Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ – 2 दोपहर का भोजन

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ – 2 दोपहर का भोजन
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ – 2 दोपहर का भोजन
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ – 2 दोपहर का भोजन लेखक परिचय [ अमरकांत (सन् 1925 - 2014) ] अमरकांत का जन्म सन् 1925 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा गाँव में हुआ। उनका मूल नाम श्रीराम वर्मा है, उनकी आरंभिक शिक्षा बलिया में हुई। अमरकांत नयी कहानी आंदोलन के एक प्रमुख कहानीकार हैं। वे मुख्यतः मध्यवर्ग के जीवन की वास्तविकता और विसंगतियों को व्यक्त करनेवाले कहानीकार हैं। वर्तमान समाज में व्याप्त अमानवीयता, हृदयहीनता, पाखंड, आडंबर आदि को उन्होंने अपनी कहानियों का विषय बनाया है। अमरकांत की मुख्य रचनाएँ हैं जिंदगी और जॉक, देश के लोग, मौत का नगर, मित्र-मिलन, कुहासा (कहानी संग्रह)। सूखा पत्ता, ग्राम सेविका, काले उजले दिन, सुखजीवी, बीच की दीवार, इन्हीं हथियारों से (उपन्यास)। पाठ परिचय 'दोपहर का भोजन' गरीबी से जूझ रहे एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की कहानी है। इस कहानी में समाज में व्याप्त गरीबी को चिह्नित किया गया है। परिवार में मुंशी चंद्रिका प्रसाद, उनकी पत्नी सिद्धेश्वरी और तीन पुत्र रामचंद्र, मोहन और प्रमोद …