. परिवार द्वारा मान्यता प्राप्त जिम्मेदार व्यक्ति
D. केवल
पुरुष सदस्य
46. क्या परिवार का मुखिया महिला हो सकती है?
A. नहीं
B. हाँ
C. केवल
गाँव में
D. केवल
शहर में
47. भवन नंबर देने का उद्देश्य क्या है?
A. भवनों
को पहचानना
B. प्रत्येक
भवन को क्रमवार नंबर देना
C. भवनों
की गिनती करना
D. उपरोक्त सभी
48. भवनों की नंबरिंग किस दिशा से शुरू की जाती है?
A. उत्तर-पूर्व
से दक्षिण-पश्चिम
B. उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
C. दक्षिण
से उत्तर
D. पश्चिम
से पूर्व
49. यदि 10 और 11 नंबर के बीच नया भवन बन जाए तो उसे क्या नंबर
दिया जाएगा?
A. 9
B. 12
C. 10/1
D. 11/1
50. जनगणना मकान नंबर कैसे दिए जाते हैं?
A. 1 से
B. 0001 से शुरू होकर क्रमिक रूप से
C. 100 से
D. 10 से
Day-2_Enumerators & Supervisors Quiz
प्रश्न 1: यदि कोई परिवार पीने के पानी के लिए एक से अधिक
स्रोतों का उपयोग करता है, तो किस स्रोत को दर्ज किया जाना चाहिए?
A.वह स्रोत जो घर के सबसे पास हो।
B. वह स्रोत जिसका उपयोग वर्ष के अधिकांश भाग के
लिए किया जाता है।
C. सभी स्रोतों को दर्ज करना चाहिए।
D.केवल सरकारी नल का पानी।
प्रश्न 2: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोत 'परिसर के
पास' (Premises Near) तब माना जाता है जब वह कितनी दूरी के भीतर हो?
A.100 मीटर
B. 200 मीटर
C. 500 मीटर
D.1 किलोमीटर
प्रश्न 3: जनगणना के अनुसार 'साझा शौचालय' (Shared Toilet) का क्या अर्थ है?
A.सार्वजनिक शौचालय जो सभी के लिए खुला हो।
B. शौचालय जिसका उपयोग सीमित परिवारों के बीच किया
जाता है।
C. सड़क किनारे बना शौचालय।
D.इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 4: गंदे पानी की निकासी में किस प्रकार के पानी को
शामिल नहीं किया गया है?
A.रसोई का गंदा पानी।
B. स्नान का पानी।
C. शौचालय का अपशिष्ट जल (Sewage)।
D.कपड़े धोने का पानी।
प्रश्न 5: क्या स्मार्टफोन में कंप्यूटर की सुविधा होने
पर उसे 'लैपटॉप/कंप्यूटर
की उपलब्धता' माना जाएगा?
A.हाँ, क्योंकि इसमें इंटरनेट चलता है।
B. नहीं, इसके लिए वास्तविक लैपटॉप या कंप्यूटर होना आवश्यक
है।
C. उत्तरदाता की इच्छा पर निर्भर है।
D.केवल यदि उसमें की-बोर्ड जुड़ा हो।
प्रश्न 6: 'संस्थागत परिवार' (Institutional Household).की पहचान के लिए ऐप में कौन सा विशिष्ट कोड/नंबर
आवंटित किया जाता है?
A.000
B. 777
C. 999
D.555
प्रश्न 7: यदि दो अलग-अलग परिवार एक ही कमरे को साझा (Share) कर
रहे हैं, तो उस कमरे
की गणना किस परिवार के लिए की जाएगी?
A.बड़े परिवार के लिए
B. मुखिया के परिवार के लिए
C. किसी भी परिवार के लिए नहीं (दोनों के लिए 0)
D.दोनों परिवारों के लिए 1-1
प्रश्न 8: मकान के स्वामित्व की स्थिति में 'कोड 1' किसके
लिए उपयोग किया जाता है?
A.अपना स्वयं का मकान
B. नियोक्ता द्वारा दिया गया मुफ्त आवास
C. किराये का मकान (जहाँ किराया नकद या अन्य रूप में दिया जाता
हो)
D.अतिक्रमण की गई भूमि पर बना मकान
प्रश्न 9: दीवार की सामग्री दर्ज करते समय, यदि दीवार
मिट्टी की है लेकिन उस पर सीमेंट का प्लास्टर और पेंट किया गया है, तो मुख्य
सामग्री क्या मानी जाएगी?
A.सीमेंट
B. मिट्टी
C. पेंट
D.ईंट
प्रश्न 10: अनुसूचित जाति (SC) के
रूप में किसे दर्ज किया जा सकता है?
A.किसी भी धर्म के व्यक्ति को
B. केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को
C. केवल मुस्लिम और ईसाई धर्म के अनुयायियों को
D.केवल जैन धर्म के अनुयायियों को
प्रश्न 11:परिवार में रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
गिनते समय निम्नलिखित में से किसे 'कमरा' नहीं माना जाएगा?
A.शयन कक्ष (Bedroom)
B. बैठक कक्ष (Drawing room)
C. रसोईघर और शौचालय
D.अध्ययन कक्ष (Study room)
प्रश्न 12: 'दंपत्ति' (Couple) की परिभाषा में किसे शामिल किया गया है?
