Class 11 Geography 5. भू- आकृतिक प्रक्रियाएँ (Geomorphic Processes)

Class 11 Geography 5. भू- आकृतिक प्रक्रियाएँ (Geomorphic Processes)
Class 11 Geography 5. भू- आकृतिक प्रक्रियाएँ (Geomorphic Processes)
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल  (Geography) 5. भू- आकृतिक प्रक्रियाएँ ( Geomorphic Processes ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ पृथ्वी के 29% भाग पर महा‌द्वीप और 71% भाग पर महासागर फैले हुए हैं। ☞ भूपर्पटी गतिशील है, यह क्षैतिज तथा ऊर्ध्वाधर दिशाओं मैं संचलित होती है। भूपर्पटी का निर्माण करने वाले पृथ्वी के भीतर सक्रिय आंतरिक बल पाए जाते हैं, जिसके कारण पृथ्वी के ऊपरी सतह में अंतर स्पष्ट दिखाई पड़ता है। पृथ्वी का धरातल उसके आंतरिक बलों एवं बाह्य बलों से निरंतर प्रभावित होती है और यह हमेशा परिवर्तनशील है। ☞ पृथ्वी का धरातल असमान है। इस असमानता के पीछे पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियाँ जिम्मेदार हैं। ये शक्तियाँ स्थलमंडलीय प्लेटों को गतिमान करती हैं। जिससे धरातल पर विभिन्न स्थलरूपों की रचना होती है और पृथ्वी का धरातल असमतल हो जाता है। इन शक्तियों को विवर्तनिक शक्तियाँ (Tectonic Forces) कहा जाता है। ☞ पृथ्वी का धरातल ज्योंहि असमतल होता है, सूर्य की शक्ति से उत्पन्न बहिर्जनिक शक्तियाँ इनको तोड़फोड़ कर तथा घिस-घिस कर समतल करने का प्रयास करती हैं। ☞ अन्तर्जनित अर्थात आन्तरिक श…