Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 6. खानाबदोश
Class 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 6. खानाबदोश प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Elective अंतरा भाग -1 गद्य-खंड पाठ 6 . खानाबदोश लेखक परिचय [ ओमप्रकाश वाल्मीकि (सन् 1950-2013) ] ओमप्रकाश
वाल्मीकि का जन्म बरला जिला मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। बचपन सामाजिक
एवं आर्थिक कठिनाइयों में बीता जिसके कारण काफी मानसिक कष्ट झेलने पड़े। डॉ. भीमराव
अंबेडकर की रचनाओं के अध्ययन से उनकी रचना दृष्टि में बुनियादी बदलाव आया। हिंदी दलित
साहित्य के विकास में ओमप्रकाश वाल्मीकि की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने दलितों
की पीड़ा का यथार्थ और मार्मिक चित्रण किया है। कविता,
कहानी, आत्मकथा, आलोचना एवं साहित्य की अन्य विधाओं में उन्होंने बेहतरीन लेखन किया
है। जूठन (आत्मकथा) के कारण उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। 1993 ई0 में उन्हें
"डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार" एवं 1995 ई० में "परिवेश सम्मान"
से नवाजा गया। जूठन के अंग्रेज़ी संस्करण को "न्यू इंडिया बुक पुरस्कार,
2004" प्रदान किया गया। उनकी
प्रमुख रचनाएँ हैं- कविता संग्रह सदियों का संताप, बस ! बहुत हो चुका कहानी
संग्रह- सलाम, घुसपैठिय…