A.केवल कानूनी रूप से विवाहित
B. केवल जिनके बच्चे हों
C. विवाहित जोड़े और 'Stable-de-facto union' (Live-in)
D.केवल वृद्ध जोड़े
प्रश्न 13: निम्नलिखित में से जनगणना मकान की स्थिति में
कौन सा कोड मान्य हो सकता है ?
A. कोड-1 अच्छी
B. कोड-2 रहने योग्य
C. कोड-3 जीर्ण शीर्ण
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 14: 'अतिक्रमिक भूमि' पर बने मकान
का स्वामित्व कोड क्या होगा?
A.अपना
B. किराया
C. अन्य (कोड 4)
D.कोई नहीं
प्रश्न 15: मकानसूचीकरण ब्लॉक को 'Completed' कब माना जाता है?
A.जब प्रगणक ने सभी घरों का दौरा कर लिया हो
B. जब सभी लाइन्स प्रगणक द्वारा सिंक कर दी गई हों
और सुपरवाइजर द्वारा जाँच ली गई हों
C. जब ऐप बंद कर दिया जाए
D. जब 100 घर पूरे हो जाएं
प्रश्न 16: यदि किसी घर का गंदा पानी सड़क पर बहता है, तो 'गंदे पानी
की निकासी किससे जुड़ी है' में क्या कोड होगा?
A.ढकी हुई नाली
B. खुली नाली
C. कोई नाली नहीं
D. कोई अन्य
प्रश्न 17: एक जनगणना मकान में दो भाई रहते हैं। वे साथ में
सोते हैं लेकिन उनका खाना अलग-अलग रसोई में बनता है। जनगणना के नियमों के अनुसार उन्हें
माना जाएगा?
A.एक ही परिवार
B. दो अलग परिवार
C. एक संस्थागत परिवार
D.बेघर परिवार
प्रश्न 18: एक कमरा जो दिन में 'दुकान' के रूप में
और रात में 'सोने' के लिए उपयोग किया जाता है, उसे आवास
हेतु कमरों की संख्या में कैसे गिना जाएगा?
A.1 कमरा
B. 0 (शून्य)
C. 2 कमरे
D.इसे रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा
प्रश्न 19: वाहन के संदर्भ में: यदि परिवार के पास कार नहीं
है, लेकिन एक
सदस्य को उसके कार्यालय (नियोक्ता) द्वारा कार दी गई है जिसका उपयोग वह निजी कार्यों
के लिए भी करता है, तो उत्तर क्या होगा?
A.नहीं (No)
B. हाँ (Yes)
C. केवल सरकारी उपयोग
D.डेटा उपलब्ध नहीं
प्रश्न 20: यदि किसी परिवार के पास इंटरनेट की सुविधा केवल
'पड़ोसी के
वाई-फाई' से या 'सार्वजनिक
हॉटस्पॉट' से है, तो इंटरनेट
पहुंच में क्या दर्ज होगा?
A.नहीं
B. हाँ
C. केवल ब्रॉडबैंड होने पर हाँ
D.केवल डेटा कार्ड होने पर हाँ
प्रश्न 21: मकानसूचीकरण ब्लॉक में नए पाए गए भवनों (जैसे
10/1) को
जनगणना मकान संख्या कैसे दी जाएगी?
(A) उसे 0001 से फिर से शुरू करेंगे
(B) HLB के अंतिम जनगणना मकान के बाद वाली अगली क्रम संख्या
(C) उसे कोई संख्या नहीं दी जाएगी
(D) मुख्य भवन की ही संख्या दी जाएगी
प्रश्न 22: परिवार का मुखिया कौन व्यक्ति हो सकता है?
(A) वह व्यक्ति जो सबसे अधिक कमाता है
(B) वह व्यक्ति जो परिवार के निर्णय लेता है और मुख्य
जिम्मेदारी वहन करता है
(C) परिवार का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति
(D) केवल पुरुष सदस्य
प्रश्न 23: यदि कोई 'Live-in-Relationship'
में रह रहा है, तो उन्हें किस श्रेणी में माना जाएगा?
(A) अविवाहित
(B) उन्हें नहीं गिना जाएगा
(C) विवाहित दंपत्ति (stable-de-facto union)
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 24: जनगणना मकान संख्या आवंटित करते समय, क्रम कहाँ
से शुरू होता है और कैसे चलता है?
(A) 1 से, और हर भवन के साथ दोबारा शुरू होता है
(B) 0001 से, और पूरे ब्लॉक के लिए एक ही निरंतर क्रम होता
है
(C) 100 से, और केवल आवासीय मकानों के लिए
(D) रैंडम नंबर दिए जाते हैं
प्रश्न 25: 'जीर्ण-शीर्ण' मकान की श्रेणी में किसे रखा जाता है?
(A) जिसे मामूली मरम्मत की आवश्यकता हो
(B) जिसमें किसी मरम्मत की आवश्यकता न हो
(C) जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हों और जिन्हें पुनर्स्थापित
नहीं किया जा सकता
(D) जो नए बन रहे हों
प्रश्न 26: जनगणना मकान के वास्तविक उपयोग का निर्धारण करते
समय 'मौसमी गतिविधियों' (जैसे
घानी या गुड़ बनाना) का पता कैसे लगाया जाना चाहिए?
(A) केवल उस समय के उपयोग को देखकर
(B) गहराई से पूछताछ करके
(C) रिकॉर्ड्स चेक करके
(D) उपरोक्त में से कोई नही
प्रश्न 27: परिवार में सामन्यत: रहने वाले व्यक्तियों की
कुल संख्या में किन्हें शामिल किया जाना चाहिए?
