Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 05.08.2024

Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 05.08.2024

Class 11th  Economics PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 05.08.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL

05.08.24

विषय - Economics ; 

समय 90 मिनट

कक्षा-11 ; पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (2x10=20) (Objective Question)

1. सांख्यिकी के जनक है?

a. अल्फ्रेड मार्शल

b. गाटफाइड आकेनवाल

c. एडम स्मिथ

d. जे० बी० से

2. अर्थशास्त्र की चुनाव व दुर्लभता सम्बन्धी परिभाषा दी है?

a. अल्फ्रेड मार्शल

b. लियोनेल चार्ल्स राबिन्स

c. पाल सेम्यूल्सन

d. एडम स्मिथ

3. सांख्यिकी को परिभाषित किया गया है?

a. एक वचन के रूप में

b. बहुवचन के रुप में

c. a b दोनो

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

4. भारत में जनगणना कितने वर्षों में की जाती है?

a. 5 वर्ष

b. 20 वर्ष

c. 15 वर्ष

d. 10 वर्ष

5. टाटा आयरन स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना कब हुई?

a. 1919

b. 1907

c. 1920

d. 2014

6. जब किसी व्यक्त्ति के द्वारा वस्तुओं को बेचा जाता है तब यह व्यक्त्ति क्या कहलाता है?

a. उपभोक्ता

b. क्रेता

c. विक्रेता

d. उत्पादक

7. ब्रिटिश काल में भूराजस्व की कौन सी पद्वति प्रचालित थी?

a. जमींदारी व्यवस्था

b. रैयतवाडी व्यवस्था

c. महालवाडी व्यवस्था

d. उपर्युक्त सभी

8. आजादी के पूर्व संध्या पर भारत में जीवन प्रत्याशा कितनी थी?

a. 32 वर्ष

b. 69 वर्ष

c. 54 वर्ष

d. 75 वर्ष

9. निम्न में से कौन आर्थिक क्रिया है?

a. शौक के लिए गाना

b. कंपनी में कार्य करना

c. माँ के द्वारा शिशु का पालन

d. डा० द्वारा निःशुल्क इलाज

10. अध्ययन की दृष्टि से अर्थशास्त्र को प्रायः बाँटा गया है?

a. उपभोग

b. उत्पादन

c. वितरण

d. उपर्युक्त

SECTION - B (2x2=4) (Very Short Answer Question)

11. आँकडा से आप क्या समझते है?

उत्तर :- विशेष सूचना प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित एवं कमवद्ध संख्याओं का समुच्चय आकडे कहलाते है।

या, आर्थिक तथ्यों का संख्याओं के रुप में प्रदर्शन, आकडे कहलाते है।

12. उपभोक्ता से आप क्या समझते है?

उत्तर :- वस्तुओं एवं सेवाओं के प्रयोग को उपभोग कहते है और जिस व्यक्ति द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रयोग किया जाता है उसे उपभोक्ता कहते है।

SECTION - C (2x3=6) (Short Answer Question)

13. सांख्यिकी में अपनाई गई विधियों को (एकवचन रूप में) लिखें?

उत्तर :- सांख्यिकी (एकवचन) में अपनायी जाने वाली विधियां-

1. आकड़ों का संकलन

2. आकडो का व्यवस्थितिकरण

3. आकड़ो का प्रस्तुतीकरण

4. आकड़ो का विश्लेषण

5. आकड़ों का निर्वचन

14. आर्थिक क्रिया को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए?

उत्तर :- आर्थिक क्रियाएँ- वे क्रियाएँ जो धन प्राप्ति के लिए की जाती है, आर्थिक क्रिया कहलाती है। उदाहरण के लिए- बाजार में बेचने के लिए सब्जी उगाना, किसी कंपनी या संस्था कार्य करना, बच्चों के पालन के लिए दायी का काम करना।

SECTION-D (2x5=10) (Long Answer Question)

15. आधारिक संरचना क्या है ? विस्तार से समझाइयें ?

