Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 13. जाग तुझको दूर जाना

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 13. जाग तुझको दूर जाना
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 13. जाग तुझको दूर जाना
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 काव्य-खंड पाठ 13 . जाग तुझको दूर जाना कवि परिचय [ महादेवी वर्मा (सन् 1907-1987) ] महादेवी वर्मा का जन्म फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही उनका विवाह हो गया। प्रयाग विश्वविद्यालय से उन्होंने संस्कृत में एम.ए. किया। तत्पश्चात् उनकी नियुक्ति प्रयाग महिला विद्यापीठ में हो गई, जहाँ वे लंबे समय तक प्राचार्य के पद पर कार्य करती रहीं। उनके जीवन और चिंतन पर स्वाधीनता आंदोलन और गाँधी जी के विचारों के साथ- साथ गौतम बुद्ध के दर्शन का गहरा प्रभाव पड़ा है। महादेवी जी भारतीय समाज और हिंदी साहित्य में स्त्रियों को उचित स्थान दिलाने के लिए विचार और व्यवहार के स्तर पर जीवनभर प्रयत्नशील रहीं। उन्होंने कुछ वर्षों तक 'चॉद' पत्रिका का संपादन भी किया था। जिसके संपादकीय लेखों के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज में स्त्रियों की पराधीनता के यथार्थ और स्वाधीनता की आकांक्षा का विवेचन किया है। महादेवी जी ने नए बिंबों और प्रतीकों के माध्यम से प्रगीत की अभिव्यक्ति शक्ति का नया विकास किया…