Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका

Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका

 Class 11 Political Science 4. कार्यपालिका

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 11

राजनीति विज्ञान (Political Science)

4. कार्यपालिका

स्मरणीय तथ्य

विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन प्रमुख अंग है।

कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेवार है।

अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था में राष्ट्रपति राज्य और सरकार दोनों का ही प्रधान होता है।

अमेरिका में अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था है और कार्यकारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास है।

कनाडा में संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र है जिसमें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राज्य की प्रधान और प्रधानमंत्री सरकार का प्रधान है।

भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है जिसमें राष्ट्रपति देश का औपचारिक प्रधान होता है और प्रधानमंत्री एवं मंत्रीपरिषद राष्ट्रीय स्तर पर सरकार चलाते हैं।

भारतीय राष्ट्रपति के पास वीटो शक्ति होती है जिससे वह संसद में पारित धन विधेयकों के अतिरिक्त अन्य विधेयकों को स्वीकृति देने में विलंब कर सकता है।

राष्ट्रपति को महाभियोग प्रक्रिया द्वारा अपने कार्यकाल से पूर्व हटाया जा सकता है।

मंत्रिपरिषद के प्रधान के रूप में प्रधानमंत्री अपने देश की सरकार का संचालन करता है।

प्रधानमंत्री मंत्रीपरिषद तथा राष्ट्रपति एवं संसद के बीच एक सेतु का काम करता है।

कार्यपालिका सरकार का अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।

अर्ध अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था में राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है, जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है।

भारत के संविधान में औपचारिक रूप से संघ की कार्यपालिका शक्तियां राष्ट्रपति को दी गई हैं।

भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन 5 वर्षों के लिए किया जाता है।

अनुच्छेद 74(1) (1) क के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रीपरिषद होगी जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा।

भारत में उपराष्ट्रपति का निर्वाचन पांच वर्षों के लिए किया जाता है, उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है।

संसद का सदस्य हुए बिना यदि कोई व्यक्ति मंत्री या प्रधानमंत्री बन जाता है तो उसे 6 महीने के भीतर संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित होना पड़ता है।

मंत्री परिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदाई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन संघ लोक सेवा आयोग करता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. भारत में किस प्रकार की कार्यपालिका है?

a. संसदीय

b. अध्यक्षात्मक

c. राजतंत्रात्मक

d. इनमें से कोई नहीं

2. जर्मनी में सरकार का प्रधान कौन होता है?

a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री

c. चांसलर

d. उपराष्ट्रपति

3. संघीय मंत्रीपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है?

a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. उपराष्ट्रपति

4. राष्ट्रपति को महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा कौन हटा सकता है?

a. संसद

b. मंत्रिपरिषद

c. राज्यसभा

d. लोकसभा

5. संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक शक्ति निहित होती है?

a. राष्ट्रपति के पास

b. प्रधानमंत्री के पास

c. उपराष्ट्रपति के पास

d. मंत्रिपरिषद एवं प्रधानमंत्री के पास

6. भारतीय कार्यपालिका का 'पॉकेट वीटो' किसके पास होता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. उपराष्ट्रपति

d. लोकसभा अध्यक्ष

7. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा मे कितने सदस्यों का मनोनीत किया जाता है?

a. 14

b. 10

c. 15

d. 12

8. भारतीय सैन्य बल का प्रधान कौन होता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. उपराष्ट्रपति

d. इनमें से कोई नहीं

9. राज्यसभा का सभापति कौन होता है?

a. राष्ट्रपति

b. उपराष्ट्रपति

c. प्रधानमंत्री

d. इनमें से कोई नहीं

10. भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन कौन करता है?

a. संघ लोक सेवा आयोग

b. राज्य लोक सेवा आयोग

c. भारतीय निर्वाचन आयोग

d. इनमें से कोई नहीं

11. राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यों में लागू होता है?

a. 352

b. 356

c. 324

d. 358

12. राष्ट्रपति पद के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु क्या है?

a. 25 वर्ष

b. 40 वर्ष

c. 30 वर्ष

d. 35 वर्ष

13. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

a. 5 वर्ष

b. 6 वर्ष

c. 7 वर्ष

d. 10 वर्ष

14. जापान में संसदीय प्रणाली है जिसमें राज्य का प्रमुख होता है?

a. सम्राट

b. राष्ट्रपति

c. चांसलर

d. इनमें से कोई नहीं

15. संसदीय कार्यपालिका में मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदाई होता है?

