Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 12. संध्या के बाद

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 12. संध्या के बाद
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 12. संध्या के बाद
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 12 . संध्या के बाद कवि परिचय [ सुमित्रानंदन पंत (सन् 1900-1977) ] सुमित्रानंदन पंत का जन्म अल्मोड़ा, उत्तराखंड के कौसानी में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में तथा उच्च शिक्षा बनारस और इलाहाबाद में हुई। सन् 1919 में गाँधी जी के एक भाषण से प्रभावित होकर उन्होंने बिना परीक्षा दिए ही अपनी शिक्षा अधूरी छोड़ दी और स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय हो हो गए। पंत का काव्य-संग्रह 'पल्लव' और उसकी भूमिका हिंदी कविता में युगांतकारी महत्व रखते हैं। उन्होंने सन् 1938 में 'रूपाभ नामक पत्रिका निकाली, जिसकी प्रगतिशील साहित्य चेतना के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। पंतजी प्रकृति-प्रेम और सौंदर्य के कवि हैं। छायावादी कवियों में वे सबसे अधिक भावुक तथा कल्पनाशील कवि के रूप में चर्चित रहे हैं। कल्पनाशीलता के साथ-साथ रहस्यानुभूति और मानवतावादी दृष्टि उनके काव्य की मुख्य विशेषताएँ हैं। पंत का संपूर्ण साहित्य आधुनिक चेतना का वाहक है। उन्होंने खड़ी बोली हिंदी की काव्य-आषा की व्यंजना शक्त…