(A) केवल वयस्क पुरुष और महिला
(B) केवल वे जो गणना के दिन घर पर हों
(C) सभी लिंगों के शिशु, वृद्ध, दिव्यांग
और सामान्य निवासी (भले ही वे उस दिन अनुपस्थित हों)
(D) केवल परिवार के कमाने वाले सदस्य
प्रश्न 28: यदि किसी भवन में प्रवेश का रास्ता साझा है, लेकिन अंदर
जाकर अलग-अलग स्वतंत्र इकाइयाँ हैं जिनके अपने अलग प्रवेश द्वार हैं, तो उन्हें
क्या माना जाएगा?
(A) एक ही जनगणना मकान
(B) अलग-अलग जनगणना मकान
(C) एक ही परिवार
(D) केवल एक कमरा
प्रश्न 29: यदि एक जनगणना मकान का उपयोग 'पूजा स्थल' (मंदिर/मस्जिद)
के रूप में हो रहा है, तो उपयोग का कोड क्या होगा?
(A) आवासीय
(B) गैर-आवासीय (non-residential)
(C) खाली (Vacant)
(D) निवास और अन्य उपयोग
प्रश्न 30: एक 'संस्थागत परिवार' (Institutional Household) का उदाहरण कौन सा है?
(A) एक साथ रहने वाले दोस्त
(B) बोर्डिंग हाउस या हॉस्टल में रहने वाले छात्र
(बशर्ते वे पंजीकृत हो)
(C) संयुक्त परिवार
(D) किराएदार और मकान मालिक
प्रश्न 31: यदि किसी घर में 'नौकर' उसी परिवार
के साथ खाता और सोता है, तो उसे क्या माना जाएगा?
(A) अलग परिवार
(B) उसी परिवार का सदस्य
(C) संस्थागत सदस्य
(D) अतिथि
प्रश्न 32: एक बहुमंजिला इमारत में 'जनगणना मकान' (Census House) के निर्धारण का मुख्य आधार क्या है?
(A) पूरी इमारत एक मकान है
(B) प्रत्येक मंजिल एक मकान है
(C) प्रत्येक फ्लैट जिसका अपना स्वतंत्र प्रवेश द्वार
है
(D) केवल वे फ्लैट जहाँ परिवार रहते हैं
प्रश्न 33: पेयजल के मुख्य स्रोत में 'उपचारित
नल के पानी' (Treated Tap Water) की सही पहचान क्या है?
(A) घर में RO/एक्वागार्ड से साफ किया पानी
(B) उबालकर ठंडा किया गया पानी
(C) सार्वजनिक आपूर्ति का वह पानी जो रासायनिक प्रक्रिया
से गुजरा हो
(D) सीधे हैंडपंप से आने वाला पानी
प्रश्न 34: यदि एक परिवार में एक पुरुष की दो पत्नियाँ उसी
घर में रहती हैं, तो विवाहित दंपत्तियों की संख्या क्या होगी?
(A) 1
(B) 2
(C) 0
(D) केवल कानूनी पत्नी को गिना जाएगा
प्रश्न 35: यदि एक जनगणना मकान 'पूरी तरह
से व्यवसाय' (जैसे बैंक) के लिए उपयोग हो रहा है, तो क्या
उस पर HLO के
सभी 34 प्रश्न
लागू होंगे?
(A) हाँ, सभी प्रश्न
(B) नहीं, केवल प्रश्न 1 से 9 (मकान की स्थिति तक)
(C) केवल प्रश्न 17 से 34
(D) कोई प्रश्न लागू नहीं होगा
प्रश्न 36: मोबाइल नंबर के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
(A) यह केवल जनगणना संचार के लिए है
(B) बंद मकान के मामले में पड़ोसी से उस परिवार के सदस्य का नंबर
लिया जा सकता है
(C) परिवार के किसी भी सदस्य का सक्रिय नंबर दिया जा सकता है
(D) यह अनिवार्य रूप से आधार से लिंक होना चाहिए
प्रश्न 37: एक परिवार जो खाना पकाने के लिए सौर कुकर (Solar Cooker) का उपयोग करता है, उसके लिए ईंधन का कोड क्या होगा?
(A) बिजली
(B) सौर ऊर्जा
(C) बायोगैस
(D) अन्य
प्रश्न 38: HLO मोबाइल ऐप को सुचारू रूप से चलाने के लिए Android और
iOS के
लिए न्यूनतम संस्करण (Version) क्या होना चाहिए?
(A) Android 10.0 और iOS 14.0
(B) Android
11.0 और iOS 15.0
(C) Android 12.0 और iOS 16.0
(D) Android 9.0 और iOS 13.0
प्रश्न 39: डिवाइस पंजीकरण (Registration) के दौरान यदि "Warning Dialog" दिखाई देता है, तो इसका क्या अर्थ है?
(A) मोबाइल में वायरस है
(B) इंटरनेट धीमा है
(C) पिछला डिवाइस डी-रजिस्टर (De-register) हो जाएगा और अन-सिंक डेटा नष्ट हो जाएगा
(D) ऐप अपडेट की आवश्यकता है
प्रश्न 40: "Sync" प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) मोबाइल की मेमोरी खाली करना
(B) ऑफलाइन भरे गए डेटा को केंद्रीय सर्वर पर सुरक्षित
रूप से भेजना
(C) मोबाइल की बैटरी बचाना
(D) ऐप का वर्जन अपडेट करना
Day-3_Enumerators & Supervisors Quiz
1. स्व-गणना के क्या लाभ है ?
