Class 11th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 24.08.2024

Class 11th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 24.08.2024

Class 11th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 24.08.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची, झारखण्ड

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL

24.08.2024

विषय (Sub.) - Geography

कक्षा (Class)-11

समय (Time) - 90 Min.

पूर्णांक (Marks) - 40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी

SECTION-A (2 × 10 = 20) (Objective Question)

1. पृथ्वी पर आने वाली ऊर्जा कहलाती है:-

(क) सौर विकिरण

(ख) सूर्याभिताप

(ग) पार्थिव विकिरण

(घ) इनमें से कोई नहीं

2. उच्च वायुमण्डलीय तापमान की विलोमता का प्रमुख कारण हैः-

(क) चक्रवात

(ख) ओजोन गैस की उपस्थिति

(ग) जेट स्ट्रीम

(घ) पार्थिव विकिरण

3. निम्नलिखित में से किस हवा को हिमभक्षी कहा जाता है?

(क) चिनूक

(ख) मिस्ट्रल

(ग) बोरा

(घ) स्थलीय व सागरीय हवाएँ

4. वायुराषियों के निर्माण के उद्गम क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन-सा है?

(क) विषुवतीय वन

(ख) साइबेरिया का मैदानी भाग

(ग) हिमालय पर्वत

(घ) दक्कन पठार

5. वायुदाब मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग करते है?

(क) थर्मामीटर

(ख) बैरोमीटर

(ग) हाइग्रोमीटर

(घ) एनीमोमीटर

6. उपसौर की स्थिति होती है:-

(क) 22 दिसम्बर

(ख) 21 मार्च

(ग) 4 जुलाई

(घ) 3 जनवरी

7. वायुमण्डल के गर्म होने की प्रक्रिया कहलाती है:-

(क) परिचालन

(ख) संवहन

(ग) अवषोषण

(घ) उपर्युक्त सभी

8. क्षोभमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान..

(क) घटता है

(ख) बढ़ता है

(ग) कभी-कभी घटता है तथा कभी-कभी बढ़ता है

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से कहाँ पर दिन अथवा रात सबसे बड़े होते है?

(क) ध्रुव

(ख) कर्क रेख

(ग) मकर रेखा

(घ) विषुवत रेखा

10. सूर्यातप की सबसे ज्यादा मात्रा प्राप्त होती है?

(क) भूमध्यरेखीय प्रदेष

(ख) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

(ग) ध्रुवीय प्रदेष

(घ) शीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र

SECTION-B (2×2=4) (Very Short Answer Question)

11. 'लू को परिभाषित करें?

उत्तर - ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली शुष्क हवाओं को भारत में 'लू' कहते है।

12. चक्रवात क्या है?

उत्तर - निम्न दाब क्षेत्र की ओर तेजी से चलने वाली पवनें चक्रवात कहलाती है।

SECTION - C(2×3=6) (Short Answer Question)

13. सूर्यातप किसे कहते है?

उत्तर - पृथ्वी को सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को सूर्यातप या आने वाली सौर विकिरण कहा जाता है। यह छोटी तरंग दैर्ध्य के रूप में पृथ्वी पर आता है।

14. पर्वत एवं घाटी समीर का वर्णन कीजिए?

उत्तर - दिन के दौरान, सूरज पहाड़ी ढलानों पर हवा को गर्म करता है। यह गर्म हवा पहाड़ी ढलानों से ऊपर उठती है, जिससे घाटी की हवा बनती है। रात होने पर, पहाड़ी ढलानों पर हवा ठंडी हो जाती है। यह ठंडी हवा ढलानों से नीचे घाटी में चली जाती है, पर्वतीय हवा उत्पन्न होती है।

SECTION - D (2×5= 10) (Long Answer Question)

15. उगते और डूबते समय सूर्य लाल क्यों दिखता है और आकाश नीला क्यों दिखता है?

उत्तर - क्षोभमंडल क भीतर जलवाष्प, ओजोन और अन्य गैसें अधिकांश निकट अवरक्त विकिरण को अवशोषित करती है। क्षोभमण्डल में बहुत छोटे-निलंबित कण अंतरिक्ष और पृथ्वी की सतह दोनों की ओर दृश्यमान स्पेक्ट्रम बिखेरते है। यह प्रक्रिया आकाश में रंग जोड़ती है। उगते और डूबते सूर्य का लाल रंग तथा आकाश का नीला रंग वायुमण्डल में प्रकीर्णित प्रकाश का परिणाम है।

16. तापमान के व्युत्क्रम (विलोमता) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए?

उत्तर - साधारणतः ऊँचाई के अनुसार तापमान में कमी आती जाती है। इसलिए धरातल के ऊपर वायु सतहों की सामान्य व्यवस्था, ऊष्ण, शीतल और अधिक शीतल के रूप में पायी जाती है किंतु कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि ऊँचाई बढ़ने पर भी तापमान घटने की अपेक्षा बढ़ते जाते हैं और वायु सतहें सामान्य अवस्था के विपरीत शीतल, ऊष्ण और अधिक शीतल के रूप में पायी जाती है। वायु सतहों की ऐसी व्यवस्था को ही तापमान का व्युत्क्रमण कहा जाता है।

Click Here👇👇

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare