Class 11 Political Science 1. सविंधान क्यों और कैसे?
Class 11 Political Science 1. सविंधान क्यों और कैसे? प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान (Political Science) 1. सविंधान क्यों और कैसे? स्मरणीय तथ्य ☞ संविधान
का आशय उन लिखित व अलिखित नियमों के संग्रह से है जिनके अनुसार शासन का गठन होता है,
वह कार्य करता है तथा राज्य व नागरिकों के बीच सम्बन्धों का निर्धारण होता है। ☞ स्वतन्त्रता
से पूर्व ब्रिटिश संसद द्वारा बनाये गये कानूनों के अनुसार भारत का शासन चलता था। ☞ 1919
व 1935 के भारत सरकार अधिनियमों का विशेष महत्व है जिन्हें संविधान भी कहा जाता था
लेकिन अब भारत का अपना संविधान है जिसे हमारी संविधान सभा ने बनाया। ☞ संविधान
सभा का गठन केबिनेट मिशन योजना (1946) के तहत हुई थी। इसमें कुल 389 सदस्यगण थे। ☞ 9
दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा ने अपना काम शुरू किया जो 26 नवम्बर, 1949 को पूरा हो
गया। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हो गया और भारत गणतन्त्र हो गया। ☞ संविधान
की प्रस्तावना के अनुसार, भारत को प्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणतन्त्र घोषित किया
गया तथा उसके सभी नागरिकों को न्याय, स्वतन्त्रता, समानता व बन्धुता के वरदान सुनिश्चित
किये गये। ☞ देश
की शासन व्य…