Class 11 Geography 12. महासागरीय जल (Oceanic Water)
Class 11 Geography 12. महासागरीय जल (Oceanic Water) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 12.
महासागरीय जल ( Oceanic Water ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ पृथ्वी के धरातल पर जल की प्रचुर आपूर्ति है, जल की
उपलब्धता के कारण ही हमारी पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने पर नीला दिखाई देती है,
अतः इसे नीला ग्रह कहा जाता है। ☞ जल एक चक्रीय संसाधन है, जिसका प्रयोग एवं पूनः प्रयोग
किया जा सकता है। जल एक चक्र के रूप में महासागर से धरातल पर और धरातल से महासागर
तक पहुँचता है। जलीय चक्र पृथ्वी के जलमंडल में विभिन्न रूपों अर्थात गैस तरल व
ठोस में जल का परिसंचरण है। ☞ पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का लगभग 71% भाग महासागरों
में पाया जाता है, शेष ताजे जल के रूप में हिमानियों, हिमटोपी, भूमिगत जल, झीलों,
मृदा में आर्द्रता, वायुमंडल, सरिताओं और जीवों में संग्रहित है। ☞ धरातल का 59% जल महासागरों एवं अन्य स्थानों से
वाष्पीकरण के द्वारा वायुमंडल में चला जाता है, शेष भाग धरातल पर बहता है, रिस
जाता है और कुछ भाग हिमनदी का रूप लेता है। ☞