a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री

c. लोकसभा

d. सर्वोच्च न्यायालय

16. भारत में राज्य स्तर पर कार्यपालिका में मुख्यमंत्री, परिषद शामिल होते

a. राष्ट्रपति

b. प्रधानमंत्री

c. उपराष्ट्रपति

d. राज्यपाल

17. भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल किसका है?

a. जवाहरलाल नेहरू

b. इंदिरा गांधी

c. अटल बिहारी वाजपेई

d. राजीव गांधी

18. राष्टपति और संसद के बीच सेतु का काम कौन करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. उपराष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. इनमें से कोई नहीं

19. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति का चुनाव करता है?

a. लोकसभा के सदस्य

b. राज्यसभा के सदस्य

c. लोकसभा एवं विधानसभा के सदस्य

d. लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा के सदस्य

20. सरकार के स्थाई कर्मचारी किस सेवा के अंतर्गत आते हैं?

a. विधानसभा

b. नागरिक सेवा

c. संसदीय कर्मचारी

d. प्रशासनिक कर्मचारी

21. जनता और सरकार के बीच कड़ी का कार्य कौन करता है?

a. संसद

b. न्यायपालिका

c. सरकारी अधिकारी

d. इनमें से कोई नहीं

22. अमेरिका में किस प्रकार की शासन व्यवस्था है?

a. संसदीय व्यवस्था

b. अध्यक्षात्मक व्यवस्था

c. राजतंत्र व्यवस्था

d. इनमें से कोई नहीं

23. श्रीलंका में संविधान का संशोधन करके अर्द्ध अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था कब लागू की गई?

a. 1978

b. 1980

c. 1983

d. 1985

24. संसद का सदस्य हुए बिना यदि कोई व्यक्ति मंत्री बन जाता है तो उससे कितने महीने के भीतर ही संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित होना पड़ता है?

a. 12 महीना

b. 18 महीना

c. 6 महीना

d. 24 महीना

25. राज्य मंत्री परिषद में सदस्यों की संख्या कितनी होनी चाहिए?

a. विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं

b. विधानसभा के कुल सदस्य संख्या के 20% से अधिक नहीं

c. विधानसभा के के कुल सदस्य संख्या के 25% से अधिक नहीं

d. इनमें से कोई नहीं

26. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों के लिए किया जाता है?

a. 5 वर्ष

b. 6 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. 7 वर्ष

27. इटली में किस प्रकार के शासन व्यवस्था पाई जाती है?

a. अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था

b. संसदीय शासन व्यवस्था

c. राजतंत्र शासन व्यवस्था

d. अर्ध अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था

28. रूस में अर्थ अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था पाई जाती है जिसमें देश का प्रधान कौन होता है?

a. राष्ट्रपति

b. उपराष्ट्रपति

c. प्रधानमंत्री

d. इनमें से कोई नहीं

29. अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था में देश और सरकार का प्रधान कौन होता है?

a. प्रधानमंत्री

b. उपराष्ट्रपति

c. राष्ट्रपति

d. लोकसभा अध्यक्ष

30. अर्ध अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था किन-किन देशों में पाई जाती है?

a. रूस

b. फ्रांस

c. श्रीलंका

d. इनमें से सभी

31. भारत में देश का औपचारिक प्रधान कौन है?

a. प्रधानमंत्री

b. उपराष्ट्रपति

c. राष्ट्रपति

d. इनमें से कोई नहीं

32. भारत में राज्य के शासन में केंद्र का प्रतिनिधि किसे कहा गया है?

a. मुख्यमंत्री

b. राज्यपाल

c. उच्च न्यायालय

d. विधानसभा

33. राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्री परिषद होती है जिसका प्रधान कौन होता है?

a. राज्यपाल

b. उपराष्ट्रपति

c. प्रधानमंत्री

d. रक्षा मंत्री

34. किसने प्रधानमंत्री के पद को सरकार की केंद्रीय धुरी की संज्ञा दी है?

a. सरदार वल्लभभाई पटेल

b. महात्मा गांधी

c. डॉ राजेंद्र प्रसाद

d. जवाहरलाल नेहरू

35. राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. मुख्यमंत्री

c. राष्ट्रपति

d. इनमें से कोई नहीं

36. संविधान निर्माता किस प्रकार की कार्यपालिका चाहते थे?

a. उच्च कार्यपालिका

b. शक्तिशाली कार्यपालिका

c. निम्न कार्यपालिका

d. कमजोर कार्यपालिका

37. लोकसभा में किसी भी दल के पास बहमत न होने की स्थिति में विभिन्न राजनीतिक दल क्यों करते हैं?

