Class 11 Political Science 7. राष्ट्रवाद

Class 11 Political Science 7. राष्ट्रवाद
Class 11 Political Science 7. राष्ट्रवाद
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान  (Political Science) 7. राष्ट्रवाद स्मरणीय तथ्य ☞ राज्य एक राजनीतिक संकल्पना है। राष्ट्र एक सांस्कृतिक संकल्पना। ☞ सांस्कृतिक चरण ही राष्ट्रवाद का उदय करता है। ☞ प्रजाति के स्तर पर अगर एक भी सांस्कृतिक तत्व अगर जनता को जोड़ती है तो राष्ट्रवाद सशक्त हो जाती है। ☞ किसी भी देश में राष्ट्रवाद तीन चरण में आता है। 1. सांस्कृतिक चरण चरण 2. आर्थिक चरण 3. राजनीतिक ☞ भारत में राष्ट्रवाद के उदय में सांस्कृतिक चरण के प्रणेता राजा राममोहन राय, आर्थिक चरण के दादाभाई नौरोजी और राजनीतिक चरण के गांधी जी थे। ☞ राष्ट्र बहुत हद तक एक काल्पनिक समुदाय है जो अपने सदस्यों को सामूहिक विश्वास आकांक्षाओं और कल्पनाओं के सहारे एक सूत्र में बंधा होता है।