Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

Class 12th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 06.09.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (06.09.2024)

विषय: भूगोल (Geography) Time समय 90 मिनट

Class कक्षा- 12th marks पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION-A (2X10=20) Objective Question

1. विनिर्माण उद्योग किस प्रकार के क्रिया के अन्तर्गत आता है।

(क) प्राथमिक

(ख) द्वितियक

(ग) तृतियक

(ब) चतुर्थ

2. निम्नलिखित में से कौन एक खनिज आधारित उद्योग है?

(क) कागज उद्योग

(ख) वस्त्र उद्योग

(ग) लौह एवं इस्पात उद्योग

(घ) चीनी उद्योग

3. निम्नलिखित में से कौन कृषि आधारित उद्योग नही है?

(क) चीनी उद्योग

(ख) सूती वस्त्र उद्योग

(ग) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

(घ) पैट्रो रासायन उद्योग

4. निम्नलिखित में से कौन कुटीर उद्योग में निर्मित होता।

(क) चटाई

(ख) मिट्टी के बर्तन

(ग) माईक्रो चिप

(घ) क और ख दोनो

5. TISCO किस क्षेत्रक का उद्योग है।

(क) सार्वजनिक

(ख) निजि

(ग) संयुक्त

(घ) इनमे से कोई नहीं

6. 'पिट्सबर्ग' (Pittsburgh) किससे संबंधित है?

(क) कोयला

(ख) एल्यूमिनियम

(ग) लौह एवं इस्पात

(घ) सूती वस्त्र

7. निम्नलिखित में से कौन एक रेशेदार फसल है?

(क) गन्ना

(ख) कपास

(ग) चाय

(घ) रबर

8. "स्वर्ण रेशा" किसे कहते है?

(क) कपास

(ख) सिल्क

(ग) जूट

(घ) ऊन

9. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र को 'धान का कटोरा' कहते है।

(क) कृष्णा- गोदावरी डेल्टा क्षेत्र

(ख) गंगा-सिन्धू का मैदान

(ग) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

(घ) केरल और तमिलनाडू

10. निम्नलिखित में से किसे सरकार द्वारा फसल के सहायता के लिए घोषणा किया जाता है?

(क) अधिकतम समर्थन मूल्य

(ख) न्यूनतम समर्थन मूल्य

(ग) मध्यम समर्थन मूल्य

(घ) इनमे से कोई नहीं

Section-B (2x2=4) Very short Answer Question

11. द्वितियक क्रिया से क्या समझते हैं?

उत्तर - द्वितियक क्रियाए :- इस क्रिया में प्राथमिक क्रिया द्वारा प्राप्त वस्तुओं को पुनः नए उत्पाद जिसका अलग उपयोग हो में परिष्कृत कर बनाया जाता है। जैसे रुई से धागा, गन्ना से चीनीं आदि।

12. आधारभूत उद्योग को परिभाषित करें।

उत्तर - अधारभूत उद्योगः- वे उद्योग जो दूसरे उद्योगों के लिए कच्चे माल का निर्माण करते है आधारभूत उद्योग कहलाते है। जैसे लौह एंव इस्पात उद्योग।

Section -C (2X3=6) Short Answer Question

13. उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर - उच्च प्रौद्योगिकीय उद्योगः यह निर्माण कियाओं में नवीनतम पीढ़ी है। इस उद्योग मे उन्नत वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण करने मे गहन शोध तथा विकास का प्रयोग किया जाता है। इनमे उच्च दक्षता वाले विशिष्ट व्यवसायिक श्रमिको (सफेद कॉलर) की संख्या अन्य श्रमिकों अथवा नीले कॉलर श्रमिको से अधिक होता है।

14. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं।

उत्तर - हरित क्रांति :- 1960-70 के दशक में खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की गई। इस घटना को भारतीय कृषि के इतिहास में (हरित क्रांतिश् कहा गया। कृषि उत्पादों में वृद्धि के लिए निम्नलिखित उपाय किए किए गए थे -

l. उच्च उत्पादकता वाले बीजों का प्रयोग

II. रासायनिक उर्वरक का प्रयोग

III सिंचाई सुविधाओं का विकास आदि.

हरित क्रांति के परिणाम स्वरूप, पंजाब, तथा प० उत्तर प्रदेश में गेंहू उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि हुई।

SECTION-D (2X5=10) Long Answer Question

15. कच्चे माल के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण करें।

उत्तर - कच्चा माल के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण :

(1) कृषि आधारित उद्योग :-

(i) खाद् प्रशंष्करण उद्योग

(ii) चीनी उद्योग

(iii) चाय और कॉफी उद्योग

(iv) सूती वस्त्र उद्योग

(v) जूट, सिल्क उद्योग आदि

इन है। उद्योगों में कच्चे माल के रूप में कृषि से प्राप्त उत्पादों का उपयोग किया जाता

(2) खनिज आधारित उद्योगः-

(i) लोह एवं इस्पात उद्योग

(ii) एल्युमिनियम एवं तांबा उद्योग

(iii) सिमेंट उद्योग

(iv) जेवर उद्योग आदि

ये उद्योग विभिन्न प्रकार के खनिजों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है।

(3) रासायन आधारित उद्योगः-

(i) पेट्रो-रासायन उद्योग

(ii) कृत्रिम रेशा उधोग

(iii) प्लास्टिक उद्योग

(iv) उर्वरक उद्योग आदि

ये उद्योग विभिन्न प्रकार के रासायन का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है।

(4) वन आधारित कच्चे माल का उपयोग करने वाले उद्योग :-

(i) फर्नीचर उद्योग

(ii) पेपर उद्योग

(iii) लाह उद्योग आदि

ये उद्योग वनों से प्राप्त वस्तु जैसे पत्ते, फूल, लकड़ी आदि का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है।

(5) पशु आधारित उद्योग :-

(i) चमड़ा उद्योग

(ii) ऊनी-वस्त्र उच्चोग आदि

ये उद्योग पशुओं से प्राप्त वस्तु जैसे, चमडा, फर, सींग दि का उपयो कच्चे माल के रुप में करते है।

16. भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर - भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याएं:-

(i) अनियमित मानसून पर निर्भरता

(ii) निम्न उत्पादकता

(iii) भूमि सुधार में कमी

(iv) छोटे खेत एवं विखण्डित जोत

(v) वित्तीय संसाधनों की बाधाएँ एवं ऋण ग्रस्तता

(vi) अत्यधिक रासायनों एवं उर्वरकों का प्रयोग

(vii) सिंचाई साधनों की कमी

(viii) आधुनिक मशीन एवं औजारों की कमी आदि

Click Here👇👇

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare