Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ - 4. गूँगे

Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ - 4. गूँगे
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ - 4. गूँगे
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ - 4 . गूँगे लेखक परिचय [रांगेय राघव (सन् 1923-1962)] रांगेय राघव का जन्म आगरा में हुआ था। उनका मूल नाम तिरुमल्लै नंबाकम वीर राघव आचाये था। उनके पूर्वज दक्षिण आरकाट से जयपुर आए और बाद में आगरा में बस गए। उन्होंने आगरा विश्ववि‌द्यालय से हिंदी में एम.ए. एवं पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की। रांगेय राघव ने कहानी, उपन्यास, कविता एवं आलोचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया। उनके प्रमुख कहानी संग्रह हैं- 'रामराज्य का वैभव', 'देवदासी', 'समुद्र के फेन', 'अधूरी मूरत', 'जीवन के दाने', 'अंगारे न बुझे', 'ऐयाश मुर्दे', 'इंसान पैदा हुआ। उनके प्रमुख उपन्यास है 'घरौंदा', विषाद-मठ, मुर्दों का टौला, सीधा-सादा रास्ता, अँधेरे के जुगनू, बोलते खंडहर तथा कब तक पुकारूँ। उनकी रचनावली दस खंडों में प्रकाशित हुई है। उनकी कहानियों में समाज के शोषित-पीडित मानव जीवन के यथार्थ का बहुत ही मार्मिक चित्रण मिलता है। उनकी आषा सरल, नाटकीय एवं प्रवाहप…