A. शीघ्र डाटा संग्रहण
B. उच्च सटीकता
C. प्रगणकों के लिए फिल्ड कार्य के बोझ को कम करेगा
D. उपरोक्त सभी
2. स्व गणना पोर्टल कितनी भाषाओं में उपलब्ध होगा
?
A. 14
B. 2
C. 16
D. 18
3. स्व-गणना पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए किस जानकारी
की आवश्यकता होती है?
A. आधार कार्ड नंबर और जन्म तिथि
B. राशन कार्ड नंबर और पता
C. परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर
D. केवल
ईमेल आईडी
4. प्रगणक अपने मोबाइल ऐप पर स्व-गणना का डेटा कितने
ग्रामीण क्षेत्र (Buffer Area) के भीतर डाउनलोड कर सकता है?
A. 50 मीटर
B. 100 मीटर
C. 500 मीटर
D. 1 किलोमीटर
5. मोबाइल फोन खो जाने या चोरी होने की स्थिति में, जनगणना डेटा
तक पहुंच को ब्लॉक करने के लिए किस नंबर की सबसे अधिक आवश्यकता होती है?
A. मोबाइल नंबर
B. आधार नंबर
C. IMEI नंबर (15 अंकों का)
D. सिम कार्ड सीरियल नंबर
6. जनगणना कार्य के दौरान इंटरनेट उपयोग के संबंध
में कौन सा कथन सही है?
A. किसी भी मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई (Public
Wi-Fi) का उपयोग कर सकते हैं
B. केवल विश्वसनीय होटल के वाई-फाई का उपयोग करें
C. सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग न करें, केवल सुरक्षित
4G/5G डेटा
का उपयोग करें
D. ब्लूटूथ के माध्यम से इंटरनेट साझा करें
7. HLO मोबाइल ऐप के उपयोग के दौरान इनमें से क्या करना 'अवैध और
असुरक्षित' माना गया है?
A. ऐप को अपडेट करना
B. डेटा सिंक करना
C. App
Cloning, Parallel Spaces या Dual Apps का उपयोग करना
D. बायोमेट्रिक लॉक लगाना
8. भारत के संविधान में “जनगणना (Census)” शब्द का उल्लेख कितनी बार किया गया है?
A. 2
B. 16
C. 32
D. 18
9. यदि कोई व्यक्ति जनगणना अधिकारी को अपने परिसर
(Premises) में प्रवेश करने या नंबर लगाने से रोकता है, तो वह किस धारा का उल्लंघन करता है?
A. धारा 11(1)(a)
B. धारा 11(1)(d)
C. धारा 11(1)(e)
D. धारा 11(1)(f)
10. जनगणना कार्य में बाधा डालने या गलत जानकारी देने
के लिए उकसाने पर अधिकतम जुर्माना कितना है?
A. 500 रुपये
B. 1000 रुपये
C. 5000 रुपये
D. कोई जुर्माना नहीं है
11. जनगणना अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, जनगणना रिकॉर्ड
की गोपनीयता के संबंध में क्या प्रावधान है?
A. इसे किसी भी अदालत में साक्ष्य (Evidence)
के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
B. जनगणना रिकॉर्ड का निरीक्षण (Inspection)
करने का अधिकार जनता को है।
C. जनगणना रिकॉर्ड किसी भी अदालत में साक्ष्य के
रूप में स्वीकार्य नहीं हैं और ये गोपनीय हैं।
D. इसे पुलिस जांच के लिए साझा किया जा सकता है।
12. स्व-गणना (SE) के दौरान मकानों की जियो-टैगिंग (Geo-tagging) क्यों अनिवार्य है?
A. फोटो खींचने के लिए
B. सटीक अक्षांश और देशांतर (GPS Coordinates) के माध्यम से स्थान की पहचान के लिए
C. मनोरंजन के लिए
D. फोन की लोकेशन ट्रैक करने के लिए
13. जनगणना के इतिहास में पहली बार 'स्व-गणना' (SE) को
किस कानूनी आधार के तहत अधिकृत किया गया है?
A. जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 4
B. जनगणना (संशोधन) नियम, 2022 की
धारा 6D
C. आईटी अधिनियम, 2000
D. जनगणना नियम, 1990 की धारा 10
14. जनगणना में 'डेटा गुणवत्ता'
(Data Quality) के तीन मुख्य
स्तंभ कौन से हैं?
A. गति, रंग और आकार
B. सटीकता, सुसंगतता और तुलनीयता (Accuracy, Consistency, Comparability)
C. केवल मोबाइल नेटवर्क और ऐप की गति
D. प्रगणक की लिखावट और बैठने की व्यवस्था
15. "कार, जीप या वैन" की श्रेणी में इनमें से किसे
शामिल नहीं किया जाना चाहिए?
A. एसयूवी (SUV)
B. एमयूवी (MUV)
C. तीन-पहिया ऑटो या ट्रैक्टर
D. छोटी कार
16. यदि प्रगणक प्रश्न की व्याख्या अपनी व्यक्तिगत
समझ के आधार पर करता है, तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
A. डेटा की गुणवत्ता बढ़ेगी
B. व्यक्तिगत व्याख्या के जोखिम बढ़ेंगे और डेटा अतुलनीय
हो जाएगा
C. काम जल्दी खत्म होगा
D. उत्तरदाता खुश होगा
17. जनगणना प्रश्नावली 33 के अनुसार, परिवार द्वारा
उपयोग किये जाने वाले मुख्य अनाज की पहचान कैसे की जाती है?