उत्तर :- आधारिक संरचना- आधारिक संरचना या आधारभूत संरचना उसे कहते है जो किसी समाज या उसमें स्थापित उद्योग को सुचारु रुप से चलाने के लिए आवश्यक एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराती है। अन्य शब्दों में अर्थव्यवस्था को सुचारु रुप से काम करने के लिए जिन बुनियादी सुविधाओं की जरुरत होती है आधारिक संरचना कहते है।

उदाहरण के लिए :- कृषि के लिए आधारभूत संरचना खाद, बेहतर सिंचाई व जुताई के साधन, कम नुकसान दायक कीटनाशकों की उपलब्धता से होती है वही उद्योग के संदर्भ में आधारभूत संरचना में अच्छी सडक पेयजल, बिजली, सुरक्षा आदि है।

जबकि किसी स्कूल के लिए आधारभूत संरचना, भवन, बिजली, सुरक्षित पेय जल, शौचालय, अच्छे अध्यापक, पुस्तके एवं पठन-पाठन का महौल से होता है। तथा किसी अर्थव्यवस्था के संदर्भ में आधारित संरचना बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धी बुनियादी सुविधाओं के विकास से होता है।

16. सरकार द्वारा सांख्यिकी का उपयोग किन क्षेत्रों में किया जाता है? विस्तार से समझाइए?

उत्तर :- सरकार द्वारा सांख्यिकी का उपयोग निम्न क्षेत्रों में किया जाता है-

वर्तमान परिपेक्ष्य में सांख्यिकी का महत्व हमारे जीवन के सभी पहलुओं आर्थिक, समाजिक, राजनैजिक, भौगोलिक लगभग सभी जगह है।

आर्थिक क्षेत्र के लिए सांख्यिकी रीढ़ की हड्डी है जिस प्रकार शरीर में रीढ़ की हड्डी नहीं रहने पर शरीर लगभग मृतप्राय हो जायेगा उसी प्रकार बिना सांख्यिकी के सहयोग लिए आर्थिक क्षेत्र मृत्यपाय हो जायेगा। सरकार को उन्ही आकडों की सहायता से राजकीय आय-व्यय, जनसंख्या, सैन्यशक्ति, सार्वजनिक ऋण की व्यवस्था, आयत्-निर्यात, भुगतान संतुलन, प्रति व्यक्ति आय एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि सफलतापूर्वक संचालन करती है।

समाजिक क्षेत्र में भी सांख्यिकी का कम योगदन नहीं सरकार को सांख्यिकी के माध्यम से ही समाज के शिक्षा का स्तर, स्वास्थ्य सुविधायें, आधारभूत संरचनाओं, बेरोजगारी, जनसंख्या में वृद्धि एवं उनके रहन-सहन का स्तर तथा किसी क्षेत्र के प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से संबंधित आकड़े उपलब्ध कराते हैं जो नीति निर्माण में सहायक होते है।

राजनीतिक क्षेत्र हीं किसी राष्ट्र का नींव बनातें है और यह सुनिश्चित करते है कि आने वाले समय में राष्ट्र किस दिशा में जायेगा। इसमें भी सांख्यिकी का योगदान कम नहीं है। किसी नेता की लोकप्रियता की जानकारी, किसी पार्टी के वोट प्रतिशत की तुलना, नये वोटरो की संख्या में वृद्धि, वर्तमान में चुनाव के परिणाम के पूर्ण एक्जिट पोल सांख्यिकी कि सहायता से हीं संभव हो पाता है एवं प्रत्याशियों को बूथ वाइज आंकडे उपलब्ध कराना, जो कि उनके मूल्यांकन के आवश्यक होते है।

उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकलता है कि आज जीवन के सभी पहुलओं में सांख्यिकी का महत्व है व्यक्तियों को अपने अपने रसोई घर से लेकर पठन-पाठन, रहन-सहन एवं करोबार आदि सभी जगह सांख्यिकी की सहायता लेनी पड़ती है।

Click Here👇👇

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare