झारखण्ड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड
PROJECT
RAIL
(REGULAR
ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL
SCHOOL (06.09.2024)
विषय:
हिन्दी कोर ;
समय 90 मिनट
कक्षा-11
; पूर्णांक -40
सामान्य
निर्देश :-
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2.
इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय
प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
4.
गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक नहीं हैं।
5.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है। सहीं विकल्प (क, ख, ग,घ) का
चयन कर उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6.
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति
नहीं होगी।
SECTION 'A' (2X5=10) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. 'राजस्थान की बुँदे' के रचनाकार हैं?
A- अनुपम मिश्र
B-
अनुज
C-
अनीता वर्मा
D-
अनुकृति शर्मा
2. पालर पानी किसे कहते हैं?
A-
भूजल
B- बरसात से मिलने वाला जल
C-
खड़ियापट्टी का पानी
D-
नल का पानी
3. राजस्थान में कुवां खोदने वाले को क्या कहते हैं ?
A-
चेजारो
B-
चेजरा
C- रजरा
D-
चीजो
4. पत्राचार में सबसे पहले क्या लिखा जाता है ?
A- महोदय
B-
आपका विश्वासी
C-
पता व दिनांक
D-
विषय
5. अनुपम मिश्र का जन्म कहाँ हुवा था ?
A- महाराष्ट्र
B-
गुजरात
C-
दिल्ली
D-
उत्तर प्रदेश
6. विद्यालय या सरकारी कार्यालयों में लिखे जाने वाला आवेदन पत्र कहलाता
है
A-
व्यक्तिगत - पत्र
B- अनौपचारिक - पत्र
C-
ओपचारिक-पत्र
D-
सामाजिक पत्र
7. अपने में छोटों को पत्र में क्या संबोधन किया जाता है ?
A-
महाशय
B-
पूजनीय
C-
महोदय
D- चिरंजीवी
8. अनुस्मारक का अंग्रेजी रूपांतर क्या है?
A-
अजेंडा
B- रिमाइंडर
C-
मिनट्स
D-
सर्कुलर
9. शेखर जोशी का जन्म कब हुआ था ?
A-
सन 1930 ई०
B- सन 1932 ई०
C-
सन 1934 ई०
D-
सन 1935 ई०
10. "गलता लोहा" शीर्षक कहानी के लेखक कौन हैं ?
A-
प्रेमचंद
B- शेखर जोशी
C-
यशपाल
D-
मन्नू भंडारी
SECTION 'B' (2X2=4) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
11. अनुपम मिश्र की दो रचनाओं के नाम लिखें ।
उत्तर - अनुपम मिश्र की दो रचनाएँ निम्नलिखित हैं:
1. आज भी खरे हैं तालाब,
2. राजस्थान की बुँदे ।
12. 'औपचारिक पत्र क्या है ?
उत्तर - स्कूल या कॉलेजों या सरकारी
कार्यालयों में लिखे गये प्रार्थना-पत्र, किसी व्यक्ति द्वारा नौकरी हेतु लिखे गये
आवेदन पत्र, सरकारी विभागों, कार्यालयों को लिखे जाने वाले पत्र
"औपचारिक-पत्र" कहलाता हैं।
SECTION 'C' (2X3=6) लघु उत्तरीय प्रश्न
13. बसौली क्या होती है ?
उत्तर - बसौली एक औज़ार को कहा जाता है, जो एक छोटे फावड़े की तरह
होता है। इसके आगे का नुकीला भाग लोहे का और हत्था लकड़ी का होता है।
14. "न्यूज पेज" का अर्थ समझाएं।
उत्तर - न्यूज़ पेज का अर्थ हैं- किसी मुद्दे पर लिखे जा रहे लेख या
फीचर में उस नवीनता घटना का उल्लेख जिसके कारण वह मुद्दा चर्चा में आ गया हैं ।
SECTION 'D' (2X5=10) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
15. "चेजारो" किन्हें कहा जाता है?
इनके द्वारा तैयार की गई कुईं और कुएं में समानता और असमानता स्पष्ट कीजिये।
उत्तर - चेजारो का दूसरा नाम चेलवांजी हैं । चेजारो’ अर्थात् चिनाई
करने वाले। कुंई के निर्माण में ये लोग दक्ष होते हैं।
☞ कुंई का व्यास संकरा और गहराई कम होती है।
इसकी तुलना में कुएँ का व्यास और गहराई कई गुना अधिक होती है।
☞ कुआँ भू-जल को पाने के लिए बनाया जाता है
पर कुंई वर्षा के जल को बड़े ही विचित्र ढंग से समेटने का साधन है।
☞ कुंई बनाने के लिए खड़िया पट्टी का होना
अति आवश्यक है जो केवल भू-गर्भ जानकारी वाले लोग ही बताते हैं, जबकि कुएँ के लिए
यह जरूरी नहीं है।
☞ कुंई मीठे पानी का संग्रह स्थल है, जबकि
कुआँ प्रायः खारे पानी का स्रोत होता है।
16. "पत्रकारिता" कितने प्रकार के होते
हैं? वर्णन करें ।
उत्तर - पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार हैं:
i. खोजपरक पत्रकारिता-
खोजपरक पत्रकारिता का आशय ऐसी पत्रकारिता से हैं जिसमे गहराई से छानबीन करके ऐसे
तत्वों और सूचनाओं को सामने लाने की कोशिश की जाती हैं, खोजी पत्रकारिता का उपयोग
उन्ही स्थितियों में किया जाता हैं जब सच्चाई को सामने लाने के लिए कोई उपाय नहीं
रह गया हैं।
ii. विशेषीकृत पत्रकारिता - पत्रकार से अपेक्षा होती है कि वह घटनाओं की तह तक जाकर
उसका अर्थ स्पष्ट करें और आम पाठक को बताये कि उस समाचार का क्या महत्व हैं ।
इनमें संसदीय, न्यायालय, आर्थिक, खेल, विज्ञान और विकास, अपराध तथा फैसला, फिल्म
पत्रकारिता शामिल है।
iii. वाचडॉग
पत्रकारिता- यह माना जाता है कि
लोकतंत्र में पत्रकारिता और समाचार मीडिया का मुख्य उत्तरदायित्व सरकार के काम-काज
पर निगाह रखना हैं, इसे कहीं भी कोई गड़बड़ी हो तो उसका पर्दाफाश करना वाचडॉग
पत्रकारिता कहते हैं।
iv. एडवोकेसी पत्रकारिता- ऐसे अनेक समाचार संगठन होते हैं जो किसी विचारधारा या
किसी खास उद्देश्य से आगे बढ़ते हैं और उसके पक्ष में जनमत बनाने के लिए लगातार
जोर शोर से अभियान चलाते हैं।
v.
वैकल्पिक पत्रकारिता- व्यवस्था के
साथ साथ तालमेल बैठा कर चलने वाली मीडिया की मुख्य धारा को मीडिया कहा जाता है इस
प्रकार की मीडिया आमतौर पर व्यवस्था के विकल्प को सामने लाने की सोच को अभिव्यक्त
करता है उसे "वैकल्पिक पत्रकारिता" कहते हैं ।
Click Here👇👇