a. वे एक गठबंधन बनाते हैं जिसके पास सदन में बह्मत होता है

b. वे लोकसभा को भंग करते हैं और फिर से चुनाव के लिए बुलाते हैं

c. राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि वह विपक्ष के नेता को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करें

d. वे न्यायपालिका से किसी नेता को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने का अनुरोध करते हैं।

38. यदि प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत का समर्थन खो देते हैं तो क्या होता है?

a. वह अगले चुनाव तक पद पर बने रह सकते हैं

b. कोई अधिकतम 1 वर्ष के लिए कार्यालय पर बने रह सकते हैं

c. वे त्यागपत्र दे देते हैं

d. इनमें से कोई नहीं

39. कार्यपालिका का क्या अर्थ है?

a. कानूनों का निर्माण करना

b. कानूनों को लागू करना

c. बजट पारित करना

d. इनमें से सभी

40. राष्ट्रपति की शक्तियां कौन-कौन सी होती हैं?

a. कार्यकारी

b. विधायकी

c. कानूनी

d. इनमें से सभी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. सरकार के तीन मुख्य अंग क्या है?

उत्तर- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग हैं।

2. कार्यपालिका की प्रमुख कार्य क्या है?

उत्तर- कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।

3. अमेरिका में किस प्रकार की शासन व्यवस्था है?

उत्तर- अमेरिका में अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था है और कार्यकारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास है।

4. संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक शक्तियां किसके पास होती हैं?

उत्तर- संसदीय शासन व्यवस्था में प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल के पास वास्तविक शक्तियां होती हैं।

5. भारत में राज्य स्तर पर कार्यपालिका के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं ?

उत्तर- भारत में राज्य स्तर पर कार्यपालिका के अंग मुख्यमंत्री, मंत्रीपरिषद और राज्यपाल हैं।

6. राष्ट्रपति किसकी सलाह पर अपनी शक्तियों का प्रयोग करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति मंत्रीपरिषद की सलाह पर अपनी शक्तियों का प्रयोग करता है।

7. भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन कौन करता है?

उत्तर- भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन संघ लोक सेवा आयोग करता है।

8. राष्ट्रपति किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त कर सकता है?

उत्तर- आमतौर पर राष्ट्रपति केवल उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है जिससे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो।

9. मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदाई होता है?

उत्तर- मंत्रीपरिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदाई होता है।

10. राष्ट्रपति को प्राप्त 'वीटो की शक्ति' से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- इसमें राष्ट्रपति संसद से परित विधायकों पर अपनी स्वीकृति देने में विलंब कर सकता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. संसदीय कार्यपालिका एवं अध्यक्षात्मक कार्यपालिका में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर- संसदीय कार्यपालिका संसदीय कार्यपालिका वह कार्यपालिका है जहां राष्ट्रपति नाम मात्र का मुखिया होता है जबकि प्रधानमंत्री एवं मंत्रीपरिषद राष्ट्रीय स्तर पर सरकार चलाते हैं। उदाहरण- भारत, इटली, जापान, जर्मनी, इंग्लैंड आदि।

अध्यक्षात्मक कार्यपालिका अध्यक्षात्मक कार्यपालिका वह कार्यपालिका है जहां देश का राष्ट्रपति असली मुखिया होता है। वह सरकार का भी प्रमुख होता है। इसमें राष्ट्रपति ही सभी शक्तियों का स्रोत होता है। उदाहरण- संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील और लैटिन अमेरिका के देश।

2. मंत्रीपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदाई है। कैसे?

उत्तर- मंत्रीपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदाई है। इस प्रावधान का अर्थ है जो सरकार लोकसभा में विश्वास खो देती है उसे त्यागपत्र देना पड़ता है। इस सिद्धांत के अनुसार मंत्रिपरिषद संसद की एक कार्यकारी समिति है और वह संसद के प्रतिनिधि के रूप में सामूहिक रूप से शासन करती है। सामूहिक उत्तरदायित्व मंत्रिमंडल की एकजुट के सिद्धांत पर आधारित है। इसकी भावना यह है कि यदि किसी एक मंत्री के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाए तो संपूर्ण मंत्रीपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है। इसका अर्थ यह भी है कि यदि कोई मंत्रिमंडल की नीति निर्माण से सहमत नहीं है तो उसे उस निर्णय को स्वीकार कर लेना चाहिए या त्यागपत्र दे देना चाहिए। जिस नीति के बारे में सामूहिक उत्तरदायित्व हो उसे मानना या उसे लागू करना सभी मंत्रियों के लिए जरूरी है।

3. क्या राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य है?