A. जो अनाज सबसे महंगा हो
B. जो अनाज परिवार में सबसे अधिक उपभोग किया जाता
हो (जैसे गेहूँ, चावल आदि)
C. जो अनाज
राशन कार्ड पर मिलता हो
D. जो केवल त्यौहारों पर खाया जाता हो
18. यदि आपको मोबाइल बदलते समय पुराने डिवाइस का डेटा
नए डिवाइस में चाहिए, तो सबसे महत्वपूर्ण कदम क्या है?
A. पुराने
डिवाइस से ऐप अनइंस्टॉल कर दें
B. नए डिवाइस
में सीधे लॉग-इन करें
C. डिवाइस बदलने से पहले पुराने डिवाइस का सारा डेटा 'सिंक' (Sync) करें
D. सिम कार्ड
बदल लें
19. स्व-गणना प्रश्नावली में उत्तरदाता के लिए निम्नलिखित
में से कौन सा फ़ील्ड निष्क्रिय (Inactive) रहता है?
A. पीने
के पानी का मुख्य स्रोत
B. भवन संख्या और जनगणना मकान संख्या
C. घर के
स्वामित्व की स्थिति
D. परिवार
में सदस्यों की कुल संख्या
20. मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना
पोर्टल उपलब्ध होगा ?
A. 1 अप्रैल -10 अप्रैल 2026
B. 12 अप्रैल - 18 अप्रैल 2026
C. 16 अप्रैल -30अप्रैल 2026
D. 1 अप्रैल -30 अप्रैल 2026
भारत की जनगणना-2027
जनगणना 2027 के प्रथम चरण (HLO) हेतु फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
जिला हजारीबाग, झारखण्ड
(प्रश्न-पत्र / Test Paper)
कुल अंक: 50 (प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक)
1. जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों एवं अन्य जनगणना
पदाधिकारियों की नियुक्ति किस अधिनियम के अंतर्गत की जाती है?
A.
जनसंख्या अधिनियम, 1950
B. जनगणना अधिनियम, 1948
C.
सांख्यिकी अधिनियम, 1952
D.
जनसंख्या सर्वेक्षण अधिनियम, 1960
2. वर्ष 1881 से 2011 के मध्य भारत में जनगणना कितने वर्ष के अंतराल
पर नियमित रूप से की गयी थी ?
A.
हर 5 वर्ष
B.
हर 8 वर्ष
C. हर 10 वर्ष
D.
हर 15 वर्ष
3. भारत में जनगणना के दो मुख्य चरण कौन से हैं?
A.
सर्वेक्षण और विश्लेषण
B. मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना और जनसंख्या गणना
C.
डेटा संग्रह और रिपोर्ट लेखन
D.
नमूना चयन और अनुमान
4. जनगणना का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?
A.
केवल जनसंख्या गिनना
B. देश के लोगों और घरों से संबंधित सटीक जानकारी एकत्र करना
C.
चुनाव कराना
D.
केवल आर्थिक डेटा इकट्ठा करना
5. जनगणना से क्या लाभ है?
A.
इससे केवल जनसंख्या संख्या पता चलती है
B. इससे सरकार को विकास योजनाएँ बनाने के लिए सही जानकारी मिलती है
C.
इससे केवल आर्थिक रिपोर्ट बनती है
D.
इससे केवल चुनावी डेटा मिलता है
6. जनगणना-2027 श्रृंखला की कौन सी जनगणना है?
A.
14वीं
B.
15वी
C. 16वीं
D.
17वीं
7. जनगणना की संक्षिप्त परिभाषा क्या है?
A.
जनसंख्या की गिनती करना
B. किसी निश्चित समयावधि में देश के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की
आधिकारिक गणना
C.
केवल आर्थिक सर्वेक्षण
D.
केवल ग्रामीण सर्वेक्षण
8. जनगणना के प्रथम चरण में कौन सा कार्य किया जाता है?
A.
जनसंख्या गणना
B. मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)
C.
आर्थिक सर्वेक्षण
D.
सामाजिक सर्वेक्षण
9. भारत की जनगणना-2027 के लिए जनसंख्या गणना (PE) हेतु संदर्भ तिथि
क्या है?
A.
1 जनवरी 2027
B. 1 मार्च 2027 का 00 hrs
C.
15 फरवरी 2027
D.
1 अप्रैल 2027
10. भारत की जनगणना-2027 के दौरान बेघर परिवारों की गणना किस चरण में
की जाएगी ?
A.
प्रथम चरण के कार्य के दौरान
B. द्वितीय चरण में 28 फरवरी 2027 को सूर्यास्त के पश्चात
C.
दोनों चरणों में
D.
इनमें से किसी चरण में नहीं.
11. बेघर परिवार की परिभाषा क्या है?
A.
ऐसे परिवार जो सरकार द्वारा प्रदत्त आवास में रहते हैं
B.
ऐसे परिवार जो किराये के मकान में रहते हैं
C. ऐसे परिवार जो सार्वजानिक स्थलों में खुले स्थान पर रहते हैं और
जिनका कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है
D.
ऐसे परिवार जो किराये के मकान में रहते हैं लेकिन उनका अपना मकान कहीं अन्यत्र होता
है
12. स्व-गणना (Self-Enumeration) हेतु SE Portal कितने दिनों के लिए
उपलब्ध रहेगा ?
A.
5 दिन
B.
10 दिन
C. 15 दिन
D.
20 दिन
13. स्व-गणना के लिए कौन पात्र है ?
A.
केवल शिक्षकगण
B.
केवल अति विशिष्ठ व्यक्ति
C. भारत के सभी नागरिक
D.
केवल पुलिस अधिकारी
14. स्मार्टफोन के लिए न्यूनतम RAM की आवश्यकता कितनी बताई गई है?
A.
2 GB
B.
3 GB
C. 4 GB
D.
6 GB
15. HLB का नजरी नक्शा (लेआउट मानचित्र) किसके द्वारा बनाया जाना है?
A.
चार्ज अधिकारी
B. प्रगणक द्वारा
C.
पर्यवेक्षक द्वारा
D.
इनमें से किसी के द्वारा नहीं
16. नजरी नक्शा (लेबाउट मानचित्र) में कौन-कौन से भवन दर्शाए जाने चाहिए?
A.
केवल आवासीय भवन
B.
केवल सरकारी भवन
C. सभी प्रकार के भवन
D.
केवल पक्के भवन
17. भवन क्या है ?
A. भूमि पर एकल संरचना जिसमें सामान्यतः चार दिवारें और छत हो
B.
ऐसी संरचना जिसमें केवल चार दिवारें हों
C.
ऐसी संरचना जिसमें केवल एक व्यक्ति बैठ सकता हो
D.
इनमें से कोई नहीं
18. जनगणना मकान क्या है?
A. एक भवन अथवा भवन का एक भाग जिसकी पहचान एक पृथक इकाई के रूप में
की जा सकती है
B.
एक भवन अथवा भवन का एक भाग जिसका अलग से प्रवेश द्वार नहीं हो
C.
एक स्वास्थ्य केंद्र
D.
उपरोक्त सभी
19. परिवार कितने व्यक्तियों का हो सकता है?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C.
केवल 3
D. 1 और उससे अधिक
20. संस्थागत परिवार के लिए क्या कोड होता है?
A.
777
B.
888
C. 999
D.
666
21. लेआउट मानचित्र तैयार करने के पहले प्रगणक को क्या करना चाहिए?
A. क्षेत्र का भ्रमण करना
B.
केवल नक्ला देखना
C.
किसी से पूछना नहीं
D.
सीधे रिपोर्ट बनाना
22. प्रगणक का पहला कर्तव्य क्या है?
A.
भवनों की संख्या लिखना
B. क्षेत्र का दौरा कर HLB से परिचित होना
C.
केवल नक्शा देखना
D.
रिपोर्ट बनाना
23. एक भवन में कितने जनगणना मकान हो सकते हैं?
A.
केवल एक
B. एक या अधिक
C.
केवल दो
D.
कोई नहीं
24. क्या परिवार का मुखिया महिला हो सकती है?
A.
नहीं
B. हाँ
C.
केवल गाँव में
D.
केवल शहर में
25. HLO App में जनगणना मकान नंबर किस प्रकार प्रदर्शित होता है?
A.
1 से
B. 0001 से शुरू होकर क्रमिक रूप से
C.
100 से
D.
10 से
26. यदि कोई परिवार पीने के पानी के लिए एक से अधिक सोतों का उपयोग
करता है, तो किस स्रोत को दर्ज किया जाना चाहिए?
A.
वह स्रोत जो घर के सबसे पास हो।
B. वह स्रोत जिसका उपयोग वर्ष के अधिकांश भाग के लिए किया जाता है।
C.
सभी स्रोतों को दर्ज करना चाहिए।
D.
केवल सरकारी नल का पानी।
27. शहरी क्षेत्रों में पेयजल स्रोत 'परिसर के पास' (Premises
Near) तब माना जाता है जब वह कितनी दूरी के भीतर हो?
A.100 मीटर
B.
200 मीटर
C.
500 मीटर
D.1
किलोमीटर
28. भवन के अन्दर केवल उसी परिवार के लिए शौचालय की शुलभता है, तो क्या
कोड होगा ?
A. 1
B.
2
C.
3
D.
4
29. यदि दो अलग अलग-परिवार एक ही कमरे को साझा (Share) कर रहे हैं,
तो उनके लिए रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या क्या होगी?
A. 0
B.
1
C.
1/2
D.
दोनों परिवारों के लिए 1-1
30. मकान के स्वामित्व की स्थिति में 'कोड 1' किसके लिए उपयोग किया
जाता है?
A. अपना स्वयं का मकान
B.
नियोक्ता द्वारा दिया गया मुफ्त आवास
C.
किराये का मकान (जहाँ किराया नकद या अन्य रूप में दिया जाता हो)
D.
अतिक्रमण की गई भूमि पर बना मकान
31. अनुसूचित जन जाति (ST) के लोग किस से धर्म में पाए जाते हैं?
A. सभी धर्मों में
B.
केवल हिंदू
C.
केवल मुस्लिम
D.
केवल जैन धर्म
32. 'दंपत्ति' (Couple) की परिभाषा में किसे शामिल किया गया है?
A.
केवल कानूनी रूप से विवाहित
B.
केवल जिनके बच्चे हों
C. विवाहित जोड़े और 'Stable-de-facto union' (Live-in)
D.
केवल वृद्ध जोड़े
33.'अतिक्रमित भूमि' पर बने मकान का स्वामित्व कोड क्या होगा?
