12th 2. उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Micro Economics JCERT/JAC Reference Book

12th 2. उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Micro Economics JCERT/JAC Reference Book
12th 2. उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Micro Economics JCERT/JAC Reference Book
उपभोक्ता व्यवहार शब्द उपभोक्ता द्वारा उत्पाद और सेवाओं की खोज, खरीद, उपयोग और निपटान के समय दिखाया गया व्यवहार है जो उनकी आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करता है। यह वस्तुओं और सेवाओं को खरीदने और उपयोग करने में व्यक्तियों की गतिविधियों से संबंधित है। उपयोगिता की अवधारणा- ☞ किसी वस्तु की मानव इच्छा को पूर्ण/संतुष्ट करने की क्षमता को उपयोगिता कहा जाता है। ☞ अन्य शब्दों में एक वस्तु की इच्छा पूर्ण करने की क्षमता का नाम उपयोगिता है। ☞ उपयोगिता की विशेषताएँ। ☞ उपयोगिता की संख्यात्मक रूप से व्यक्त नहीं किया जा सकता। ☞ उपयोगिता व्यक्ति प्रति व्यक्ति, समय प्रति समय, परिस्थिति प्रति परिस्थिति भिन्न-भिन्न होती हैं। ☞ उपयोगिता एक मनोवैज्ञानिक अवधारणा हैं। कुल उपयोगिता तथा सीमान्त उपयोगिता- ☞ कुल उपयोगिता: यह एक वस्तु की सभी इकाइयों का उपभोग करने से प्राप्त होने वाली उपयोगिता का कुल जोड़ है। ☞ उदाहरण के लिए यदि किसी वस्तु की 4 इकाइयों का उपभोग किया जाए और 1 इकाई से 10 यूटिल, दूसरी इकाई से 9 यूटिल, 3 इकाई से 8 यूटिल और चौथी इकाई से 7 यूटिल उपयोगिता मिले तो कुल उपयोगिता (10+9+8+7) 34 यूटिल होगी। ☞ सीमान्त उपयोगिता किसी…