अनुकूलतम् जनसंख्या का सिद्धांत (Optimum theory of population)
अनुकूलतम् जनसंख्या का सिद्धांत (Optimum theory of population)
प्रश्न :- "जनसंख्या की समस्या केवल आकार
की समस्या नही है, बल्कि यह तो कुशल उत्पादन एवं न्यायपूर्ण वितरण की समस्या है"।
इस कथन की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए? → जनसंख्या के अनुकूलतम सिद्धांत की विवचना
कीजिए। क्या अनुकूलतम की अवधारणा समय के साथ बदलती रहती है। → अनुकूलतम् जनसंख्या सिद्धांत की आलोचनात्मक,
विवेचना कीजिए । क्या यह माल् थ स के सिद्धांत के ऊपर सुधार है? उत्तर :- अनुकूलतम जनसंख्या के सिद्धांत का प्रतिपादन माल्थस के जनसंख्या
सिद्धांत के विकल्प के रूप में किया गया है। इसकी चर्चा सर्वप्रथम सिजविक ने अपनी पुस्तक
'Principles of Political Economy में की। बाद में प्रो. कैनन ने इसका विकास कर इसे
वैज्ञानिक सिद्धांत का रूप दिया। आधुनिक समय में प्रो. डाल्टन, प्रां रॉबिन्स तचा कार
सौन्डस ने इस सिद्धांत को लोकप्रिय बनाया। माल्थस ने अपने सिद्धांत में यह बतलाया था
कि बढ़ती हुई जनसंख्या किसी देश के लिए अभिशाप होती है, लेकिन, आधुनिक अर्थशास्त्रियों
के अनुसार बढ़ती हुई जनसंख्या सर्वदा बुरी नहीं होती। इ स सिद्धांत के अनुसार किसी दिये हुए समय एवं परिस्थिति में
किसी देश के लिए जनसंख्या का एक आ…