A.
अपना
B.
किराया
C. अन्य कोड (4)
D.
कोई नहीं
34. "कार, जीप या वैन" की श्रेणी में इनमें से किसे शामिल
नहीं किया जाना चाहिए?
A.
एसयूवी (SUV)
B.
एमयूवी (MUV)
C. तीन-पहिया ऑटो या ट्रैक्टर
D.
छोटी कार
35. वाहन के संदर्भ में यदि परिवार के पास कार नहीं है, लेकिन एक सदस्य
को उसके कार्यालय द्वारा (नियोक्ता)
कार दी गई है जिसका उपयोग वह निजी कार्यों के लिए भी करता है, तो उत्तर क्या होगा?
A.
नहीं (No)
B. हाँ (Yes)
C.
केवल सरकारी उपयोग
D.
डेटा उपलब्ध नहीं
36. यदि किसी परिवार के पास इंटरनेट की सुविधा केवल 'पड़ोसी के वाईफाई'
से या 'सार्वजनिक हॉटस्पॉट' से है. ती इंटरनेट पहुंच में क्या दर्ज होगा?
A.
नहीं
B. हाँ
C.
केवल ब्रॉडबैंड होने पर हाँ
D.
केवल बेटा कार्ड होने पर हाँ
37. यदि एक जनगणना मकान का उपयोग 'पूजा स्थल' (मंदिर/मस्जिद) के रूप
में हो रहा है, तो उपयोग का कोड क्या होगा?
(A)
आवासीय
(B) गैर-आवासीय (non-residential)
(C)
पाणी (Vacant)
(D)
निवास और अन्य उपयोग
38. यदि एक परिवार में एक पुरुष की दो पत्नियां उसी घर में रहती हैं, तो विवाहित दंपत्तियों की संख्या क्या होगी?
(A)
1
(B) 2
(C)
0
(D)
केवल कानूनी पत्नी को
गिना जाएगा
39. यदि एक जनगणना मकान 'पूरी तरह से व्यवसाय' (जैसे बैंक) के लिए उपयोग
हो रहा है, तो क्या उस पर HLO के सभी 34 प्रश्न लागू होंगे?
(A)
हाँ, सभी प्रश्न
(B) नहीं, केवल प्रश्न 1 से 9 (मकान की स्थिति तक)
(C)
केवल प्रश्न 17 से 34
(D)
कोई प्रश्न लागू नहीं होगा
40. मोबाइल नंबर के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
(A)
यह केवल जनगणना संचार के लिए है
(B)
बंद मकान के मामले में पड़ोसी से उस परिवार के सदस्य का नंबर लिया जा सकता है
(C)
परिवार के किसी भी सदस्य का सक्रिय नंबर दिया जा सकता है
(D) यह अनिवार्य रूप से आधार से लिंक होना चाहिए
41. एक परिवार जो खाना पकाने के लिए सौर कुकर (Solar Cooker) का उपयोग
करता है, उसके लिए ईधन का कोड क्या होगा?
(A)
बिजली
(B) सौर ऊर्जा
(C)
बायोगैस
(D)
अन्य
42. स्व-गणना के क्या लाभ है?
A.
शीघ्र डाटा संग्रहण
B.
उच्च सटीकता
C.
प्रगणकों के लिए फिल्ड कार्य के बोझ को कम करेगा
D. उपरोक्त सभी
43. मोबाइल फोन खो जाने या चोरी होने की स्थिति में, जनगणना डेटा तक
पहुंच को ब्रॉक करने के लिए किस नंबर की सबसे अधिक आवश्यकता होती है?
A.
मोबाइल नंबर
B.
आधार नंबर
C. IMEI नंबर (15 अंकों का)
D.
सिम कार्ड सीरियल नंबर
44. जनगणना कार्य के दौरान इंटरनेट उपयोग के संबंध में कौन सा कथन सही
है?
A.
किसी भी मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई (Public Wi-Fi) का उपयोग कर सकते हैं
B.
केवल विश्वसनीय होटल के वाई-फाई का उपयोग करें
C. सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग न करें, केवल सुरक्षित 4G/5G डेटा का
उपयोग करें
D.
ब्लूटूथ के माध्यम से इंटरनेट साझा करें
45. भारत के संविधान में "जनगणना (Census)" शब्द का उल्लेख
कितनी बार किया गया है?
A.
2
B.
16
C. 32
D.
18
46. जनगणना कार्य में बाधा डालने या गलत जानकारी देने के लिए उकसाने
पर अधिकतम जुर्माना कितना है?
A.
500 रुपये
B. 1000 रुपये
C.
5000 रुपये
D.
कोई जुर्माना नहीं है
47. जनगणना अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, जनगणना रिकॉर्ड की गोपनीयता
के संबंध में क्या प्रावधान है?
A.
इसे किसी भी अदालत में साक्ष्य (Evidence) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
B.
जनगणना रिकॉर्ड का निरीक्षण (Inspection) करने का अधिकार जनता को है।
C. जनगणना रिकॉर्ड किसी भी अदालत में साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य
नहीं हैं और ये गोपनीय हैं।
D.
इसे पुलिस जांच के लिए साझा किया जा सकता है।
48. जनगणना के इतिहास में पहली बार 'स्व-गणना' (SE) को किस कानूनी आधार
के तहत अधिकृत किया गया है?
A.
जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 4
B. जनगणना (संशोधन) नियम, 2022 की धारा 6D
C.