उत्तर- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 (1) में उल्लेख है कि राष्ट्रपति को उसके कार्यों में सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मंत्रिमंडल होगा जो उनकी सलाह के अनुसार कार्य करेगा। 42वें संविधान संशोधन के अनुसार यह निश्चित किया गया था कि राष्ट्रपति को मंत्रिमंडल की सलाह माननी होगी, परंतु 44 वे संविधान संशोधन द्वारा यह निश्चित किया गया है कि राष्ट्रपति पहली बार में मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य नहीं है लेकिन दोबारा विचार विमर्श के पश्चात दी गई सलाह का अनुपालन उसे अनिवार्य रूप से करना ही पड़ेगा।

4. उपराष्ट्रपति के कार्यों का वर्णन करें?

उत्तर- उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है, अतः वह राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन करता है। वह राज्यसभा में अनुशासन कायम करता है तथा राज्यसभा सदस्यों को बोलने की अनुमति प्रदान करता है। वह सदन में पेश किए विधायकों पर विचार विमर्श कराता है। उस पर मतदान कराता है तथा उसका परिणाम घोषित करता है। मतों में समानता की स्थिति में राज्यसभा के सभापति के रूप में उसे निर्णायक मत देने का अधिकार होता है। राष्ट्रपति की मृत्यु, त्यागपत्र, महाभियोग द्वारा हटाए जाने या अन्य किसी कारण से रिक्त होने पर वह कार्यवाहक राष्ट्रपति का काम करता है। उपराष्ट्रपति तभी तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करता है जब तक कोई नया राष्ट्रपति नहीं चुन लिया जाता।

5. संघीय मंत्रीपरिषद के महत्व को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74(1) के अनुसार राष्ट्रपति को उसके कार्य संपादन में सहायता एवं परामर्श देने के लिए एक मंत्रीपरिषद मिलेगी जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा। इस प्रकार संविधान की दृष्टि से राष्ट्रपति देश का प्रमुख है, लेकिन वास्तविक कार्यपालिका मंत्री परिषद है। भारतीय संविधान में संसदीय शासन व्यवस्था का सबसे अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण अंग मंत्रीपरिषद है। संसदीय शासन व्यवस्था में मंत्रीपरिषद शासन का सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ होता है, हालांकि औपचारिक रूप से संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्ट्रपति होता है, परंतु वास्तविक शक्ति मंत्री परिषद के हाथों में होती है। इसलिए मंत्री परिषद का सबसे महत्वपूर्ण होना स्वाभाविक ही है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. भारत में संसदीय कार्यपालिका क्यों अपनायी गई है? स्पष्ट करें?

उत्तर- भारतीय संविधान के निर्माता एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करना चाहते थे, जो जनता की अपेक्षा के प्रति संवेदनशील और उत्तरदाई हो। संसदीय कार्यपालिका की जगह दूसरा विकल्प अध्यक्षात्मक सरकार का था। लेकिन अध्यक्षात्मक कार्यपालिका में व्यक्ति पूजा का खतरा बना रहता है। संविधान निर्माता एक ऐसी सरकार चाहते थे, जिसमें एक शक्तिशाली कार्यपालिका तो हो, लेकिन साथ-साथ व्यक्ति पूजा पर पर्याप्त अंकुश लगे। संसदीय व्यवस्था में ऐसी अनेक प्रक्रियाएं हैं जो यह सुनिश्चित करती है कि कार्यपालिका विधायिका या जनता के प्रतिनिधियों के प्रति उत्तरदाई होगी एवं उनसे नियंत्रित भी। इसलिए भारतीय संविधान में राष्ट्रीय और प्रांतीय दोनों स्तरों पर संसदीय कार्यपालिका की व्यवस्था को स्वीकार किया गया है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति भारत में देश का औपचारिक प्रधान होता है तथा प्रधानमंत्री और मंत्रीपरिषद राष्ट्रीय स्तर पर सरकार चलाते हैं। राज्यों के स्तर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद मिलकर कार्यपालिका का संचालन करते हैं।

2. राष्ट्रपति के विशेष अधिकारों का वर्णन करें?

उत्तर- संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति को सभी महत्वपूर्ण मुद्दों और मंत्री परिषद की कार्यवाही के बारे में सूचना प्राप्त करने का अधिकार है। कम से कम तीन अवसरों पर राष्ट्रपति अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करता है। प्रथम राष्ट्रपति मंत्री परिषद की सलाह को लौटा सकता है और उसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकता है। लेकिन अगर मैत्रीपरिषद पुनर्विचार के बाद भी उसे वहीं सलाह दोबारा दे तो राष्ट्रपति को उसे मानना ही होगा। अतः यह एक तरीका है जिसमें राष्ट्रपति अपने विवेक के आधार पर अपनी शक्ति का प्रयोग करता है।

दूसरे राष्ट्रपति के पास वीटो की शक्ति (विशेष अधिकार) होती है जिससे वह संसद द्वारा पारित विधायकों (धन विधेयक को छोड़कर) पर स्वीकृति देने में विलंब कर सकता है या स्वीकृति देने से मना कर सकता है। संसद द्वारा पारित प्रत्येक विधेयक को कानून बनने से पूर्व राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। राष्ट्रपति किसी भी विधायक को बिना किसी समय सीमा के अपने पास लंबित रख सकता है। इसे राष्ट्रपति को अनौपचारिक रूप से अपने वीटों को प्रभावी ढंग से प्रयोग करने का अवसर मिल जाता है।

तीसरे प्रकार का विशेष अधिकार राजनीतिक परिस्थितियों के कारण पैदा होता है। जब आम चुनाव के बाद किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहमत प्राप्त नहीं हआ हो और दो या तीन नेता यह दावाँ करें कि उन्हें लौकसभा में बहमत प्राप्त है तो ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति को अपने विशेष अधिकार का प्रयोग कर यह निर्णय लेना होता है कि किसे बहमत का समर्थन प्राप्त है और कौन सरकार बना सकता है और कौन सरकार चला सकता है।

3. कार्यपालिका क्या है? कार्यपालिका के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।

उत्तर- कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेवार है। यह अक्सर नीति निर्माण में भी भाग लेती है। कार्यपालिका का विभिन्न प्रकारों का वर्णन निम्नलिखित है-

A. सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर आधारित प्रणाली- इससे दो भागों में बांटा जा सकता है।

संसदीय प्रणाली संसदीय प्रणाली में प्रधानमंत्री सरकार का प्रधान होता है। अधिकतर संसदीय व्यवस्थाओं में राष्ट्रपति या राजा होता है जो देश का औपचारिक या नाम मात्र का प्रधान होता है। इस व्यवस्था में राष्ट्रपति या राजा की भूमिका अलंकारिक होती है और प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल के पास वास्तविक शक्ति होती है। भारत, जर्मनी, इटली, जापान, इंग्लैंड और पुर्तगाल आदि देशों में यह व्यवस्था है।

अर्ध अध्यक्षात्मक प्रणाली इस व्यवस्था में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों होते हैं लेकिन संसदीय व्यवस्था के विपरीत इसमें राष्ट्रपति को दैनिक कार्यों के संपादन में महत्वपूर्ण शक्तियां प्राप्त हो सकती है। इस व्यवस्था में कभी-कभी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही एक दल के हो सकते हैं। लेकिन जब कभी वे दो अलग-अलग दलों के होते हैं तो उनमे आपस में विरोध हो सकता है। फ्रांस, रूस और श्रीलंका में ऐसी व्यवस्था है।

B. एक व्यक्ति के नेतृत्व के सिद्धांत पर आधारित प्रणाली- अध्यक्षात्मक प्रणाली इस व्यवस्था में राष्ट्रपति राज्य और सरकार दोनों का ही प्रधान होता है। इस व्यवस्था में सिद्धांत और व्यवहार दोनों में राष्ट्रपति का पद बहुत शक्तिशाली होता है। ऐसी व्यवस्था अमेरिका, ब्राज़ील और लैटिन अमेरिका के अनेक देशों में पाई जाती है।



JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

अध्याय सं.

अध्याय का नाम

भारत का संविधान सिद्धांत और व्यवहार

1

संविधान क्यों और कैसे?

2

भारतीय संविधान में अधिकार

3

चुनाव और प्रतिनिधित्व

4

कार्यपालिका

5

विधायिका

6

न्यायपालिका

7

संघवाद

8

स्थानीय स्वशासन

9

संविधान एक जीवंत दस्तावेज

10

संविधान का राजनीतिक दर्शन

राजनीतिक सिद्धांत

1

राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय

2

स्वतंत्रता

3

समानता

4

सामाजिक न्याय

5

अधिकार

6

नागरिकता

7

राष्ट्रवाद

8

धर्मनिरपेक्षता

JAC वार्षिक परीक्षा, 2023 प्रश्नोत्तर

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare