Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका

Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका
Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान  (Political Science) 4. कार्यपालिका स्मरणीय तथ्य ☞ विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन प्रमुख अंग है। ☞ कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेवार है। ☞ अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था में राष्ट्रपति राज्य और सरकार दोनों का ही प्रधान होता है। ☞ अमेरिका में अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था है और कार्यकारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास है। ☞ कनाडा में संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र है जिसमें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राज्य की प्रधान और प्रधानमंत्री सरकार का प्रधान है। ☞ भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है जिसमें राष्ट्रपति देश का औपचारिक प्रधान होता है और प्रधानमंत्री एवं मंत्रीपरिषद राष्ट्रीय स्तर पर सरकार चलाते हैं।