आईटी अधिनियम, 2000
D.
जनगणना नियम, 1990 की धारा 10
49. जनगणना प्रश्नावली 33 के अनुसार, परिवार द्वारा उपयोग किये जाने
वाले मुख्य अनाज की पहचान कैसे की जाती है?
A.
जो अनाज सबसे महंगा हो
B. जो अनाज परिवार में सबसे अधिक उपभोग किया जाता हो (जैसे गेहूं, चावल
आदि)
C.
जो अनाज राशन कार्ड पर मिलता हो
D.
जो केवल त्यौहारों पर खाया जाता हो
50. यदि आपको मोबाइल बदलते समय पुराने डिवाइस का डेटा नए डिवाइस में
चाहिए, तो सबसे महत्वपूर्ण कदम क्या है?
A.
पुराने डिवाइस से ऐप अनइंस्टॉल कर दें
B.
नए डिवाइस में सीधे लॉग-इन करें
C. डिवाइस बदलने से पहले पुराने डिवाइस का सारा डेटा 'सिंक' (Sync)
करें
D. सिम कार्ड बदल लें
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना (सावधान रहें)
भारत
में 1 अप्रैल से जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसके साथ ही ठगी के मामले
भी बढ़ रहे हैं।
👉
फर्जी लिंक, कॉल और ठगों से सावधान रहें।
✔️ ध्यान
रखें:
जनगणना
पूरी तरह मुफ्त प्रक्रिया है
कोई
भी कर्मचारी आपसे पैसे नहीं मांग सकता
आपके
घर 2 से 4 सरकारी कर्मचारी आएंगे
उनका
ID कार्ड जरूर चेक करें
📌
अगर आपने Online Form पहले ही भरा है:
आपसे
केवल Self Enumeration ID पूछा जाएगा
❌ सबसे
जरूरी बात: कोई भी कर्मचारी कभी भी आपसे ये नहीं मांगेगा:
- आधार नंबर
- PAN
- बैंक डिटेल्स
- OTP
🌐 ऑनलाइन फॉर्म भरने का आधिकारिक लिंक:
👉
https://se.census.gov.in
📢
इसके लिए कोई अलग ऐप नहीं है, केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
---
🚨
आपात स्थिति में संपर्क करें:
📞
112 (आपातकालीन सेवा)
📞
1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन)
---
सतर्क
रहें, सुरक्षित रहें — और यह जानकारी दूसरों तक जरूर पहुँचाएँ।
झारखण्ड सरकार
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ।
:: अधिसूचना ::
संख्या-11/
जनगणना 2027-04/2026/008/रा०, राँची, दिनांक-17-04-2026
भारत
सरकार के राजपत्र सं०-89, दिनांक 07 जनवरी, 2026 द्वारा प्रकाशित गृह मंत्रालय
(भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय) की अधिसूचना का. आ.-99 (अ). नई दिल्ली के
अनुसार केंद्रीय सरकार, जनगणना नियम 1990 के नियम 6क और नियम 6 घ के साथ पठित
जनगणना अधिनियम, 1948 (1948 का 37) की धारा 3 और 17क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का
प्रयोग करते हुए और भारत के राजपत्र असाधारण, भाग ॥, खंड 3 उपखंड (ii) तारीख 9
जनवरी, 2020 में प्रकाशित भारत सरकार के गृह मंत्रालय (भारत के महारजिस्ट्रार का
कार्यालय) की अधिसूचना संख्यांक का.आ. 119 (अ) तारीख 7 जनवरी, 2020 को उन बातों के
सिवाय अधिक्रांत करते हुए, जिन्हें ऐसे अधिक्रमण से पहले किया गया है या करने का
लोप किया गया है, यह घोषणा करती है कि भारत की जनगणना 2027 से संबंधित मकानसूचीकरण
का कार्य 1 अप्रैल, 2026 से 30 सितंबर, 2026 के बीच भारत के सभी राज्यों और संघ
राज्य क्षेत्रों में प्रत्येक राज्य और संघ राज्य क्षेत्र द्वारा विनिर्दिष्ट तीस
दिन की अवधि के दौरान किया जाएगा। स्व-गणना के लिए विकल्प भी उपलब्ध होगा, जो कि
तीस दिन के घर-घर जाकर मकानसूचीकरण का कार्य आरंभ होने से ठीक पहले पंद्रह दिन की
समयावधि में संचालित किया जायेगा।
तदनुसार
झारखण्ड राज्य सरकार भी घोषणा करती है कि भारत की जनगणना 2027 से संबंधित मकानसूचीकरण
का कार्य दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 के मध्य किया जायेगा। स्व-गणना के लिए
विकल्प की अवधि दिनांक-01.05.2026 से 15.05.2026 तक होगी।
झारखण्ड
राज्यपाल के आदेश से,
(मंजू
रानी स्वांसी)
सरकार
के संयुक्त सचिव
Gemini/Chatgpt नजरी नक्शा प्रॉन्प्ट-
Create a high-resolution clean map from a Google Earth screenshot.
Keep the exact same outer boundary shape.
Remove all background elements such as buildings, trees, labels, text, watermarks, and terrain details.
Only show:
- Outer boundary (clear and bold line)
- Inner roads and small streets/gali (thin clean lines)
Make the background completely white.
Use simple colors (like black boundary and light gray roads).
Maintain accurate proportions and original layout.
The final image should look like a minimal vector-style map in HD quality
